×

Noida Famous Street Foods: स्ट्रीट फ़ूड के मामले में नोएडा के क्या कहने, एक पूरी दुनिया ही बसती है सडकों पर

Noida Famous Street Foods: अब जब किसी शहर में रोज लोगों का जमावड़ा लगेगा तो खाने पीने की चीज़े भी जम कर बिकेंगी। नोएडा में भी ऐसा ही है। एक तरफ जहाँ इस शहर में टॉप क्लास के रेस्टोरेंट्स मिलेंगे तो वहीँ दूसरी तरह यह शहर स्ट्रीट फ़ूड के लिए खासा लोकप्रिय है। दिल्ली से सटे होने के कारण यहाँ के स्ट्रीट फ़ूड पर दिल्ली के व्यंजनों का अच्छा-खासा प्रभाव है।

Preeti Mishra
Published on: 26 Aug 2023 3:16 AM GMT
Noida Famous Street Foods: स्ट्रीट फ़ूड के मामले में नोएडा के क्या कहने, एक पूरी दुनिया ही बसती है सडकों पर
X
Noida Famous Street Foods (Image: Social Media)

Noida Famous Street Foods: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे यूपी का शहर नोएडा (NOIDA) एक विक्सित मेट्रोपोलिस है जो अपने कॉर्पोरेट कार्यालयों, शॉपिंग मॉल और मनोरंजन केंद्रों के लिए जाना जाता है। नोएडा वास्तव में बहुराष्ट्रीय निगमों (MNC) और आईटी कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है।

नोएडा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (National Capital Region) का हिस्सा है और इसने तेजी से औद्योगिक और वाणिज्यिक विकास का अनुभव किया है, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी और कॉर्पोरेट क्षेत्रों में व्यवसायों की एक विस्तृत श्रृंखला को आकर्षित किया है। दिल्ली के निकट इसकी रणनीतिक स्थिति और अच्छी तरह से विकसित बुनियादी ढांचे के कारण कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों और आईटी कंपनियों के कार्यालय और परिचालन केंद्र नोएडा में हैं।

अब जब किसी शहर में रोज लोगों का जमावड़ा लगेगा तो खाने पीने की चीज़े भी जम कर बिकेंगी। नोएडा में भी ऐसा ही है। एक तरफ जहाँ इस शहर में टॉप क्लास के रेस्टोरेंट्स मिलेंगे तो वहीँ दूसरी तरह यह शहर स्ट्रीट फ़ूड के लिए खासा लोकप्रिय है। दिल्ली से सटे होने के कारण यहाँ के स्ट्रीट फ़ूड पर दिल्ली के व्यंजनों का अच्छा-खासा प्रभाव है। टिक्की-चाट, छोले-भठूरे, पाव-भाजी, छोले-कुल्चे, राजमा-चावल, छोले-चावल, गोलगप्पे, आलू-पनीर के पराठे सब कुछ यहाँ स्ट्रीट फ़ूड में मिलेगा। तो आइये आज हम आपको नोएडा के उन जगहों से रूबरू करवाते हैं जिनका स्ट्रीट फ़ूड के मामले में कोई जवाब नहीं है।

अट्टा मार्केट (Atta Market)

नोएडा का यह एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ सड़क के एक तरफ ऊँची-ऊँची बिल्डिंग, बड़े-बड़े होटल और ऑफिस, मल्टीप्लेक्सेस हैं तो दूसरी तरफ छोटे-छोटे दुकान हैं। यहाँ एक तरफ दुनिया के सबसे महंगे सामान मिल जायेंगे तो वहीँ दूसरी तरफ आप मोल भाव कर के आज की तारीख में भी 300 से 400 में कपडे आदि खरीद सकते हैं। यह मार्केट भोजन के शौकीनों के लिए भी किसी जन्नत से कम नहीं है। यहाँ स्ट्रीट पर ऑलमोस्ट सब कुछ खाने को मिलता है। क्या रोल, क्या पिज़्ज़ा एयर क्या मोमोज़, सब कुछ यहाँ मिलेगा। यहाँ के चिकन, पनीर और वेग रोल का तो क्या ही कहना। यहाँ पर आपको एक लाइन से स्ट्रीट फ़ूड वेंडर्स मिल जायेंगे।

ब्रह्मपुत्र मार्केट (Brahmaputra Market)

ब्रह्मपुत्र मार्केट नोएडा के प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। यहाँ आपको खाने की हर वैरायटी मिल जाएगी। एक ही जगह पर आपको छोटे-बड़े फास्ट फूड स्टॉल, फूड ज्वाइंट और रेस्तरां मिलेंगे। यहाँ के कुछ फेमस डिशेस हैं गोलगप्पा, कबाब रोल, वेज रोल, और राजमा चावल। यह मार्केट 865, महर्षि दयानंद मार्ग, सेक्टर 29, नोएडा में स्थित है। यहाँ का फ़ूड जॉइंट कपूर्स बल्ले बल्ले अपने लोकप्रिय व्यंजनों के लिए जाना जाता है।

जैन टिक्की वाला (Jain Tikki Wala)

टिक्की चाट के शौकीनों के लिए नोएडा में अगर कोई जगह है तो वो है जैन टिक्की वाला। यहाँ टिक्की-चाट के अलावा आपको पापड़ी चाट, भल्ला पापड़ी, दही भल्ला और कई अन्य चाट विकल्प भी खाने को मिलेंगे। यह जगह नॉएडा के जी ब्लॉक, पॉकेट जी, पार्श्वनाथ प्लाजा, सेक्टर 27 में स्थित है। यहाँ आप दोपहर 4 बजे से रात 10 बजे तक टिक्की-चाट का मजा ले सकते हैं।

खान का काठी रोल (Khan's Kathi Roll)

नोएडा के सेक्टर 18 में सावित्री मार्केट में स्थित, खान काठी रोल्स एक स्ट्रीट फूड ज्वाइंट है जो अपने इसी नाम के व्यंजन के लिए जाना जाता है। यहाँ के रोल को खाने दूर-दूर से आते हैं लोग। आपको बता दें कि इस फ़ूड आउटलेट में एक-दो नहीं बल्कि 20 तरह के काठी रोल परोसे जाते हैं। यह जगह जी24-26, सावित्री मार्केट, सेक्टर 18 में स्थित है। आप यहाँ दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक कभी भी जाकर रोल का लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहाँ के रोल ज्यादा महंगे भी नहीं होते है।

लक्ष्मी कॉफ़ी हाउस (Lakshmi Coffee House)

नोएडा में साउथ इंडियन खाने के शौकीनों को भी निराश नहीं होना पड़ेगा। यहाँ में लक्ष्मी कॉफ़ी हाउस में आपको ऑथेंटिक साउथ इंडियन डिश खाने को मिलेंगे। यहाँ का गरम मसाला डोसा, मिनी इडली, इडियप्पम, वड़ा बहुत प्रसिद्ध है। हाँ आप अगर यहाँ जाएँ तो यहाँ का फ़िल्टर कॉफ़ी पीना न भूलें। यह फ़ूड जॉइंट ब्रह्मपुत्र शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 29, नोएडा में स्थित है।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story