×

जानें साल 2020 में किन-किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

ब्रह्मांड में मौजूद नौ ग्रहों की चाल पर हमारे आज व कल निर्भर करता है। भविष्य को जानने की इच्छा मनुष्य के मन में सदैव रहती है। जानते हैं साल 2020 में 12 राशियों का कैसा रहेगा हाल

Shreya
Published on: 25 Dec 2019 10:34 AM GMT
RASHIFAL
X

सुमन

ब्रह्मांड में मौजूद नौ ग्रहों की चाल पर हमारे आज व कल निर्भर करता है। भविष्य को जानने की इच्छा मनुष्य के मन में सदैव रहती है। जानते हैं साल 2020 में 12 राशियों का कैसा रहेगा हाल :

1- मेष राशि (अ,च,चे, चु, ला, ली,लू)

इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लिए साल 2020 सामान्य रहेगा। धन, रोजगार व बिजनेस के मामले में ये साल बहुत बढिय़ा रहने वाला है। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी वाला साल है। पिता या पत्नी दोनों की सेहत इस साल इस राशि के जातक को परेशान करेगा।

पढ़ाई व रोजगार : पढ़ाई के लिए साल बहुत बढिय़ा है साल के शुरुआत से लेकर अंत तक सफलता प्राप्त होने का समय मेहनत करें। रोजगार के लिए पूरा साल बढिय़ा संकेत दे रहा। अगर बिजनेस की सोच रहे हैं तो यह साल शुरुआत के लिए बहुत अच्छा है। फरवरी व मार्च में राजयोग के चलते बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पढ़ाई में सफलता के लिए अप्रैल बेहतर है। मई-जून, गुरु-शनि के वक्री होने से मिले जुले परिणाम मिलेंगे। सितंबर व अक्टूबर उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। नवंबर व दिसंबर में भाग्य फिर से खुलेगा। मेडिकल क्षेत्र वालों के लिए अपार सफलता मिलने वाली है।

सेहत : ये साल जातक के लिए सेहत को लेकर अच्छा नहीं रहने वाला है। जनवरी से मार्च तक बहुत अधिक शारीरिक कष्ट रहेगा। मई के बाद सितंबर तक सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन नवंबर से फिर परेशानी बनी रहेगी।

संबंध : विवाह योग्य जातक का विवाह संभव है। अगर जातक प्रेम संबंध में है तो उनके लिए यह साल बढिय़ा है। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। मई के बाद रिलेशनशिप पर ध्यान देने की जरूरत है। शनि के वर्की होने सीधा असर रिलेशनशिप पर पडऩे वाला है। सितंबर के बाद शनि व गुरु मार्गी हो जाएंगे।

धन : धन के मामले में ये साल बढिय़ा है। जनवरी से मार्च तक आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अचानक धन मिलेग। मई से लेकर अगस्त तक धन भाव के स्वामी शुक्र उच्च होकर 12वें घर में रहेंगे जो धन निवेश के अवसर लेकर आएंगे। सुख सुविधाओं पर भी धन खर्च कर सकते हैं। सितंबर से नवंबर के मध्य तक धन खर्च होगा। साल के आखिर माह में फिर से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अच्छे पैकेज पर नौकरी के अवसर मिलेंगे।

ज्योतिषय उपाय : हर शनिवार शनिमंदिर में दीप दान करें। व सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर उसे मंदिर में दान करें।

2- वृष राशि (इ,उ,ए,वो,वा,वे,ओ)

वृष राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातक के लिए नया साल सफलता व उपलब्धियों वाला रहेगा। साल की शुरुआत में शुक्र जातक के भाग्य स्थान में विराजमान है जो बिजनेस व विवाह या संबंधों के लिए बहुत बढिय़ा है। शनि भाग्य के कारक 12वें स्थान में रहेंगे।

पढ़ाई व रोजगार : साल की शुरुआत में पढ़ाई के बोझ से दबे रहेंगे। करियर के लिए शुरुआत मध्यम फलदायी है। जनवरी से मार्च के बीच में शुरुआत में करियर व बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा। फरवरी आखिर व मार्च में बिजनेस व नौकरी की गाड़ी पटरी पर चलेगी। शनि मकर राशि में रहेंगे। इससे धन व भाग्य बढऩे वाला है। अप्रैल से सितंबर करियर, बिजनेस व पढ़ाई के लिए बेहतर है। सफलता की ऊंचाई छुएंगे। अक्टूबर से दिसंबर तक करियर के लिए नई ऊंचाई छुएंगे। समाज में प्रसिद्धी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वाहन या जमीन की खरीद कर सकते हैं।

