×

Russia Famous Stone River: पानी नहीं बल्कि पत्थरों से भरी यह नदी, नाम है स्टोन रिवर, जानिए कहां है स्थित

Russia Famous Stone River: हर जगह की अपनी जगह की अपनी अलग खासियत, पहचान और कहानी होती है। जो उसे बाकियों से अलग बनाती है, इन जगहों पर घूमने और इनका इतिहास जानने के लिए लोग विदेशों से यहां पहुंचते हैं।

Kajal Sharma
Published on: 18 May 2023 7:00 AM GMT
Russia Famous Stone River: पानी नहीं बल्कि पत्थरों से भरी यह नदी, नाम है स्टोन रिवर, जानिए कहां है स्थित
X
Russia Famous Stone River (Image- Social media)

Famous Stone River: हमारी दुनिया में कई शानदार और खूबसूरत जगहे हैं जो लोगों को बेहद ही पसंद आती है। हर जगह की अपनी जगह की अपनी अलग खासियत, पहचान और कहानी होती है। जो उसे बाकियों से अलग बनाती है, इन जगहों पर घूमने और इनका इतिहास जानने के लिए लोग विदेशों से यहां पहुंचते हैं। लेकिन यहां कई ऐसी जगह भी है जो काफी रहस्यमयी है। इन जगहों के रहस्य के बारे में वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए हैं, ऐसी ही एक जगह है स्टोन रिवर जहां पानी की जगह सैंकड़ों पत्थर से नदी बनी हुई है। यह आज भी एक रहस्य बनी हुई है।

फेमस है यह स्टोन रिवर

रहस्यमयी है यह नदी

स्टोन रिवर एक ऐसी नदी है जिसमें दूर-दूर तक सिवाय पत्थरों के कुछ ओर दिखाई नहीं देता है। यह सुनकर शायद आपको यकीन न हों लेकिन इस नदी में पानी की जगह पत्थर भरे हुए हैं। जिस वजह से इस नदी का नाम स्टोन रिवर पड़ा है। यहां दूर तक फैले यह पत्थर दिखने में तो काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन यह सवाल भी खड़ा होता है कि आखिर यह पत्थर आए कहां से हैं और वो भी इतनी ज्यादा मात्रा में।

ये है कुदरत का करिश्मा

यह बड़ी पत्थरों से भरी नदी लोगों को हैरान करती है, क्योंकि वैज्ञानिक भी अभी तक इस नदी से जुड़ा कोई भी तथ्य सामने नहीं ला पाए हैं। बताया जाता है कि इस नदी में करीब 6 किलोमीटर की दूरी तक पत्थर फैले हुए हैं। जो देखने में नदी से कम नहीं लगते हैं, यह स्टोन रिवर रूस में ही स्थित है। जहां पत्थर नदी की धारा से कम नहीं लगते हैं।

कहां से आए यह पत्थर

इस स्टोन रिवर के बारे में सुनने के बाद सभी के मन में एक सवाल तो जरूर आता है कि आखिर इस नदी में इतने सारे पत्थर कैसे आए? पानी की जगह यहां फैले पत्थर लोगों को काफी हैरान करते हैं। वहीं आस-पास रहने वाले लोग इसे कुदरत का करिश्मा भी कहते हैं। यहां देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि इस नदी में एक बूंद भी पानी होगा। लेकिन यहां के भारी-भरकम पत्थर लोगों को हैरान करते हैं। जिनका आकार और वजन दोनों ही बहुत ज्यादा है।

लोगों को आकर्षित करती है स्टोन रिवर

खैर वजह चाहे जो भी हो लेकिन यह रिवर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित जरूर कर लेती है। जो आज भी वैज्ञानिकों के लिए किसी पहेली से कम नहीं है।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story