×

MBA Mutton Wala: जमशेदपुर में फेमस है MBA मटन वाला, जहां मटके में तैयार किया जाता है अनोखा स्वाद

MBA Mutton Wala: अपना काम शुरू करने का सपना लेकर ही जमशेदपुर के रहने वाले हिमांशु प्रियदर्शी ने पढ़ाई शुरू की थी, जो आज चम्पारण में MBA मटन वाला के नाम से फेमस है।

Kajal Sharma
Published on: 19 March 2023 8:00 AM GMT (Updated on: 18 March 2023 5:16 PM GMT)
MBA Mutton Wala: जमशेदपुर में फेमस है MBA मटन वाला, जहां मटके में तैयार किया जाता है अनोखा स्वाद
X
Image- Social media

MBA Mutton Wala: पढ़-लिखकर बड़ा आदमी बनने की चाह तो हर किसी की होती है, कोई अच्छी नौकरी करने की चाह में पढ़ाई करता है, तो कोई अपना बिजनेस शुरू करने के लिए पढ़ाई करता है। अपना काम शुरू करने का सपना लेकर ही जमशेदपुर के रहने वाले हिमांशु प्रियदर्शी ने पढ़ाई शुरू की थी, जो आज चम्पारण में MBA मटन वाला के नाम से फेमस है। इनके मटन के चर्चे तो लोगों की जुबान पर रहते हैं, जिसकी वजह से दूर-दूर से लोग यहां आते है। छोटी-सी दुकान पर मिलने वाला यह बनाने का तरीका भी काफी अलग है। जो इस डिश को अलग स्वाद देता है।

बिना गैस और बिना पानी के तैयार होता है मटन

अलग तरीके से तैयार किया जाता मटन

जमशेदपुर के चम्पारण में यह छोटी सी दुकान चम्पारण मीट हाउस के नाम से फेमस है। जहां गैस पर नहीं बल्कि मटके में बनाए जाते है। मटके में अनोखे तरीके से बनाकर तैयार होने वाला यह मटन स्वाद में भी लाजवाब होता है। यही कारण है कि जमशेदपुर ही नहीं बल्कि दूर-दूर से लोग इस मटन का स्वाद लेने आते हैं। यहां 6 मटकों में 12 किलो मटन बनाकर तैयार किया जाता है। यानी एक मटके में 2 किलो मटन बनकर तैयार होता है।

बिना गैस के बनाया जाता है स्वादिष्ट मटन

मटके में सबसे पहले लहसून और साबुत हरी मिर्च डाली जाती है। तो वहीं दूसरी ओर एक बर्तन में प्याज काट कर डाला जाता है। जिसके बाद इस कटे हुए प्याज में अदरक, लहसून और मिर्च की पेस्ट बनाकर डाला जाता है। जिसके बाद इस प्याज में नमक और भैया का स्पेशल मसाला डाला जाता है, जिसके बाद इस पेस्ट में सरसो का तेल डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाया जाता है। प्याज में डाले जाने वाला यह सरसो का तेल पहले अच्छी तरह से पकाया जाता है, जिसके बाद इस ठंडा करने के बाद इस्तेमाल किया जाता है। प्याज के इस पेस्ट में मटन डाला जाता है, और उसे भी अच्छी तरह से मिलाया जाता है।

इस तरह इस्तेमाल होता है मटका

मटन बनाने के लिए जरूरी चीज मटके का यहां इस्तेमाल किया जाता है। जिसके लिए इस मटके में तेल डालकर अच्छी तरह से घुमाया जाता है, ताकि मटन या प्याज चिपके नहीं। इसके इन मटकों में तेल डालकर ऊपर से ढक दिया जाता है। जिसे गिले आटे की मदद से इसे अच्छी तरह से सील कर दिया जाता है। दूसरी तरह इन्हे पकाने के लिए तैयार किए गए अंगारों पर इन्हे पकने के लिए रख दिया जाता है। बीच-बीच में इन मटकों को हिलाया भी जाता है, ताकि मटन जल न जाए। करीब एक घंटे तक अच्छी तरह से पकाने के बाद यह मटके खोले जाते हैं।

इस तरह किया जाता है सर्व

जमशेदपुर का फेमय यह मटका मटन चावलों के साथ सर्व किया जाता है। जिसके लिए एक प्लेट में चावल लगाकर दूसरी कटोरी में मटन सर्व किया जाता है। जिसके साथ प्याज टमाटर का सलाद और हरी मिर्च साथ में दी जाती है। जमशेदपुर में फेमस यह दुकान आप किसी से भी पूछ सकते हैं, जहां को स्वाद बेहद ही लाजवाब है।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story