सेहत : जनवरी से मार्च तक शारीरिक ऊर्जा चुस्त-दुरुस्त रहेगी। गुरु का अष्टम भाव में गोचर शारीरिक पीड़ा देने वाला है। अप्रैल से जून तक सेहत अच्छी रहेगी। सर्दी-जुकाम जैसी छोटी-मोटी दिक्कत से परेशान रहेंगे। जुलाई से सितंबर तक सेहत अच्छी रहेगी। किसी तरह के नशीले पदार्थ का इस्तेमाल न करें। अक्टूबर से दिसंबर तक सेहत ठीक रहेगी। जातक के माता-पिता या जीवनसाथी की सेहत खराब होगी।

धन : जनवरी से जून तक आर्थिक लाभ मिलेगा। इसके लिए कठिन परिश्रम भी करना पड़ेगा। गुरु के कारण धन लाभ होगा लेकिन राहु की उपस्थिति से जातक को विवाद से भी सामना होगा। कानूनी पचड़े भी फंसने का डर है। जून तक मंगल की वजह से धन के स्रोत बनेंगे लेकिन राहू परेशान करता रहेगा। जुलाई के बाद भी धन के कई स्रोत बनेंगे। बिजनेस की भी स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश भी भविष्य में लाभ देने वाला है। नौकरी में भी प्रमोशन व धन लाभ होंगे। नवंबर व दिसंबर में आर्थिक रूप से सक्षम व समृद्ध बनेंगे। साल 2020 जातक को नाम व पैसा देगा।

संबंध : प्रेम के मामले में समय अनुकूल है। शुक्र जातक के भाग्य स्थान में है। इससे रोमांटिक जीवन मस्त रहेगा। जून के अंत में गुरु परिवर्तन करेंगे, इससे संबंधों पर भी असर पड़ेगा। जातक रिश्तों को लेकर सजग रहेंगे। जुलाई से दिसबंर तक जातक के संबंध अच्छे रहेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

ज्योतिषीय उपाय : जातक हर शुक्रवार को ११ वर्ष से कम उम्र की कुंवारी कन्या को खीर या बताशा देकर दान करते हैं तो उन्हें कुछ राहत मिलेगी।

3- मिथुन राशि (क,का,की,ड़,घ,छे,को, को)

वायु तत्व प्रधान मिथुन राशि का स्वामी बुध है। मिथुन राशि के जातक के लिए ये साल बहुत सी संभावनाएं लेकर आ रहा है। साल की शुरुआत में धन के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। इस समय का किया गया निवेश अच्छे परिणाम देने वाला है। फरवरी के आखिर से मार्च और मई में छोटी-मोटी परेशानियां रहेगी। समाज में सम्मान मिलेगा साथ ही कई बंद योजनाएं फिर से धरातल पर आएंगी।

पढ़ाई व रोजगार : पढ़ाई में मेहनत करें, परिश्रम का ही परिणाम मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों व संबंधित कर्मचारियों को साथ लेकर कोई बड़ा निर्णय लें तो परिणाम अच्छा रहेगा। ये साल करियर व बिजनेस में सफलता की संभावनाएं बनाने वाला है। जुलाई से दिसंबर तक करियर व पढ़ाई के लिए बेहतरीन है। थोड़ी बहुत समस्या इस साल राहु व शनि के गोचर से होने वाली है। नौकरी, बिजनेस व पढ़ाई में परिश्रम के बिना कुछ नहीं मिलने वाला है।

सेहत : इस साल जातक को सेहत को लेकर थोड़ा बहुत सचेत रहने की जरूरत है। जीवनसाथी व संतान को लेकर सतर्क रहें। अप्रैल से जुलाई में सेहत पर खासतौर पर ध्यान देने की जरूरत है। बासी व तला-भुना खाने से बचें। नवंबर के बाद जातक का स्वास्थ ठीक हो जाएगा।

धन : सप्तम भाव में स्वामी बुध के साथ सूर्य, गुरु, शनि व केतु के होने से आर्थिक स्थिति में मिले जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। चंद्रमा का भाग्य स्थान में होना आर्थिक लाभ के योग भी बना रहा है। छठे स्थान का मंगल भी लाभ देगा। जातक को पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलेगा। सितंबर से नवंबर तक आर्थिक समस्या बनी रहेगी। खुद की सेहत के साथ परिवार व बच्चों की सेहत पर भी खर्च करेंगे। लॉटरी शेयर व निवेश से दूर रहें।

