×

इवांका का इंडियन लव: मीम्स पर दिया ऐसा रिएक्शन, देख आ जायेगा मजा

Ashiki
Published on: 2 March 2020 5:10 AM GMT
इवांका का इंडियन लव: मीम्स पर दिया ऐसा रिएक्शन, देख आ जायेगा मजा
X

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फरवरी महीने में भारत के दो दिवसीय दौरे पर भारत आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और बेटी इवांका ट्रंप भी भारत दौरे पर आई थी। अपने भारत दौरे के दरमियां उन्होंने आगरा के ताज महल का भी दीदार किया। लेकिन उन्हें क्या पता कि भारतीयों की एक आदत है जो किसी भी स्थिति में जाती नहीं। ये आदत है मौज लेने की आदत। बुरे से बुरे वक़्त की बात हो या कि किसी भी शक्ति संपन्न की, भारतीय उसका मौज ले ही लेता है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल हो रहे हैं-

इवांका को क्या पता की वो भी भारतीयों के इसी आदत का शिकार हो जाएँगी। दरअसल ताजमहल यात्रा के दौरान उनपर फनी मीम्स बनने लगे। लेकिन इवांका पर बन रहे मीम्स ने भी उनका दिल जीत लिया है। ताजमहल की सुंदरता की कई बार तारीफ कर चुकीं इवांका ने रविवार को उनपर बने कुछ मीम्स ट्वीट किए, जो लोगों ने मजे लेने के लिए फोटोशॉप से तैयार किए हैं और इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पूर्व पीएम पर फेंका जूता: मची सनसनी, फिर फेंकने वाले का हुआ ये हाल

दिलजीत दोसांझ ने भी शेयर की तस्वीर-

बॉलिवुड ऐक्टर और मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने इवांका के साथ फोटोशॉप की हुई एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह डायना बेंच पर बैठे हुए हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा,'मैं और इवांका, पीछे ही पड़ गई, कहती है कि ताज महल जाना है, ताज महल जाना है। मैं ले गया और क्या करता।'



दोसांझ का यह ट्वीट वायरल होते हुए इवांका तक पहुंचा तो उन्होंने भी मजे ले लिए। इवांका ने भी मजाकिया लहजे में दिलजीत को जवाब दिया। इवांका ने रविवार को ट्वीट किया, मुझे शानदार ताजमहल ले जाने के लिए शुक्रिया दिलजीत। यह एक ऐसा अनुभव था, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती। इस पर पंजाबी गायक ने इवांका को जवाब देते हुए कहा, अतिथि देवो भव: धन्यवाद इवांका। हर किसी को समझाने की कोशिश कर रहा हूं कि यह तस्वीर फोटोशॉप नहीं है। जल्दी ही मिलते हैं... आपकी अगली लुधियाना यात्रा में। हुण करो गल...

ये भी पढ़ें: तालिबान समझौता: हम क्या करें?



इसके अलावा इवांका ने एक अन्य ट्वीट में उन पर बनाए गए कई और मीम शेयर किए और लिखा कि मैं भारतीय लोगों के गर्मजोशी की तारीफ करती हूं। मैंने कई नए दोस्त बनाए हैं। एक मीम में एक व्यक्ति इवांका को साइकिल पर बैठाए है, जबकि एक मीम में अभिनेता मनोज बाजपेयी उनके साथ खड़े हैं। वहीं एक अन्य मीम में एक युवक इवांका के गले में बांह डाले बैठा है।

ये भी पढ़ें: हैवानियत की हदें पार: बच्ची के साथ नाबालिगों ने किया ऐसा, जान आ जाएगा गुस्सा



Ashiki

Ashiki

Next Story