×

यहां महिलाएं करती हैं पुरुषों पर अत्याचार, सच्चाई जान कांप जाएगी रूह

दुनिया में लगभग सभी देश ऐसे हैं, जो पुरुषप्रधान देश है। ऐसा हर समय से चला आ रहा हैं, जब पुरुष महिलायों पर राज कर रहे हो। हमेशा यही सुनते आ रहे हैं कि महिलायों के साथ बहुत सी अलग-अलग तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।

Roshni Khan
Published on: 5 Feb 2020 5:14 AM GMT
यहां महिलाएं करती हैं पुरुषों पर अत्याचार, सच्चाई जान कांप जाएगी रूह
X
यहां महिलाएं करती हैं पुरुषों पर अत्याचार, सच्चाई जान कांप जाएगी रूह

लखनऊ: दुनिया में लगभग सभी देश ऐसे हैं, जो पुरुषप्रधान देश है। ऐसा हर समय से चला आ रहा हैं, जब पुरुष महिलायों पर राज कर रहे हो। हमेशा यही सुनते आ रहे हैं कि महिलायों के साथ बहुत सी अलग-अलग तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। सभी पुरुष महिलाओं पर हत्याचार ही करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि दुनिया में ऐसा भी देश है जहां पुरूष महिलाओं की गुलामी करते हैं। आपको बता दें कि वहां महिलाएं जो भी कहती है पुरुष को वो मानना ही पड़ता है। इस देश में महिलाएं नहीं बल्कि पुरुष अत्याचार का शिकार होते हैं। इसी की वजह से ये देश पुरूषों के लिए नरक माना जाता है।

ये भी पढ़ें:आम-आदमी को तगड़ा झटका: बढ़ेगा दूध का दाम, जानें कितना होगा नया रेट

आपको बता दें कि यहां की महिलाएं पुरुषों को अपना गुलाम बनाकर रखती है। इस देश का नाम ‘अदर वर्ल्ड किंगडम’ हैं, जो 1996 में यूरोपियन देश चेक रिपब्लिक से बना था। वैसे तो, इसे अन्य राष्ट्रों ने देश का दर्जा नहीं दिया है। ये देश सिर्फ 7।4 एकड़ में फैला हुआ है। यहां आपको हर तरीके का ऐशोआराम मिलेगा। यहां स्वीमिंग पूल और नाइट क्लब भी मौजूद हैं। लेकिन वहां पुरुष बिना महिलाओं के इजाजत के नहीं जा सकते है।

इस देश की महारानी का नाम पैट्रिसिया-1

इस देश की महारानी का नाम पैट्रिसिया-1 है, जो इस देश पर राज करती है। इस देश में सिर्फ महिलाओं का ही राज चलता है। यहां पुरुषों खुले में घूमने और अपनी मन मर्जी से जीने की आजादी नहीं है। सबसे आश्चर्य की बात ये है कि इस देश की महारानी का चेहरा आजतक बाहरी दुनिया में किसी ने भी नहीं देखा है।

यहां पर पुरुषों पर महिलाओं के अत्याचार का आलम बहुत बुरा है। यहां की रानी पुरुषों के शरीर का सोफा बनाकर उनके ऊपर बैठती है। यहां पर पुरुषों को कुर्सी पर बैठने पर पाबंदी है। अगर उनकी मालकिन चाहें तो वो टेबल पर बैठ सकते हैं, परन्तु उनकी अवस्था मालिकों से अलग लगनी चाहिए।

अगर यहां के पुरूषों को शराब पीना है तो पहले उन्हें मालकिन की अनुमति लेनी पड़ती है। इस देश में कोई भी काम महिलाओं की अनुमति के बिना पुरुष नहीं कर सकते है। वही पुरुषों के लिए सख्त कानून भी बने हैं। जो पुरुष इस कानून का पालन नहीं करता उसे सख्त से सख्त सजा दी जाती है। इस देश की नागरिकता पाने के लिए महिलाओं के लिए विशेष योग्यता रखी गई है।

ये भी पढ़ें:TIPS: बेकार की चीजों को दीजिए आकार, सूझबूझ से करें इनका इस्तेमाल

यहां की नागरिकता पाने के लिए महिलाओं के लिए पहली शर्त ये हैं कि एक महिला के पास कम से कम एक पुरुष नौकर होना ज़रूरी है। वहीं दूसरी शर्त ये है कि वह सभी नियमों का पालन करने वाली होनी चाहिए। तीसरी शर्त के महिला को कम से कम 5 दिन महारानी के महल में रहना पड़ता हैं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story