×

बैन हैं ये भारतीय चीजें: इसे खाया तो पहुंचेंगे जेल, समोसे से है नफरत

आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारत में तो काफी मशहूर हैं, लेकिन विदेशों में इन चीजों की बिक्री पर पाबंदी है। तो चलिए आपको बताते हैं उन मशहूर चीजों के बारे में

Shreya
Published on: 6 Feb 2020 11:13 AM GMT
बैन हैं ये भारतीय चीजें: इसे खाया तो पहुंचेंगे जेल, समोसे से है नफरत
X
बैन हैं ये भारतीय चीजें: इसे खाया तो पहुंचेंगे जेल, समोसे से है नफरत

आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारत में तो काफी मशहूर हैं, लेकिन विदेशों में इन चीजों की बिक्री पर पाबंदी है। तो चलिए आपको बताते हैं उन मशहूर चीजों के बारे में-

रेड बुल

भारत में रेड बुल काफी ज्यादा फेमस है और रोज के लाखों के तादाद में इसकी बिक्री भी होती है। लेकिन ये ज्यादातर विकसित देशों में बैन है। इस ड्रिंक को एनर्जी ड्रिंक के रूप में पिया जाता है लेकिन इसको पीने से हार्ट अटैक जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कई देशों में रेड बुल बैन रखा गया है लेकिन भारत में यह धड़ल्ले से बिकती है।

यह भी पढ़ें: एक घर में दो बीवियां रखता है ये एक्टर, जीता है ऐसी जिंदगी

लाइफ ब्वॉय

भारत में कीटाणुनाशक साबुन लाइफ ब्वॉय का काफी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन विदेशों में ये साबुन इस्तेमाल नहीं किया जाता है। कई विदेशी लैब्स ने लाइफ ब्वॉय को लेकर बताया है कि ये साबुन न सिर्फ इंसान बल्कि जानवरों के स्किन के लिए भी नुकसानदायक है।

टाटा नैनो

टाटा नैनो एक समय में दुनिया की सबसे सस्ती कार थी, हालांकि अब इस कार का प्रोडक्शन बंद कर दिया गया है। लेकिन यूरोपियन देशों में इस कार की बिक्री पर पाबंदी थी, क्योंकि यह कार NCAP Global द्वारा किए गए क्रैश टेस्ट को पास नहीं कर पाई थी।

यह भी पढ़ें: इतनी टेलैंटेड केजरीवाल की बेटी: करती हैं ये जॉब, चुनाव में पिता का दे रही साथ

किंडर जॉय

किंडर जॉय इंडिया में बच्चों की पसंदीदा चॉकलेट में से एक है। लेकिन अमेरिका और दूसरे यूरोपियन देशों में ये बैन है। क्योंकि वहां की सरकारों का कहना है कि इसमें जो टॉय निकलते हैं उसके आकार काफी छोटे होते हैं और वो बच्चे के गले में फंस भी सकते हैं।

कीटनाशक

ज्यादातर विकसित देशों में अब कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं होता है, क्योंकि कीटनाशक स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है, लेकिन भारत में अब भी कीटनाशक का इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़ें: सावधान खाताधारक: इन सरकारी योजनाओं पर आरबीआई का बड़ा ऐलान

समोसा

समोसा भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। देश में हर जगह समोसा खूब पसंद किया जाता है। लेकिन सोमालिया में कुछ कट्टरपंथी संगठनों ने समोसा बैन कर दिया था। क्योंकि उनका मानना था कि जिन चीजों के तीन कोने होते हैं उन्हें नहीं खाना चाहिए।

चिंगम

चिंगम का सेवन भारत के लोग काफी करते हैं। लेकिन सिंगापुर में चिंगम खाना यानि अपनी मौत को बुलाना। सिंगापुर में चिंगम खाना अपराध है। अगर वहां कोई चिंगम खाते हुए पकड़ा गया तो उसे 6 महीने की कैद हो सकती है। ऐसा वहां इसलिए किया गया है ताकि लोग चिंगम खाकर सड़कों पर ना थूकें।

यह भी पढ़ें: कैसी दिखने लगी ये हिरोइन: एक हादसे में बदल गया पूरा जीवन

Shreya

Shreya

Next Story