×

लाश की तरह 12 घंटे तैरती रही महिला, फिर ऐसे बचाई गई जान

इस कड़ाके की ठंड में यह महिला 12 घंटे गंगा नदी में तैरती रही। महिला को इस नदी से निकालने में मछुआरों की टोली ने काफी मशक्कत की। और इस महिला को बचा लिया हैं। आपको बता दें कि डॉक्टरों ने इस महिला को गर्म कपड़ों और हीटर की मदद से इसकी जान को बचा लिया हैं।

Newstrack
Published on: 22 Dec 2020 8:05 AM GMT
लाश की तरह 12 घंटे तैरती रही महिला, फिर ऐसे बचाई गई जान
X
लाश की तरह 12 घंटे तैरती रही महिला, फिर ऐसे बचाई गई जान photos (social media)

बिहार : हड्डियों को जमा देने वाली इस सर्दी के मौसम में बिहार में एक मामला सामने आया हैं। जिसमें एक युवती बर्फ हो चुकी हालत में गंगा नदी में मछुआरों को नदी में मिली। हैरत की बात यह है कि यह युवती जिन्दा थी। यह हैरान कर देने वाला मामला बिहार के वैशाली जिला का है। यह महिला गंगा नदी के बर्फ जैसे पानी में 12 घंटे तक तैरती रही।

रात भर गंगा नदी में तैरती रही

महिला का नाम अनीता देवी है। जो राघोपुर दियारा की रहने वाली हैं। आपको बता दें कि यह महिला देर शाम गंगा नदी पर बने पीपा पुल से गुजर रहीं थी। चक्कर आने की वजह से वह ऑटो से उतर कर पीपा पुल पर बैठ गई। इतने में इस महिला का पैर फिसल गया और इस नदी में गिर गई। यह महिला रात भर इस बर्फ जैसे पानी में तैरती रही।

12 घंटे तक तैरती रही

राघोपुर पीपा पुल से करीब 10 किलोमीटर सुबह सुबह मछुआरों की एक टोली ने इस महिला को पानी की धारा में बहते हुए देखा। और नाव की मदद से इस महिला को निकाला। इस पूरी घटना को एक मछुआरे ने अपने फोन में कैद कर लिया है। इन मछुआरों ने इस महिला को नजदीक के अस्प्ताल में आनन फानन में लेकर गए हैं। डॉक्टरों ने महिला को बचा लिया हैं।

ये भी पढ़ें:कोरोना से ऐसी खौफनाक मौत, गले से लगाने के लिए तड़पती रह गई मां

डॉक्टरों ने बचाई जान

hospital

बिहार की इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया हैं। इस कड़ाके की ठंड में यह महिला 12 घंटे गंगा नदी में तैरती रही। महिला को इस नदी से निकालने में मछुआरों की टोली ने काफी मशक्कत की। और इस महिला को बचा लिया हैं। आपको बता दें कि डॉक्टरों ने इस महिला को गर्म कपड़ों और हीटर की मदद से इसकी जान को बचा लिया हैं।

ये भी पढ़ें:वाह भाई वाह! मैनपुरी SHO ने किया गजब का काम, तारीफों की लगी कतार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story