×

Sultanpur Famous Restaurants: ये हैं सुल्तानपुर के 10 सबसे बेहतरीन रेस्टोरेंट्स

Sultanpur Famous Restaurants: जानें सुल्तानपुर के ऐसे रेस्टोरेंट्स के बारे में, जहां आप जाकर बेहतरीन खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

Shreya Sharma
Published on: 18 Aug 2023 3:08 AM GMT
Sultanpur Famous Restaurants: ये हैं सुल्तानपुर के 10 सबसे बेहतरीन रेस्टोरेंट्स
X
Sultanpur Top 10 Famous Restaurants (Photo Courtesy- Social Media)

Sultanpur Famous Top 10 Restaurants: उत्तर प्रदेश अपने स्वादिष्ट व्यंजनों को लेकर देश ही नहीं दुनियाभर में पॉपुलर है। राज्य के सभी जिलों में अलग अलग तरह के फूड आइटम्स मशहूर हैं। आज हम आपको सुल्तानपुर के कुछ ऐसे रेस्टोरेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप जाकर बेहतरीन खाने का लुत्फ उठा सकते हैं और फैमिली व फ्रेंड्स के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

सुल्तानपुर के बेस्ट रेस्टोरेंट्स (Sultanpur Ke Best Restaurants)

गणपति रेस्टोरेंट (Ganpati Restaurant)

यह रेस्टोरेंट सुल्तानपुर के बेस्ट रेस्टोरेंट्स में शामिल है। यहां का खाना ही नहीं बल्कि मेहमाननवाजी और सर्विस भी काफी अच्छी है। गणपति रेस्टोरेंट में चाइनीज, पंजाबी, साउथ इंडियन, नॉर्थ इंडियन, इंडियन कुजिन की अलग अलग वैरायटी उपलब्ध है। यहां के डेजर्ट भी काफी अच्छे होते हैं। यहां आप खाना खाने के साथ ही Take Away भी करवा सकते हैं।

पता- इलाहाबाद फैजाबाद रोड, सुल्तानपुर एचओ, सुल्तानपुर

समय- सुबह 11 बजे से लेकर रात 10 बजे तक

रघुकुल रेस्टोरेंट (Raghukul Resturant)

अगर आपको चाइनीज, पंजाबी, नॉर्थ इंडियन, इंडियन, तंदूरी या बिरयानी खाने का मन है तो आप इस रेस्टोरेंट आ सकते हैं। यहां नॉन वेज और वेज दोनों तरह के फूड आइटम्स मिलते हैं।

पता- सिविल लाइन, सुल्तानपुर

समय- सुबह 10 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक

एनएच 56 मोटल एंड रेस्टोरेंट (Nh 56 Motel And Restaurant)

यह रेस्टोरेंट सुल्तानपुर के बेस्ट और टॉप रेटिंग रेस्टोरेंट्स में से एक है। एनएच 56 मोटल एंड रेस्टोरेंट में कई तरह के कुजीन उपलब्ध होते हैं, जिनमें चाइनीज, साउथ इंडियन, नॉर्थ इंडियन, इंडियन शामिल हैं। यहां आपको कैश लाने की भी जरूरत नहीं होगी, क्योंकि रेस्टोरेंट कई तरह के डिजिटल पेमेंट मोड से पेमेंट स्वीकार कर लेता है।

पता- वाराणसी रोड, सुल्तानपुर एचओ

समय- 24 घंटे ओपन

सबा बिरयानी कॉर्नर (Saba Biryani Corner)

अगर आपको बिरयानी के लिए क्रेविंग हो रही है तो आप सबा बिरयानी कॉर्नर जा सकते हैं। यहां की स्वादिष्ट बिरयानी आपकी क्रेविंग्स को पूरी तरह संतुष्ट करेगी। यह जगह भी सुल्तानपुर के टॉप रेटिंग जगहों में शामिल है।

पता- सुल्तानपुर सिटी, सुल्तानपुर

समय- सुबह 11 बजे से लेकर रात 8 बजे तक

अवंतिका रेस्टोरेंट (Avantika Restaurant)

इस रेस्टोरेंट में आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ आकर लंच और डिनर को इन्जॉय कर सकते हैं। यहां आपका पैसा फूल वसूल होने वाला है। यहां आपको हेल्दी फूड के भी कई ऑप्शन्स मिलते हैं। यहां का नॉर्थ इंडियन और इंडियन खाना काफी पसंद किया जाता है।

पता- सिविल लाइन, सुल्तानपुर

समय- सुबह साढ़े 9 बजे से लेकर रात 10 बजे तक

बारबेक्यू (Barbecue)

अगर आप नॉन वेज लवर हैं तो सुल्तानपुर के बारबेक्यू आ सकते हैं, जो कि सुल्तानपुर सिटी में स्थित है। यहां कई तरह के कुजिन का मजा आप ले सकते हैं। यहां के वैरायटी ऑफ फूड्स आपका दिल जीत लेंगे।

पता- सुल्तानपुर सिटी, सुल्तानपुर

समय- सुबह साढ़े 11 बजे से लेकर रात साढ़े 10 बजे तक

एनआरसी पिज्जा (Nrc Pizza)

भले ही नाम से आपको लग रहा हो कि एनआरसी पिज्जा में केवल पिज्जा मिलता होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। यहां के चाइनीज, नॉर्थ इंडियन और इटेलियन कुजिन काफी पसंद किए जाते हैं। यहां पर होम डिलीवरी भी उपलब्ध है।

पता- लाल डिग्गी रोड, सुल्तानपुर सिटी, सुल्तानपुर

समय- सुबह 10 बजे से लेकर रात 11 बजे तक

सुल्तान चाइनीज चिकन (Sultan Chinese Chicken)

सुल्तान चाइनीज चिकन सुल्तानपुर के टॉप रेटिंग रेस्टोरेंट्स में से एक है। इस रेस्टोरेंट में चिकन के एक या दो नहीं बल्कि कई सारे फूड आइटम्स उपलब्ध हैं। साथ ही यहां वेज फूड भी सर्व किया जाता है।

पता- सिविल लाइन, सुल्तानपुर

समय- सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक (मंगलवार Closed)

मुस्कान ढाबा (Muskan Dhaba)

मुस्कान ढाबा सुल्तानपुर का बेस्ट ढाबा रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट में आप स्वादिष्ट चिकन खा सकते हैं। यहां का स्टाफ और सर्विस काफी अच्छी है। लोगों को यहां का एंबिएंस काफी पसंद आता है।

पता- गोराबारिक, गोराबारिक, सुल्तानपुर - 228001

समय- सुबह 9 बजे से लेकर रात 11 बजे तक

मोती महल डीलक्स तंदूरी ट्रेल (Moti Mahal Delux Tandoori Trail)

मोती महल डीलक्स तंदूरी ट्रेल में कई तरह के कुजिन सर्वे होते हैं। इनमें चाइनीज, पंजाबी, साउथ इंडियन, सी फूड, बारबेक्यू, नॉर्थ इंडियन, इंडियन, फ्रेंच, मुगलई, इटेलियन शामिल हैं। यहां की बिरयानी, नॉन वेज थाली, तंदूरी भी काफी पसंद की जाती है। यहां की सर्विस और एंबिएंस काफी अच्छा है।

पता- सी/ओ वृन्दावन गेस्ट, सिविल लाइन, सुल्तानपुर- 228001

समय- सुबह 11 बजे से लेकर रात साढ़े 10 बजे तक

Shreya Sharma

Shreya Sharma

Next Story