संबंध : जनवरी से मई तक प्रेम संबंध के लिए बढिय़ा समय है। इस दौरान इजहार करें, ना नहीं होगा। संबंधों में मधुरता बरकरार रहेगी। अक्टूबर से नवंबर तक संबंधों को लेकर सचेत रहें। इसके बाद फिर से संबंध पटरी पर आएंगे। जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है उनकी इस साल शादी हो सकती है। पारिवारिक जीवन के लिए साल बढिय़ा है। माता-पिता का ख्याल रखें व सम्मान दें। भाई के साथ विवाद हो सकते हैं। संतान से मान सम्मान मिलेगा।

ज्योतिषीय उपाय : धार्मिक स्थल की साफ-सफाई करें और गुरुवार व शनिवार को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

4- कर्क राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

स्वामी चन्द्रमा है, नया साल काफी लकी होगा, पढ़ाई व करियर सब अच्छा रहेगा। जातक को मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। जनवरी में थोड़ी बहुत परेशानी लगी रहेगी। लेकिन मार्च में बृहस्पति के मकर राशि में आने से घर में मांगलिक कार्य होंगे। साथ ही मार्च से अप्रैल अच्छा समय गुजरेगा। फिर मई से काम में बाधाएं आने लगेगी। सेहत में गिरावट आएगी। किसी बीमारी की चपेट में आने की आशंका है।

पढ़ाई व रोजगार : जातक के लिए कठिन परिश्रम के बिना सफलता नहीं मिलने वाली है। लेकिन इस साल जातक को करियर में कई मुकाम हासिल होंगे। नई नौकरी की तालाश है तो किसी भी कंपनी में अच्छे अवसर मिलेंगे। जुलाई के बाद बृहस्पति व शनि का गोचर जातक के बिजनेस को मजूबत कर रहा है। साल की शुरुआत में सामान्य बिजनेस, जुलाई के बाद नवंबर तक ऊंचाईया छूने वाला है। विदेश यात्रा के योग हैं।

सेहत : ये साल सेहत के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है। किसी न किसी बिमारी से परेशान रहेंगे। इसके लिए जातक योग करें व खान पान संतुलित रखें। मार्च के आखिरी में और फिर जुलाई से नवंबर के शुरुआत तक सेहत की समस्या बनी रहेगी। शनि के सप्तेश योग से शारीरिक परेशानी बनी रहेगी। मानसिक स्थिति को मजबूत रखें।

धन : साल की शुरुआत में जातक को आर्थिक स्थिति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। फरवरी मार्च में धन की स्थिति अच्छी रहेगी। नवंबर-दिसंबर में भी धन लाभ के योग हैं। लेन-देन सोच-समझकर करें। निवेश में पैसा तभी लगाएं जब दिल से आवाज निकले। इस साल घर में मांगलिक आयोजन भी होंगे। और खर्च भी।

संबंध : संबंधों के लिए यह साल बेहतरीन है। जिन जातकों की शादी नहीं हुई है वो इस साल बंधन में बंध जाएंगे। दांपत्य जीवन के लिए भी साल मिला-जुला रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। साल के शुरुआत में थोड़ी परेशानी होगी। बाद में सब कुछ बढिय़ा रहेगा। संतान सुख मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध बढिय़ा रहने वाला है। मां की सेहत खराब होने से परेशान रहेंगे।

ज्योतिषीय उपाय : मंगलवार व शनिवार को चमेली तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा, बजरंगबाण व सुंदरकांड का पाठ करें और छोटे बालकों को गुड़-चना या बूंदी का प्रसाद बांटें। यह उपाय साल भर करना चाहिए। अनेकों समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

5- सिंह राशि (म, मा, मी, मू, मु, टा, टी, टू)

ये साल उन्नति व सफलता लेकर आ रहा है। नौकरी हो या बिजनेस, हर क्षेत्र में जातक के लिए अवसर आएंगे। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। धन, संबंध या फिर सेहत सबके लिए मिलाजुला साल रहेगा। शनि की वजह से आलस रहेगा।

पढ़ाई व रोजगार : इस साल पढ़ाई कुछ कारण से बाधित हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को नौकरी व बिजनेस के लिए कई अवसर मिलने वाले हैं। जुलाई और दिसंबर जातक को कई मुकाम पर पहुंचाने वाले साबित होंगे। साल के मध्य में बिजनेस लाभ मिलने से उत्साह दोगुना हो जाएगा। नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे। प्रमोशन भी मिलेगा। साल के शुरूआत में नौकरी में परेशानी रहेगी, सतर्क रहें। ट्रांसफर भी हो सकता है।

सेहत : योगाभ्यास को दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है। सेहत के लिए साल सामान्य रहेगा। छोटी-मोटी बीमारी लगी रहेगी। अप्रैल से जुलाई तक सेहत पर ध्यान दें। इस बीच बीमारी के होने की संभावना है जो लंबे समय तक चलेगी। खान पान पर ध्यान दें। तली-भुनी चीजों से परहेज करें।

