×

खौफनाक: बच्चे का शिकार करने पहुंची खतरनाक शार्क, तभी हुआ कुछ ऐसा कि...

बच्चा समुद्र के किनारे खेल रहा होता है, इसी दौरान एक शार्क वहां शिकार करने पहुंच जाती है। लेकिन एक पुलिस ऑफिसर की समझदारी और बहादुरी से वो बच्चा बच जाता है।

Shreya
Published on: 20 July 2020 12:54 PM GMT
खौफनाक: बच्चे का शिकार करने पहुंची खतरनाक शार्क, तभी हुआ कुछ ऐसा कि...
X

टैलाहैसी: फ्लोरिडा के कोको बीच से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक छोटा सा बच्चा समुद्र के किनारे खेल रहा होता है, इसी दौरान एक शार्क वहां शिकार करने पहुंच जाती है। लेकिन एक पुलिस ऑफिसर की समझदारी और बहादुरी से वो बच्चा बच जाता है। बच्चे को इस बात की बिल्कुल भी खबर नहीं थी कि वो शार्क शिकार करने के इरादे से धीरे-धीरे उसके पास आ रही है। लेकिन एक ऑफ ड्यूटी पुलिस ऑफिसर Adrian Kosicki ने ना केवल खतरे को भाप लिया, बल्कि उस बच्चे को सही समय पर खींचकर हादसे का शिकार होने से बचा लिया।

यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस: दुनिया भर में क्या खूब इनकी पहचान, एक दिन की सैलरी लाखों

पत्नी के साथ घुमने गए थे Kosicki, तभी...

पुलिस ऑफिसर Adrian Kosicki अपनी पत्नी के साथ समुद्र के किनारे घुम रहे थे, तभी उन्हें पानी में कुछ हलचल होती दिखाई देती है। जिसे देख वो पहचान जाते हैं कि यह शार्क के आने की हलचल है, जो बच्चे के पास आ रही है। इसे देखते ही उन्होंने बिना समय गवाए पानी में छलांग मार दी और बच्चे को अपनी तरफ खींचकर उसे बचा लिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: चुटकी में भागेगा कोरोना: वैज्ञानिकों का दावा- कोलेस्ट्रॉल की दवा से संभव है इलाज

पुलिस ऑफिसर की बहादुरी की हो रही तारीफ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां शार्क था या नहीं इस बात का तो नहीं चल पाया। लेकिन बच्चे की जान बचाने के लिए पुलिस ऑफिसर Adrian Kosicki की काफी तारीफ हो रही है। पुलिस विभाग ने भी अपने अधिकारी की तारीफ की और लिखा कि एड्रियन को बहुत- बहुत धन्यवाद, हम कभी नहीं जान पाएंगे कि शार्क के इरादे क्या थे, लेकिन इस छोटे से लड़के को एक प्यारी सी कहानी मिल गई।

यह भी पढ़ें: ईरान ने इस गद्दार को दी भयानक मौत, दी थी कमांडर सुलेमानी की जानकारी

लोग कर रहें ऐसे कमेंट

यह वीडियो दो दिन पुरानी है। अब तक इसे हजारों की संख्या में लोग देख चुके हैं। साथ ही इस वीडियो पर हजारों कमेंट और लाइक भी आ चुके हैं। यूजर्स कमेंट करके पुलिस ऑफिसर की बहादुर की तारीफ कर रहे हैं। ऑफिसर की तारीफ में एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इस पुलिस ऑफिसर ने बहुत बहादुरी का काम किया है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भगवान का शुक्र है बच्चा सेफ है।

देखें वीडियो-

https://www.facebook.com/CocoaBeachPoliceFire/videos/602940080645147/?__cft__[0]=AZVsn6ODSzCKxVX4UfyZ2O0JOc4jm9NPyJwq9vII7sd9eSDAW7oMCUhHY0ybEr9dsS2pq2-x2k6Yuhbg3NtBKUKtJFZ9VHMvvnji73vexDQzYkduVNXKCY31Rf-hB5SVijbpt9qUD8G820xb-VY1KHk9GkWyDljnYS3MX1RP9myfh7CTEVP0kLzC2MMSN-ciLzkqurXzlsJmoH3FfgO3mQtL

यह भी पढ़ें: यहां चला क्लीन स्वीपः थानों के 168 पुलिसकर्मी SP रडार पर, हुए इधर उधर

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story