×

World Dangerous Tourist Places: ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक जगहें, जहां एक गलती भी पड़ सकती है भारी

World Dangerous Tourist Places: यहां कई ऐसी जगहे हैं जो अपनी अलग खासियत के लिए जानी जाती है। यहां कई द्वीप, घाट और सुंदर पहाड़ी इलाके हैं जहां जाना लोग काफी पसंद करते हैं। लेकिन कई जगह ऐसी भी हैं जो देखने में तो सुंदर हैं

Kajal Sharma
Published on: 31 May 2023 10:41 AM GMT
World Dangerous Tourist Places: ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक जगहें, जहां एक गलती भी पड़ सकती है भारी
X
World Dangerous Tourist Places (Image Description)

World Dangerous Tourist Places: दुनियाभर में कई शानदार घूमने की जगहें हैं, जहां जाना लोगों को बहुत ही पसंद आता है। इन जगहों पर घूमने के लिए लोगों में खास तरह का जोश और उत्साह भी देखा जाता है। यहां कई ऐसी जगहे हैं जो अपनी अलग खासियत के लिए जानी जाती है। यहां कई द्वीप, घाट और सुंदर पहाड़ी इलाके हैं जहां जाना लोग काफी पसंद करते हैं। लेकिन कई जगह ऐसी भी हैं जो देखने में तो सुंदर हैं लेकिन यहां पर जाना खतरे से खानी नहीं है। यहां पर एक छोटी सी गलती भी आपको भारी पड़ सकती है, इसलिए यहां पर जाने से पहले सावधानियों का ख्याल जरूर रखें।

डेंजर हैं ये टूरिस्ट प्लेस

डेथ वैली (Death valley)

कैलिफोर्निया राज्य का डेथ वैली सबसे पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस के रूप में जाना जाता है। जहां हर साल भारी मात्रा में टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। लेकिन यहां जाना आपके लिए खतरे से खाली भी नहीं है। क्योंकि यह दुनिया में सबसे गर्म जगहों के तौर पर भी जाना जाता है। इस जगह का तापमान 55 डिग्री तक पहुंच जाता है। सिर्फ गर्मी ही नहीं बल्कि यह जगह एक्सीडेंट के लिए भी जानी जाती है।

डानाकिल रेगिस्तान (Danakil Desert)

तेज गर्मी के लिए जाना जाने वाला डानाकिल रेगिस्तान अफ्रीका के इथियोपिया में स्थित है। जो इथियोपिया और इरिट्रिया की सीमाओं तक फैला हुआ है। यहां पर भी जाना आपके लिए खतरें से खाली नहीं है। इस जगह का तापमान 50 डिग्री तक पहुंच जाता है। यहां पर एसिड और जहरीली गैसों वाली कई झीलें भी हैं जिससे यह वातावरण और भी खराब हो जाता है।

माउंट एवरेस्ट (Mount Everest)

नेपाल में स्थित ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर हर साल भारी मात्रा में लोग पहुंचते हैं लेकिन इस जगह पर जाना किसी के लिए भी खतरे से खाली नहीं है। माउंट एवरेस्ट तक जाने की चाह रखने वाले बहुत ही कम लोग होते हैं जो अपनी चाह पूरी कर पाते हैं। ज्यादातर लोगों की रास्ते में ही मौत हो जाती है। क्योंकि ऊंचाई बढ़ने के साथ-साथ ऑक्सीजन की मात्रा कम होने लगती है।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story