धन : आर्थिक मजबूती वाला साल है। कर्ज चुकाएंगे और किसी को उधार दिया धन वापस भी मिल सकता है। गुरु की वजह से नवंबर माह तक अथाह धन अर्जित करेंगे। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। अगर नया बिजनेस शुरू करते हैं तो धैर्य रखें। जितना धन आएगा उतना ही खर्च भी होगा, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

संबंध : पारिवारिक जीवन के लिए ये साल संघर्षपूर्ण रहेगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार का मान-सम्मान बढऩे वाला साल है। वैवाहिक जीवन में समझदारी से काम लें। दांपत्य संबंधों में तनाव की स्थिति है। लेकिन प्रेम संबंधों में मधुरता के योग हंै। विवाह भी हो सकता है। लेकिन केतु के कारण तनाव भी होगा और अलगाव भी। जातक को अपने बच्चों का ख्याल रखना होगा।

ज्योतिषीय उपाय : जातक को पूरे साल सुबह उठकर सूरज की लालिमा देखनी चाहिए। सुबह स्नान कर तांबे के पात्र में जल भर कर, उसमें लाल फूल व गुड़ डालकर सूर्य को चढ़ाएं और आदित्यह्रदयस्त्रोत के पाठ के साथ सूर्य मंत्र का जाप 108 बार पूरे साल करें।

6- कन्या राशि (पा, पी, पू, ष, ठ, पे, पो, ण)

इस राशि का स्वामी बुध है। साल की शुरुआत बुधवार के दिन हो रही है जो इस राशि के लिए सौभाग्य लेकर आएगा। इस साल बुध अपनी राशि से चौथे स्थान, गुरु,केतु सूर्य व शनि में विचरण करेंगें, जो बुधादित्य योग बनाने वाला है। इस साल कन्या राशि वाले कर्म व भाग्य से बलवान रहने वाले हैं।

पढ़ाई व रोजगार : पढ़ाई करने वाले जातक के लिए यह साल अच्छा है। पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। बिजनेस के लिए नया साल बढिय़ा है। सोच-समझकर योजनाओं पर खर्च करें। शेयर बाजार में निवेश के अच्छा समय है। नौकरी के लिए यह साल बहुत बढिय़ा है। किसी भी मल्टीनेशनल कंपनी में आसानी से जॉब मिल जाएगी। प्रमोशन व सैलरी में वृद्धि होगी।

सेहत : ये साल सेहत के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है। इसके बाद भी जातक उर्जावान बने रहेंगे। सेहत का ध्यान रखकर बीमारियों को दूर भगाएंगे। लेकिन परिवार के सदस्यों की सेहत खराब हो सकती है और हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

धन : आर्थिक स्थिति सुदृढ़ व उन्नत रहने वाली है। धन के आगमन के कई मार्ग बनेंगे। बिजनेस में निवेश से मुनाफा होगा। बहुत दिनों से अटका धन इस साल मिल जाएगा। अगर किसी यात्रा पर जाते हैं तो भी धन लाभ होगा। इस कई स्त्रोतो से धन लाभ होने वाला है। लेकिन खर्च से बचें। पैतृक संपत्ति का विवाद रहेगा। इसे पाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी।

संबंध : इस साल प्रेम संबंध प्रगाढ़ होने की चांस है। रिलेशनशिप में अंतरंगता आएगी। प्रेम संबंधों में जातक बहुत आगे बढ़ेंगे। कुछ जातकों के रिश्ते गलतफहमी से भी टूटेंगे। पारिवारिक जीवन के लिए साल बेहतरीन है। भाई-बहनों में दूरी बनाने वाले लोग भी आस पास रहेंगे इसलिए सावधान रहें। माता-पिता का ख्याल रखेंगे। उनका आशीर्वाद मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियों की बरसात होगी। कुछ जातकों को संतान सुख मिलेगा।

ज्योतिषीय उपाय : गाय की सेवा करनी चाहिए और हरा चारा खिलाना चाहिए। साथ ही शनिस्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

7- तुला राशि (रा,री,रे,रो,त,ता,ते, तो)

तुला राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लिए यह साल रोमांचक रहेगा। बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। कई यात्राएं होंगी। शनि, गुरु की स्थिति सही है लेकिन सितंबर से राहु के कारण वाहन आदि चलाते समय ध्यान रखने की जरूरत है। पैसे के लेन-देन भी इस समय सोच-समझकर करें।

