×

UP के 23 जाबांज पुलिस अफसर: लिस्ट में शामिल इनका नाम, मिलेगा वीरता पुरस्कार

15 अगस्त के मौके पर यूपी पुलिस के कुल 645 पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित किया जा रहा है।

Newstrack
Published on: 15 Aug 2020 4:15 AM GMT
UP के 23 जाबांज पुलिस अफसर: लिस्ट में शामिल इनका नाम, मिलेगा वीरता पुरस्कार
X
यूपी के पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति का वीरता पदक

लखनऊ: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूपी के 23 पुलिस अधिकारियों व जवानों को वीरता का राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा। इसमें DIG पुलिस भर्ती बोर्ड के पद पर तैनात विजय भूषण को पांचवीं बार वीरता पदक मिल रहा है। इस पदक के साथ ही डीआईजी विजय भूषण उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक बार वीरता पदक प्राप्त करने वाले अफसर बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: भारतीय ध्यान दें! अमित शाह ने की बड़ी अपील, स्वतंत्रता दिवस पर कही ये बात

बता दें कि 15 अगस्त के मौके पर यूपी पुलिस के कुल 645 पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित किया जा रहा है। इनमें से 23 पुलिसकर्मी को वीरता पदक, 6 पुलिसकर्मी को उत्कृष्ट सेवा और 73 पुलिसकर्मी को दीर्घकालीन सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

वहीं प्रदेश सरकार की तरफ से 43 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, 200 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न इसके आलावा 230 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को डीजीपी का प्लेटिनम, गोल्ड व सिल्वर प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। तो चलिए जानते हैं यूपी के जाबांजों को मिलने वाले सम्मान और पदक के बारे में-

ये भी पढ़ें: गुड न्यूज के बाद काम पर लौटीं करीना, दूसरी बार की प्रेग्नेंसी में दिखने लगी ऐसी

वीरता पदक-

1- एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार

2- एडीजी-112 असीम अरुण

3- एसपी बाराबंकी डॉ अरविंद चतुर्वेदी

4- सचिव गृह एसके भगत

5- एसएसपी मेरठ अजय कुमार साहनी

6- एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव

7- एएसपी सिटी मुजफ्फरनगर सतपाल

8- एटीएस में तैनात रहे एएसपी राजेश साहनी (मरणोपरांत)

9- सिपाही एकांत यादव (मरणोपरांत)

इन्हें मिलेगा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक

DG ईओडब्ल्यू डॉ. आरपी सिंह समेत 5 अधिकारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक दिया जाएगा। इनमें एडीजी लखनऊ जोन एसएन साबत, अलीगढ़ के इंस्पेक्टर लोकेश कुमार, डीएसपी डीके शाही और डीएसपी पुलिस उपाधीक्षक डॉ अर्चना सिंह, ईओडब्ल्यू डॉ आरपी सिंह का नाम शामिल है।

13 जेल कर्मचारियों को राष्ट्रपति का पदक

वहीं यूपी के जेल कर्मचारियों को इस बार सबसे ज्यादा राष्ट्रपति के 13 मेडल मिल रहे हैं। इनमें 3 जेलकर्मियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक और 10 कर्मियों को दीर्घ व सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक प्रदान किया गया है।

विशिष्ट सेवा पदक

1- डीआइजी संजीव त्रिपाठी

2- हेड जेल वार्डर अनिल कुमार बाजपेई

3- एआइजी वीके जैन (मरणोपरांत)

4- सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति का पदक

5- डीआइजी बीआर वर्मा

6- जेलर संजीव कुमार सिंह

7- डिप्टी जेलर श्रीचंद्र शर्मा

8- मुख्य बंदी रक्षक शिवाकांत ओझा

9- गीता रानी

10- अख्तर आबिद खान

11- अनिल कुमार बाजपेई

12- शिव कुमार शर्मा

13- संयोगिता यादव

14- बंदी रक्षक सुभाष शर्मा

इसके आलावा 4 प्रमुख एनकाउंटर में शामिल टीम को भी स्वतंत्रता दिवस के मौके सम्मानित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: प्रशिक्षु आईपीएस गांव के बच्चों से मिलें तो मिलेगी असली जानकारी- आनंदीबेन पटेल

Newstrack

Newstrack

Next Story