×

Famous Temple In India: भारत के वो तीर्थस्थल जहां पूरी होती है हर मुराद, आप भी चाहतें हैं कृपा तो एक बार जरूर जाएं

Famous Temple In India: भारतीय मंदिरों में लाखों लोग अपनी मुरादें लेकर आते हैं, और भगवान की कृपा पाने के लिए दर्शन करते हैं। यूं तो भगवान से कुछ भी मांगों वो हर मुराद पूरी करते हैं

Kajal Sharma
Published on: 14 March 2023 9:01 AM GMT (Updated on: 14 March 2023 10:27 AM GMT)
Famous Temple In India: भारत के वो तीर्थस्थल जहां पूरी होती है हर मुराद, आप भी चाहतें हैं कृपा तो एक बार जरूर जाएं
X

Famous Temple In India: धर्म और संस्कृति की धरती कहे जाने वाले भारत में कई मंदिर हैं। हर मंदिर की अपनी अलग मान्यता भी है। हर साल भारतीय मंदिरों में लाखों लोग अपनी मुरादें लेकर आते हैं, और भगवान की कृपा पाने के लिए दर्शन करते हैं। यूं तो भगवान से कुछ भी मांगों वो हर मुराद पूरी करते हैं, लेकिन कई मंदिर हैं जिनकी माया का विधान जगत विख्यात है। कहते हैं कि यहां सभी की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यदि आप सच्चे दिल से भगवान से कुछ भी मांगते हैं, तो वह पल भर की भी देरी किए बिना उसे पूरा करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप भी कृपा के पात्र हो सकते हैं।

​इन मंदिरों में पूरी होती हैं मुरादें

महाकालेश्वर मंदिर

भगवान भोले शंकर की महिमा कौन नहीं जानता, इनकी की कृपा का पात्र होने के लिए तो हर कोई जतन करता है। कहते हैं कि भोले शकंर को मनाना बेहद आसान होता है, जगत के स्वामी अंतर्यामी शिव शंकर की महिमा के गुणगान से कोई बच नहीं पाया है। यही कारण है कि इनके दर्शन करने को हर कोई आता है। वैसे तो हमारे देश में 12 ज्योतिर्लिंग हैं, जहां शिव शंकर के दर्शन पाने के लिए लोग आते हैं। उन्हीं में से एक है महाकालेश्वर मंदिर, जो मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है। माना जाता है, जो भी व्यक्ति सच्चे दिल से इस मंदिर में आता है, महाकाल उसकी हर इच्छा को पूरा करते हैं। कहा यह भी जाता है कि उज्जैन के सिर्फ एक ही राजा है और वो हैं महाकाल। उनके बिना बड़े से बड़ा मंत्री भी यहां ठहर नहीं सकतता है।

बाबा विश्वनाथ मंदिर

काशी में स्थि बाबा विश्वनाथ की कृपा से कोई भी अनजान नहीं हैं। भगवान शिव की नगरी वाराणसी के बारे में कौन नहीं जानता। यह देश ही नहीं बल्कि विश्व में फेमस है। देश में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा विश्वनाथ की महिमा अपरंपार है, कहते हैं कि यहां दर्शन मात्र से आपकी मनोकामना पूरी हो जाती है।

तिरुपति बालाजी

​आंध्रप्रदेश में स्थित तिरुपति बाला जी के दर्शन करने का सपना हर बालाजी भक्त का होता है। इस मंदिर में हर दिन भक्तों का तांता लगा रहता है। यह देश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, जिसकी महिमा का बखान भक्तों के मुंह से ही पता चल जाता है यहीं पर समुद्र तल से 3200 फीट की ऊंचाई पर वेंकटेश्वर मंदिर भी है, जो यहां का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र कहा जाता है। कहते हैं कि यहां हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है।

​बाबा जगन्नाथ धाम​

उड़ीसा में स्थित हिन्दू धर्म का सबसे ज्यादा फेमस जगन्नाथ धाम जाने की सपना हर कोई देखता है। जोकि भगवान श्रीविष्णु के कृष्णा अवतार को समर्पित किया गया है। प्राचीन कथाओं की मानें तो इसी को वैकुंठधाम कहा गया है। और यह भगवान विष्णु के चार धामों में से एक है। यदि सच्ची भक्ति, श्रद्धा और विश्वास के साथ इस मंदिर में जाया जाए तो सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

वैष्णो देवी​

सभी तीर्थस्थलों में से एक मां ​वैष्णो देवी का मंदिर बेहद ही फेमस है। जम्मू-कश्मीर में स्थित इस मंदिर में हर साल हजारों-लाखों आते हैं। कभी-कभी तो यहां करोड़ों की संख्या में भक्तों की भीड़ देखा जाती है। यहां न केवल आम लोग बल्कि सिलेब्रिटी भी दर्शन करने के लिए जरूर आते हैं। कहते हैं कि मां वैष्णो देवी यहां आने वाले हर भक्त की सभी मुरादें पूरी करती हैं।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story