पढ़ाई व रोजगार : जनवरी में इस राशि के जातक की चतुर्थ भाव में शनि के होने से परिश्रम अधिक करना होगा। तभी परिणाम अच्छे आएंगे। साल की शुरुआत में नौकरी के लिए संभलकर कदम रखे। अप्रैल व जुलाई में गुरु के कारण करियर में सफलता हाथ लगेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। लेकिन यह साल बिजनेस की दृष्टि से अच्छा नहीं है। मेहनत का फल नहीं मिलेगा। निवेश में भी घाटा हो सकता है।

सेहत : इस राशि के जातक के लिए साल अच्छा नहीं होने वाला है। लेकिन ग्रहों की मजबूत स्थिति के कारण बीमारी से लडऩे के लिए मानसिक रूप से तैयार रहेंगे। इसके बावजूद भी अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतना अच्छा नहीं हैं। मेडिटेशन व योग की आदत दिनचर्या में शामिल करें। तनाव से बचें ताकि सेहत अच्छी रहे। नवंबर से सेहत मामले में मस्त रहेंगे।

धन : आर्थिक स्थिति साल 2020 में सामान्य रहेगी। साल के मध्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ होने की उम्मीद है। परिवार पर धन खर्च कर सकते हैं, कोई मांगलिक आयोजन भी कर सकते हैं। अप्रैल के बाद कोई प्रॉपर्टी, अपना घर, भूमि अथवा वाहन खरीद सकते हैं। खर्च और बचत के बीच में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। साल के उत्तरार्ध में दीर्घकालीन निवेश कर सकते हैं क्योंकि उस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा। नवंबर में गुरु शनि के साथ होने से नीचभंग राजयोग बनेगा,जिसका लाभ मिलेगा।

संबंध : इस साल प्यार के मामले में गंभीरता आएगी। संबंधों को नाम देने के लिए तैयार रहेंगे। लेकिन प्रेम हद से आगे बढ़ेंगे जो अच्छा नहीं होने वाला है। इस राशि के जातकों के प्यार में तीसरे के आने से ब्रेकअप की स्थिति बनेगी। नवम्बर माह तक गुरु धनु राशि में अर्थात आपके चतुर्थ भाव में रहेंगे, इससे परिवार में प्यार बना रहेगा। परिवार के सदस्यों में वृद्धि हो सकती है। जीवन साथी के साथ तालमेल बनेगा। विवाह योग्य जातकों का विवाह भी होगा।

ज्योतिषीय उपाय : ऑफिस में सबके साथ अच्छा व्यवहार करें। गणेश पूजा करें दान दे। सारे काम बनेंगे।

8- वृश्चिक राशि (तो, ना, नी,ने नो,या,यी,यू)

जातक के लिए साल परेशानियां देने वाला है। करियर में तो सफल होंगे, लेकिन अन्य क्षेत्रों में परेशानियां लगी रहेंगी। साल के शुरुआत व मध्य में थोड़ा अच्छा व थोड़ा खराब रहने वाला है। लेकिन अंत होते होते सब अच्छा हो जाएगा। रिलेशनशिप लेकर भी उठापटक होने वाली है।

पढ़ाई व रोजगार : जातक के लिए रोजगार व शिक्षा के लिए सामान्य रहेगा। मार्च से जून तक हाई एजुकेशन के छात्रों को बेहतर परिणाम देने वाला है। इस साल टीचिंग, लॉ, कॉमर्स की पढ़ाई के लिए कई अच्छे मौके मिलेंगे। जैसे-जैसे साल बीतेगा, उन्नति के शिखर की ओर बढ़ते जाएंगे। कुछ जातकों की नौकरी में स्थानांतरण संभव है। इसका भविष्य में लाभ मिलेगा। साल की शुरुआत तो बिजनेस व रोजगार के लिए बढिय़ा है, लेकिन मध्य व अंत संघर्षशील रहनेवाला है। बिजनेस के लिए साल बढिय़ा अवसर लेकर आ रहा है। क्रिएटिविटी में नाम करेंगे। पहचान बनेगी। प्रॉपटी में निवेश करेंगे। तेल, गैस पेट्रोलियम व तकनीकी के क्षेत्र में नाम करेंगे।

सेहत : सेहत सामान्य रहने वाली है। इस साल शारीरिक व मानसिक क्षमता में वृद्धि में होगी। मेडिटेशन व योगाभ्यास करेंगे तो हर छोटी-मोटी बीमारी से निजात पाएंगे। जनवरी में सेहत के मामले में चुस्त रहेंगे। इस साल राहु की वजह से थोड़ी बहुत परेशानी होगी लेकिन फिर धीरे-धीरे इससे निजात पा लेंगे। बच्चों की सेहत खराब होगी।

