×

तीरथ रावत विवादों में: अब 'शॉर्ट्स' पर उठाए सवाल, 'फटी जींस' पर की थी टिप्पणी

फटी जींस पर विवादित बयान देने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का एक और विवादित बयान सुर्खियों में आ गया है। जिसमें वो लड़कियों के कपड़े पर सवाल उठा रहे हैं।

Shreya
Published on: 18 March 2021 9:53 AM GMT
तीरथ रावत विवादों में: अब शॉर्ट्स पर उठाए सवाल, फटी जींस पर की थी टिप्पणी
X
तीरथ रावत विवादों में: अब 'शॉर्ट्स' पर उठाए सवाल, 'फटी जींस' पर की थी टिप्पणी

देहरादून: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के 'फटी जींस' के बयान पर सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है। राजनीतिक दलों से लेकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस तरह की सोच का विरोध कर रहे हैं। इस बीच रावत का एक ऐसा वीडिया वायरल हुआ है, जिसके चलते वो एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गए हैं। इसमें वो छात्रा के शॉर्ट्स पहनने पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

छात्रा के शॉर्ट्स पहनने पर सवाल

दरअसल, वीडियो में वो कॉलेज का किस्सा सुनाते हुए छात्रा के शॉर्ट्स पहनने पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वो इस वायरल वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जब मैं श्रीनगर में पढ़ता था तो चंडीगढ़ से आई लड़की, वो हमारी यहां की थी, लेकिन चंडीगढ़ से आई थी। आप क्या बोलते हैं उसे कट...। कुछ दिन उसका ऐसा मजाक बना, क्योंकि सभी लड़के उसकी पीछे भाग रहे थे।

यह भी पढ़ें: फटी जींस विवादः CM तीरथ पर भड़की महुआ मोइत्रा- नव्या नवेली, दी बड़ी नसीहत

बदन क्यों दिखा रहे हो...क्या होगा...

उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में पढ़ने आए हो...बदन क्यों दिखा रहे हो...क्या होगा। अब इस बयान से वो एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि ये वीडियो कब का है, ये अभी साफ नहीं हो पाया है। न्यूजट्रैक इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बता दें इससे पहले उनके द्वारा एक कार्यक्रम में दिया गया बयान खूब चर्चा में है। इस वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।

TIRATH SINGH (फोटो- ट्विटर)

फटी जींस टिप्पणी के चलते विवादों में

उस बयान के बाद सोशल मीडिया पर #RippedJeansTwitter भी ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, मंगलवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने फ्लाइट से आने का एक किस्सा सुनाते हुए कहा था कि जब वो एक बार जहाज से उड़ान भर रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक महिला अपने दो बच्चों के साथ बैठी हुई थी और उन्होंने फटी हुई जीन्स पहन हुई थी।

यह भी पढ़ें: ट्रेन दौड़ी उल्टी: ब्रेक हो गए फेल, यात्रियों के उड़े होश, रेलवे ने ऐसे टाला बड़ा हादसा

क्या दिया था मुख्यमंत्री ने बयान?

उनके पति जेएनयू में प्रोफेसर हैं और वो खुद एनजीओ चलाती थीं। फिर मैंने सोचा कि जो महिला खुद एनजीओ चलाती हो और फटी हुई जींस पहनी हो, वह समाज में क्या संस्कृति फैलाती होंगी। ये कैसे संस्कार हैं। तीरथ सिंह रावत के इस बयान से काफी बवाल मचा हुआ है।

सोशल मीडिया पर हैं. राज्यसभा सांसद जया बच्चन, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, दिल्ली महिला आयोग की स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री के बयान की निंदा की और उन पर निशाना साधा। महिलाओं का कहना है कि पहले उन्हें खुद की सोच बदलनी होगी।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री तीरथ ने महिलाओं के पहनावे पर उठाए सवाल, कहा- ‘ये कैसे संस्कार?’

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story