×

सिंधिया लेंगे मोदी के करीबी की जगह, कांग्रेस ने दी BJP में शामिल होने की शुभकामना

मध्य प्रदेश में सियासी संकट गरमा गया है। कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस फैसले पर कई दिग्गजों की प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस के कई दिग्गजों ने सिंधिया की जमकर आलोचना की।

Shivani Awasthi
Published on: 11 March 2020 6:24 AM GMT
सिंधिया लेंगे मोदी के करीबी की जगह, कांग्रेस ने दी BJP में शामिल होने की शुभकामना
X

भोपाल: मध्य प्रदेश में सियासी संकट गरमा गया है। कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस फैसले पर कई दिग्गजों की प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस के कई दिग्गजों ने सिंधिया की जमकर आलोचना की। वहीं पार्टी के कद्दावर नेता ने उनके भाजपा में शामिल होने पर सिंधिया को शुभकामनाएं दी। उन्होंने यह भी कहा कि सिंधिया को भाजपा में अमित शाह और निर्मला सीतारामन की जगह ले लेनी चाहिए।

सिंधिया के इस्तीफे से गरमाई मध्य प्रदेश की सियासत:

ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस से साइडलाइन किये जाने को लेकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद आज वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सिंधिया के इस तेवर ने राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। एक ओर तो उनके इस फैसले से कांग्रेस को झटका लगा, तो वहीं उनके साथ ही कई अन्य विधायकों के इस्तीफे से कमलनाथ सरकार गिरने की कगार पर आ गयी है।

ये भी पढ़ें: BJP ज्योतिरादित्य सिंधिया को भेजेगी राज्यसभा! उम्मीदवारों के नामों का एलान आज

दिग्विजिय सिंह ने सिंधिया पर साधा निशाना, शुभकामनाओं के जरिये कंसा तंज:

इसी कड़ी में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी ज्वाइन करने पर तंज कंसा। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, 'मैं मानता हूं कि सिंधिया को अमित शाह या निर्मला सीतारमण की जगह लेनी चाहिए। मुझे उनकी प्रतिभा के बारे में पता है, वह निश्चित रूप से बेहतर काम करेंगे। हो सकता है कि वह मोदी-शाह के संरक्षण में आगे बढ़ें. आपको हमारी शुभकामनाएं।'



ये भी पढ़ें: सिंधिया आज ज्वाइन करेंगे BJP! इस शख्स की खुशी के लिए छोड़ दी कांग्रेस

बहुमत पर अबतक इसलिए भरोसा :

सियासी संकट के बीच मुख्‍यमंत्री कमलनाथ को बहुमत पर भरोसा है। उनका दावा किया है कि वह अपना बहुमत साबित कर देंगे। उनका कहा है कि सरकार अपने 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

ये कहता है गणित:

दरअसल, मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं और इसमें से दो सीट खाली है, जिसके बाद कुल संख्या 228 है। सिंधिया की बगावत के साथ अब तक 22 कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा भेजा है। ऐसे में कांग्रेस में विधायकों की संख्या 114 से 92 हो गई है, वहीं हुमत के लिए 104 विधायकों की जरूरत है।

बीजेपी के 107 में से दो बागी है, जिसके बाद अब कुल 105 विधायक है। वहीं बसपा 2 (एक पार्टी से निलंबित), सपा 1 और निर्दलीय 4 विधायक हैं।

ये भी पढ़ें: छात्र नेता कन्हैया की गोली मारकर हत्या, पार्टी में मचा हड़कंप

बचे हुए विधायकों को बचाने के लिए कांग्रेस का पैतरा:

मध्य प्रदेश में कांग्रेस अपनी सरकार बचाने की पूरी तरह से कवायद कर रही है। भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर तीन बसें कांग्रेस विधायकों को एयरपोर्ट ले जाने के लिए खड़ी हैं। जहां से उन लोगों को राजस्थान के जयपुर ले जाया जाएगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story