धन : जातक के लिए धन के मामले में ये साल काफी अच्छा रहेगा और इस बार जातक बहुत बचत करेंगे। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत बन जाएगी। अच्छे कामों पर खर्च करेंगे और कुछ खर्चा भाई-बहनों व यात्राओं पर भी होगा। किसी को उधार देने से पहले सोच-समझकर फैसला लें। इस साल जातक को अचानक से धन लाभ होने वाला है।

संबंध : पारिवारिक जीवन मस्त रहेगा। खुशियों से भरा रहेगा। सितंबर तक केतु दूसरे भाव में है इससे बीच बीच में परिवार में तनाव बढ़ेगा। गुरु के कारण परिवार में किसी नए सदस्य का आना हो सकता है। समाज में सम्मान मिलेगा। परिजनों के साथ तीर्थ यात्रा करेंगे। मार्च से जून और फिर नवंबर तक दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। संतान के लिए यह साल थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण रहेगा। जातक के बच्चे उच्च शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। किसी संतान का विवाह इस वर्ष संपन्न हो सकता है। यह साल प्रेम संबंध के लिए बेहतर नहीं है। किसी तीसरे की वजह से सालों का रिश्ता पलभर में टूट जाएगा।

ज्योतिषीय उपाय : ब्राह्मणों को भोजन कराएं व पुखराज धारण करें। मोती भी पहनें। सूर्य को जल दें। पूरे साल काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

9- धनु राशि (ये,यो,भा,भी,भू,फ,ध,ढ,मे)

धनु राशि के जातकों के लिए ये साल बहुत अच्छा रहेगा। इस साल निजी संबंधों को मजबूती मिलेगी। शनि जातक के दूसरे भाव में स्थित रहेंगे और बृहस्पति मार्च के बाद दूसरे भाव में, फिर राहु का गोचर सितंबर के मध्य में सप्तम भाव में रहेगा और उसके बाद छठे भाव में। ये साल यात्राओं के लिए अच्छा नहीं है इसलिए किसी बड़ी योजना पर विचार न करें।

पढ़ाई व रोजगार : छात्रों के लिये ये साल मिलाजुला फल देगा। जनवरी से मार्च तक समय अच्छा रहेगा। अप्रैल के बाद का समय शिक्षा के लिए चुनौती के साथ संघर्षपूर्ण रहेगा। जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मुकाम बनाएंगे। अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होंगे तो सफलता के साथ नाम भी होगा। एक से अधिक स्त्रोतों से आमदनी होगी। यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो साल सबसे बेहतर है। कई स्रोतों से आय के साधन बनेंगे। नौकरी करनेवालों को कई जगहों से ऑफर मिलेंगे। काम की प्रशंसा होगी। किसी भी जॉब में जातक को अच्छा पैकेज मिलेगा।

सेहत : मौसमी बीमारी को छोड़ दें तो जातक सेहत के मामले तंदुरुस्त रहेंगे। इस साल परिवार में भी सब स्वस्थ रहेंगे। जनवरी, मार्च, जून व नवंबर सेहत के लिए सबसे बेहतरीन माह है। किसी दूसरे की बातों को दिल पर ना लें।

धन : जितनी मेहनत करेंगे उतना ही अधिक धन लाभ कर पाएंगे। निवेश करने से पहले विचार कर लें। मार्च से पहले खर्च की अधिकता रहेगी। बहुत कम बचत कर पाएंगे, लेकिन जून के बाद बचत कर पाने में सफल होंगे। घर में मांगलिक आयोजन करेंगे। जिसमें खर्च तो होगा। पैतृक संपत्ति में जातक को लाभ हो सकता है। किसी कानूनी दांवपेंच में फंसे हैं तो इस साल निकल जाएंगे। अच्छे कपड़ों, गहनों और सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे।

संबंध : परिवार के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिवार के सहयोग से जमीन-जायजाद में निवेश करेंगे। नवंबर के बाद पारिवारिक जीवन के लिए समय अनुकूल रहेगा। परिवार में किसी उत्सव या फंक्शन के योग बनेंगे। जातक को संतान सुख मिलेगा। वैवाहिक जीवन के लिए समय काफी मधुर रहने की संभावना है। बृहस्पति की पूर्ण कृपा रहेगी और जातक समझदारी से काम लेंगे। जातक जीवन साथी की सेहत को लेकर पेरशान रहेंगे। पंचम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि संतान की प्रगति करने वाली है। अगर जातक प्रेम संबंध में है तो रिश्ता और मजबूत होगा, विवाह बंधन में बंध सकते हैं।

