×

अभी-अभी यूपी में भयानक हादसा: पलट गया तेज रफ़्तार कैंटर, 35 लोग घायल

मथुरा जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना (Road Accident) हो गयी, जिसमें 35 लोग घायल हो गये।

Shivani Awasthi
Published on: 14 Feb 2020 4:25 AM GMT
अभी-अभी यूपी में भयानक हादसा: पलट गया तेज रफ़्तार कैंटर, 35 लोग घायल
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर भीषण सड़क दुर्घटना (Road Accident) हो गयी, जिसमें 35 लोग घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली से आगरा जा रहा एक तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके बाद चीख-पुकार मच गयी। मौके पर पुलिस पहुंच गयी और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना

आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बाद भी तेज रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही। इसी कड़ी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का है, जहां यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।

ये भी पढ़ें: पुलवामा के एक साल: हुए हैं कई बदलाव, जानिए क्या हुआ था उस दिन…

तेज रफ्तार कैंटर पलटने से 35 घायल:

मिली जानकारी के मुताबिक़, यह हादसा मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के माईल स्टोन 106 पर हुआ है। दरअसल, आज सुबह एक महिला के शव को दिल्ली से आगरा के लिए कैंटर में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान, तेज रफ़्तार के चलते अचानक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया।

ये भी पढ़ें: ट्रंप के भारत दौरे से चिढ़ा पाकिस्तान, रच रहा है ये बड़ी साजिश

पुलिस ने घायलों को पहुँचाया अस्पताल:

हादसे में करीब 35 लोग घायल हो गए। एक्सप्रेस-वे पर कैंटर पलटने से उसमें सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की जानकारी के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच गयी और सभी घायलों को वृंदावन के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों का इलाज जारी है।

वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। दुर्घटना की जानकारी होने के बाद एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रहे वाहनों की रफ्तार भी फिलहाल थम गई है।

ये भी पढ़ें: मौत का मंजर: यहां 5 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप, दहशत में देश

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story