×

मेलानिया ऐसे बनीं दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स की पत्नी, थीं इस देश की मॉडल

दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया सोमवार से भारत दौरे पर रहेंगे। वे पहले अहमदाबाद जाएंगे इसके बाद दिल्ली के लिए आएंगे। डोनाल्ड ट्रंप के इस दौरे पर पूरी दुनिया की नजर है।

Dharmendra kumar
Published on: 24 Feb 2020 6:06 AM GMT
मेलानिया ऐसे बनीं दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स की पत्नी, थीं इस देश की मॉडल
X

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया सोमवार से भारत दौरे पर रहेंगे। वे पहले अहमदाबाद जाएंगे इसके बाद दिल्ली के लिए आएंगे। डोनाल्ड ट्रंप के इस दौरे पर पूरी दुनिया की नजर है। अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया और ट्रंप के रिश्ते बारे में यह बात जानकर आप चौंक जाएंगे। मेलानिया स्लोवीनियन मॉडल थीं।

एक छोटे से देश से की मॉडल थीं। इसके बाद वहां से निकलर सुपरपावर अमेरिका की फर्स्ट लेडी बनने तक का मेलानिया सफर काफी दिलचस्प है। लोग डोनाल्ड ट्रंप के बारे में खूब सुनते हैं और जानते हैं, लेकिन मेलानिया के बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं।

मेलानिया 1998 में डोनाल्ड ट्रंप से न्यूयार्क में एक फैशन वीक पार्टी के दौरान मिली थीं। ट्रंप तब राजनीति में नहीं थे और रियल-एस्टेट मुगल के तौर पर जाने जाते थे। फैशन वीक के दौरान टाइम्स स्क्वेयर के किट कैट क्लब में पार्टी भी थी, यहीं ट्रंप की नजर मेलानिया से मिली थी।

यह भी पढ़ें...ट्रंप का मिनट टू मिनट दौरा: यहां जानें कब-कहां-क्या करेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति

डोनाल्ड ट्रंप जब मेलानिया से मिले, उस समय वे दो शादी कर चुके थे और दूसरी पत्नी मारला मेपल से उनका तलाक होने वाला था। उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप 52 साल के थे और मेलानिया 28 साल की थीं।

यहीं दोनों ने अपना एक दूसरे को फोन नंबर दिया। जानकारी के मुताबिक मुलाकात के एक हफ्ते बाद ही दोनों की पहली डेट शुरू हुई। ये वो दौर था जब मेलानिया और ट्रंप का रोमांस अमेरिका में जोरों पर था और उनकी मुलाकातें चर्चा का विषय बन गईं।

ट्रंप और मेलानिया पांच साल रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद दोनों ने 2004 में सगाई की और 2005 में शादी कर ली। सगाई के दौरान ट्रंप ने कहा कि उनकी सफलता में मेलानिया का भी हाथ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप ने मेलानिया को 1.5 मिलियन डॉलर की डायमंड रिंग पहनाकर शादी का प्रस्ताव दिया था।

यह भी पढ़ें...36 घंटे भारत में गुजारेंगे ट्रम्प, जानिए कब कहां जाएंगे, ये रहा पूरा शेड्यूल

साल 2005 में मेलानिया और ट्रंप की शादी हुई और यह शादी पाम बीच पर हुई। इस शादी में कई दिग्गज लोग हुए थे। बिल गेट्स और हिलेरी क्लिंटन ने भी इसमें शिरकत की थी। साल 2006 में मेलानिया अमेरिकी नागरिक बन गईं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया।

अमेरिका जाने के पांच साल बाद मेलानिया को 2001 में ग्रीन कार्ड मिला था और वह शादी के एक साल बाद 2006 में अमेरिकी नागरिक बनीं। इससे पहले मेलानिया उस समय भी सुर्खियों में आई थीं, जब न्यूयॉर्क पोस्ट ने उनकी कुछ तस्वीरें छापी थीं।

उस वक्त ट्रंप के बच्चे इवांका और डोनाल्ड जूनियर छोटे थे। एक इंटरव्यू में मेलानिया ने कहा था कि वह खुद को इवांका के मां नहीं बल्कि दोस्त के तौर पर देखती हैं। मेलानिया और डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे का नाम बैरन ट्रंप है।

यह भी पढ़ें...भारत और अमेरिका के बीच ये 5 डील: दोनों देशों के रिश्तों को देंगे नई परिभाषा

साल 2016 में ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने और मेलानिया अमेरिका की प्रथम महिला बनीं। ट्रंप ने सत्ता संभालने के बाद अब तक 23 देशों का दौरा किया है। भारत, दक्षिण एशिया का दूसरा देश है, जिसके दौरे पर राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप आ रहे हैं। मेलानिया ट्रंप दुनिया भर में अपनी खूबसूरती की वजह से छाई रहती हैं। उन्हें गूगल पर भी काफी ज्यादा सर्च किया जाता है।

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप की सबसे पहले इवाना से शादी हुई थी और दोनों के तीन बच्चे हैं। इवाना से तलाक लेने के बाद ट्रंप ने मारला मैपल्स से शादी की और उनकी एक बेटी टिफनी ट्रंप हैं। बाद में ट्रंप ने उन्हें भी तलाक दे दिया और मेलानिया से शादी की।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story