ज्योतिषीय उपाय : अपनी समस्याओं के निदान के लिए सरसों का तेल दान करें। किसी धार्मिक स्थल की सफाई करें व मछलियों को दाना डालें।

10- मकर राशि (भो,ज,जू,जी,ख,खे, खो खी, गा,गी, र)

इस राशि का स्वामी शनि है। शनि को न्यायाधिपति माना गया है। वर्ष 2019 के आरंभ में शनि धनु राशि में अपने नैसर्गिक शत्रु सूर्य के साथ स्थित है। 30 मार्च से 30 जून के बीच गुरु बृहस्पति राशि में विराजमान होंगे और जातक को उत्तम निर्णय लेने में मदद करेंगे। यही निर्णय भविष्य में सुखद करियर की नींव रखेगा।

पढ़ाई व रोजगार : करियर के लिए मिश्रित परिणाम मिलेगा। पढ़ाई के मामले में साल कुछ अनुकूल है। जितनी मेहनत करेंगे उतना अच्छा परिणाम भी मिलेगा। साल के मध्य में शिक्षा के लिए काफी बेहतर रहेगा, केवल सामान्य शिक्षा ही नहीं उच्च शिक्षा के जातकों को भी लाभ होगा। सितंबर बाद राहु की वजह से थोड़ी बहुत बाधा आएगी। लेकिन मेहनत व एकाग्रता से सब हासिल कर लेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में है, उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है। कुछ लोगों का ट्रांसफर भी होगा। नौकरी के काम से विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। आमदनी अच्छी होने वाली है। कोई नया काम या बिजनेस शुरू न करें।

सेहत : अच्छे सेहत की कामना कर सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी और यदि कोई पुरानी बीमारी है तो उससे भी मुक्ति मिल सकती है। शनि जातक की राशि में मकर में आ जाएंगे और उत्तम सेहत में मदद करेंगे। इस साल लड़ाई झगड़े से बचें नहीं तो बैठे-बिठाएं चोट-चपेट लग सकती है। साल के मध्य में सेहत अच्छी रहेगी। खान-पान पर पूरा ध्यान दें।

धन : ये साल धन के मामले में अच्छा नहीं है। आय व व्यय दोनों को लेकर परेशान रहेंगे। घर में मेहमानों के आने से भी बजट बिगड़ेगा। किसी भी तरह का निवेश से बचें। हो सके तो इस साल यात्रा से भी बचें। आमदनी कम है और खर्च अधिक हैं। अक्टूबर के बाद धन के मामले में थोड़ा बहुत अनुकूल रहेगा। जमीन-जायदाद भी खरीद सकते हैं।

संबंध : रिश्तों के लिये ये साल बढिय़ा रहने वाला है। किसी के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है तो काफी अच्छा रहने वाला है। जिनका ब्रेकअप हो गया है, उनका पुनर्मिलन संभव है। प्रेम संबंध में खुशियों की कमी नहीं होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव होगा। साल की शुरुआत में रिश्ते में तनाव बढ़ सकता। माता-पिता की सेवा करेंगे और भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे। जिन जातकों के बच्चों की शादी नहीं हुई ,उनकी शादी हो सकती है।

ज्योतिषीय उपाय : ब्राह्मणों को भोजन कराएं और पुखराज धारण करें। मोती भी पहनें। सूर्य को जल दें। पूरे साल काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

यह भी पढ़ें: 6 महीने से रह रहे हैं तो वहीं दर्ज कराना ही होगा NPR, जानें क्या है नियम

11- कुभ राशि (गे,गु,गो,सा,सी,सू,से,सो,दा)

इस राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम मिलेंगे। इस राशि का स्वामी ग्रह शनि मकर राशि में जातक के बारहवें भाव में प्रवेश करेगा और इसी राशि में बना रहेगा। राहु पंचम भाव में फिर चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। राशि स्वामी का बारहवें भाव में जाना अनेक यात्राओं को इंगित करता है।

पढ़ाई व रोजगार : करियर के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पढ़ाई के लिए ये साल सामान्य रहेगा। पढ़ाई पर धन के निवेश और खर्च पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच विचार कर लें। ऑफिस में तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है जिसकी वजह से जातक नौकरी बदल सकते हैं। बिजनेस के लिए साल 2020 सामान्यत:अच्छा रहेगा। नौकरी के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं।

सेहत : जातक सेहत पर ध्यान दें। राशि के स्वामी ग्रह शनि की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। खासकर फरवरी से मई के बीच सेहत से बहुत परेशान रहेंगे। तन,मन व धन तीनों की हानि होती है।

