×

Famous Vegetarian City: विश्व का अकेला शहर जहां नहीं मिलता है मांसाहारी भोजन, भारत के इस राज्य में है स्थित

World Famous Vegetarian City: गुजरात के भावनगर जिले में स्थित पालीताना दुनिया का पहला शाकाहारी शहर है। इस शहर में एक भी मांसाहारी रेस्तरां नहीं है। असल में यहाँ मांस, अंडे बेचना या उपभोग के उद्देश्य से किसी भी जानवर को मारना पूरी तरह से अवैध है। इसके लिए आपको सजा हो सकती है। यहाँ पर कानून बना कर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि पालीताना में मांसाहार पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

Preeti Mishra
Published on: 25 Aug 2023 3:16 AM GMT
Famous Vegetarian City: विश्व का अकेला शहर जहां नहीं मिलता है मांसाहारी भोजन, भारत के इस राज्य में है स्थित
X
World Famous Vegetarian City (Image credit: social media)

World Famous Vegetarian City: आज ऐसे वक़्त में जब मांसाहारी खाने का चलन बढ़ गया है क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि विश्व में कोई ऐसा भी शहर हो जहाँ मांस परोसना ही सजा को दावत देना है? जी हाना अपने भारत में ही ऐसा शहर है जो विश्व का इकलौता शाकाहारी शहर है। इस शहर में चिकन, मटन, अंडा, और मछली कुछ भी बेचना गैरकानूनी है।

आपको बता दें कि गुजरात के भावनगर जिले में स्थित पालीताना दुनिया का पहला शाकाहारी शहर है। इस शहर में एक भी मांसाहारी रेस्तरां नहीं है। असल में यहाँ मांस, अंडे बेचना या उपभोग के उद्देश्य से किसी भी जानवर को मारना पूरी तरह से अवैध है। इसके लिए आपको सजा हो सकती है। यहाँ पर कानून बना कर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि पालीताना में मांसाहार पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

कैसे बना यह कानून

आपको बता दें कि पालीताना जैन धर्मावलम्बियों का पवित्र शहर है। पालीताना में सैकड़ों जैन मंदिर है। 2014 में तक़रीबन 200 जैन मुनियों ने भूख हड़ताल कर मांग की थी कि पालीताना में जितने भी कसाई खाने या मीट-मांस की दुकान है उन्हें बंद कर इस शहर को पूरी तरह से मीट-मुक्त घोषित किया जाये। जैन लोगों का मानना है कि उनके गुरु आदिनाथ ने पालीताना की पहाड़ियों पर कभी भ्रमण किया था। यही कारण है कि वो इस शहर को बहुत पवित्र मानते हैं और यहाँ किसी भी तरह का मांसाहार प्रतिबंधित करना चाहते थे। इसके बाद सरकार ने पलिताना में मांस पर प्रतिबंध लगा दिया।

जैनियों के लिए पवित्र है ये शहर

आपको बता दें कि जैनियों के लिए बहुत ही पवित्र शहर है। यहाँ दुनिया का एकमात्र पर्वत है जहां 900 से अधिक मंदिर हैं। पलिताना मंदिर और संपूर्ण पर्वत दोनों ही जैन समुदाय के लोगों के लिए सबसे पवित्र तीर्थ स्थल माने जाते हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर परिसर भी है।

दुनिया में कितने प्रतिशत लोग हैं शाकाहारी, मांसाहारी और वेगन

दुनिया भर में शाकाहारियों का प्रतिशत क्षेत्र और संस्कृति के अनुसार भिन्न-भिन्न है। भारत जैसे कई एशियाई देशों में, जहां शाकाहार की गहरी सांस्कृतिक और धार्मिक जड़ें हैं, आबादी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा शाकाहारी भोजन का पालन करता है। हालाँकि, दुनिया के अन्य हिस्सों में शाकाहारियों का प्रतिशत कम है। विश्व स्तर पर, जनसंख्या में शाकाहारियों के प्रतिशत का अनुमान लगभग 5% से 10% या थोड़ा अधिक है। दुनिया की अधिकांश आबादी मांसाहारी आहार का पालन करती है, जिसमें मांस की खपत के विभिन्न स्तर शामिल हैं।

दुनिया में वेगन लोगों का प्रतिशत आम तौर पर शाकाहारियों की तुलना में कम है। वेगन लोग मांस, डेयरी, अंडे और अन्य पशु-व्युत्पन्न सामग्री सहित सभी पशु उत्पादों से परहेज करते हैं। वैश्विक स्तर पर शाकाहारी लोगों का प्रतिशत कम होने का अनुमान है, जो अक्सर जनसंख्या के 1% से 3% के दायरे में आता है।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story