×

आधी रात में लोगों के घरों में इस्तेमाल किये हुए कंडोम फेंकता था ये शख्स, जानें क्यों?

बंगलुरू की रहने वाली एक महिला के फ्लैट के बाहर एक शख्स ने रात दो बजे कथित तौर पर हुडदंग किया। उसने लगातार दरवाजा खटखटाया और नहीं खोलने पर खिड़की से हाथ निकाल कंडोम के पैकेट भीतर फेंके।

Aditya Mishra
Published on: 7 Feb 2020 12:30 PM GMT
आधी रात में लोगों के घरों में इस्तेमाल किये हुए कंडोम फेंकता था ये शख्स, जानें क्यों?
X

नई दिल्ली: बंगलुरू की रहने वाली एक महिला के फ्लैट के बाहर एक शख्स ने रात दो बजे कथित तौर पर हुडदंग किया। उसने लगातार दरवाजा खटखटाया और नहीं खोलने पर खिड़की से हाथ निकाल कंडोम के पैकेट भीतर फेंके।

महिला ने पुलिस को फोन किया लेकिन जब तक पुलिस टीम पहुंचती ये बदमाश फरार हो गया। दरअसल, पुत्तेनहाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में रहने वाली महिला ने एक अज्ञात शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत के मुताबिक शख्स रात दो बजे महिला के घर का दरवाजा जोर से पीटने लगा। महिला ने दरवाजा नहीं खोला तो वो खिड़की से कंडोम के पैकेट घर के अंदर फेंक कर भाग गया।

ये भी पढ़ें...क्या है शाकाहारी कंडोम, जानें इसकी खासियत के बारे में

महिला ने 100 नम्बर पर दी जानकारी

इसके बाद महिला ने 100 नंबर पर पुलिस को फोन कर जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग गया। लेकिन महिला ने सुबह देखा तो हॉल में कंडोम के पैकेट गिरे हुए मिले।

महिला को एहसास हुआ कि अज्ञात शख्स ना सिर्फ खिड़की खोलने में कामयाब रहा था बल्कि उसने वहीं से कंडोम पैकेट भी घर के अंदर डाल दिए। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल कर पुलिस आरोपी की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें...क्या कंडोम एक्सपायर हो गया है? इन तरीकों से करें पहचान

महिला ने दर्ज कराया केस

महिला द्वारा रिपोर्ट में दी गई शिकायत में इस बात का भी जिक्र है कि उसने बार-बार दरवाजा खटखटाया, और ऐसा नहीं किए जाने पर उसने यह बदसलूकी की है।

हालांकि महिला रात में नहीं देख सकी थी कि कंडोम के पैकेट वह फेंक गया है, क्योंकि रात में महिला ने दरवाजा नहीं खोला था। महिला ने यह सब तब देखा जब सुबह वह सोकर उठी।

इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को यह सूचना दी। पुलिस ने शिकायत लिख ली है शख्स की तलाश में जुट गई है हालांकि पुलिस महिला से भी पूछताछ कर रही है और आगे भी पूछताछ कर सकती है।

ये भी पढ़ें...इस देश ने बनाया अनोखा कंडोम, पार्टनर की सहमति के बिना नहीं खुलेगा पैकेट

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story