धन : आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी। इस साल कई स्रोतों से धन के अवसर बनेंगे। लेकिन सबके लिए सोच समझकर काम लेने की जरूरत है। धन लाभ तभी होगा जब आप मेहनत करेंगे। बिजनेस में आर्थिक नुकसान होगा। नौकरी में साल की शुरुआत में प्रमोशन व धन लाभ हो सकता है। परिवार पर धन खर्च करेंगे। लेकिन फिर भी नाम नहीं होगा।

संबंध : परिवार के लिए ये साल बढिय़ा है। भाई बहनों का इस साल पूरा सहयोग मिलेगा। उनके साथ संबंध सुधरेंगे जिससे परिवार में शांति आएगी। साल के उत्तरार्ध में घर में शांति बनाए रखने का प्रयास करें और विशेष रूप से मां की सेहत पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन को लेकर धैर्य रखें नहीं तो कुछ गलत हो सकता है। संतान की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों के लिए साल अच्छा नहीं है।

ज्योतिषीय उपाय : जातक महालक्ष्मी यंत्र का जाप करें। गौसेवा करें। और दान दें।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक चर्च ब्लास्ट: SC ने दोषी की अंतरिम जमानत को दी मंजूरी

12- मीन (दी,दू,दे,दो,चे,चो,त्र,झ)

जल तत्व प्रधान मीन राशि का स्वामी गुरु है। भाग द्विस्वभाव है और मीन लग्न की बाधक राशि वृषभ तथा बाधक ग्रह शुक्र है, साल 2020 मीन राशि के जातकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। इस साल गुरु के कारण जातक की हर समस्या का समाधान आसानी से हो जाएगा। नौकरी व बिजनेस में नए कीर्तिमान गढ़ेंगे। संबंधों में परेशानियां होगी, लेकिन सूझ-बूझ से निदान करेंगे।

पढ़ाई व रोजगार : ये साल पढ़ाई वाले जातक के लिए सफलता वाला है। ये साल उपलब्धियों से भरा व काफी अच्छा रह सकता है। इस वर्ष न केवल जातक को कार्य में उन्नति मिलेगी बल्कि काम के इस वजह से ही आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। कुछ लोगों को राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलेगी। पदोन्नति मिलने की भी प्रबल संभावना रहेगी। साल के मध्य में आय में वृद्धि होगी। किसी भी तरह के बिजनेस के लिए साल 2020 बढिय़ा है।

सेहत : जातकों के लिए ये साल सेहत का मिश्रित परिणाम देगा। वैसे किसी गंभीर बीमारी की संभावना नहीं है। आपका साल और अच्छा बीतेगा। मौसम में बदलाव के कारण छोटी-मोटी बीमारी हो सकती है। वेजिटेरियन भोजन करें। योगाभ्यास और ध्यान करें। सुबह की सैर और आराम पर ध्यान दें। आत्मबल में थोड़ी कमी आ सकती है। महामृत्युंजय मंत्र का जाप या श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करने से आत्मबल में वृद्धि होगी ।

धन : खर्च की अधिकता रहेगी लेकिन इसके बाद भी ये साल धन के मामले में फायदेमंद रहने वाला है। शनि के ग्यारहवें भाव में होने के कारण फंसा हुआ धन मिलेगा। विदेशों में स्थापित बिजनेस से लाभ होगा। साल के मध्य में अनेक रास्तों से धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी में खर्च करेंगे। मांगलिक काम में धन खर्च होगा। फिर भी धन के कई स्रोत बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन से भी लाभ होगा।

संबंध : साल की शुरुआत प्रेम के लिए सही है लेकिन शनि के कारण धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में मुश्किल दौर आने लगेगा। बहुत संभलकर चलें नहीं तो प्रेम जीवन में नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। जिन जातकों की शादी नहीं हुई उनके लिए साल बेहतरीन परिणाम देगा। जातक के परिवारिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी रहेगा। साल के उत्तरार्ध में राहु के कारण मतभेद-अनबन होगा। वाद-विवाद से बचें, प्रतिष्ठा बचाएं, परिवार माता-पिता, भाई-बहनों को साथ लेकर चलें। तभी जमीन या वाहन की खरीद कर सकते हैं।

ज्योतिषीय उपाय : जातक पीपल और केले के पेड़ लगाएं और गुरुवार के दिन इन पेड़ों को जल चढ़ाएं। गुरुवार का व्रत रखें। प्रतिदिन केसर का तिलक लगाए। व्रत के दौरान केले न खाएं।

यह भी पढ़ें: क्रिसमस 2019: जानें कौन हैं असली सांता क्लॉज, क्यों देते हैं मोजे में गिफ्ट्स

Shreya

Shreya

Next Story