×

शाहजहांपुर: महिला अपराध को रोकने के लिए हुई समीक्षा बैठक, इन बातों पर दिया गया जोर

एडीजी कार्मिक ने यूपी के शाहजहांपुर में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए एक मीटिंग की। जिसमे नौ जिलों के अधिकारी मौजूद रहे। इस मीटिंग मे जिले के सोशल वर्कर को भी बुलाया गया था।

Aditya Mishra
Published on: 7 March 2019 11:34 AM GMT
शाहजहांपुर: महिला अपराध को रोकने के लिए हुई समीक्षा बैठक, इन बातों पर दिया गया जोर
X

शाहजहांपुर: एडीजी कार्मिक ने यूपी के शाहजहांपुर में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए एक मीटिंग की। जिसमे नौ जिलों के अधिकारी मौजूद रहे। इस मीटिंग मे जिले के सोशल वर्कर को भी बुलाया गया था। इस मीटिंग मे केंद्रीय मंत्री की बहन फरहत नकवी ने भी शिरकत की। जिसमें उन्होंने तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं के साथ होने वाले अपराध को रोकने की बात की।

जिस पर एडीजी ने उनकी बात को सुनकर प्रशासनिक अधिकारियों से पूरा साथ देने की बात की है। इसके अलावा सोशल वर्कर से बात कर महिलाओं से अपराधों रोकने के लिए विचारों को आदान प्रदान किए।

ये भी पढ़ें...जानिए क्या है इमरान खान और 71 वाले जनरल नियाजी का रिश्ता

आज महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए एडीजी कार्मिक नीरा रावत ने यूपी के शाहजहांपुर के पुलिस लाईन मे एक मीटिंग की। जिसमे यहां के एसपी एस चिनप्पा समेत नौ जिलों के अधिकारी शामिल हुए।

उत्तरप्रदेश के एडीजी ने एडीजी कार्मिक नीरा रावत को दो मंडल बरेली और मेरठ से जुड़े महिलाओं के अपराधों पर समीक्षा बैठक की जिम्मेदारी सौपी। जिसमें आज यहां के सोशल वर्कर को बुलाया गया था। और साथ ही इस मीटिंग मे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की छोटी बहन फरहत नकवी ने भी शिरकत की। जिसमें उन्होंने तीन तलाक पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए बात रखी।

उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द पुलिस प्रशासन की रवैया सुधारने की बात की। साथ ही यहां सोशल वर्कर तराना जमाल ने छात्राओं के साथ हो रही छेड़छाङ को रोकने के लिए अपने विचार रखे। जिसमें उन्होंने कहा कि एंटी रोमियों स्क्वायड की टीम स्कूलों के बाहर नही दिखती है। इसलिए छेड़छाङ की घटनाओं मे इजाफा हो रहा है। इसके अलावा सभी ने महिलाओं के साथ अपराधों को कैसे रोका जाए। इसके बारे मे अपने विचार रखे।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी ने एडीजी कार्मिक के सामने कहा कि वह खुद वह मेरा हक फाउंडेशन चलाती है। जिसमे वह अदालत भी लगाती है। जिसमे एक दिन मुस्लिम समाज से जुङी महिलाओं से बात की जाती है और एक दिन बहु विवाह के बारे मे बात की जाती है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब शौहर बीवी को तीन तलाक दे देता है उसके बाद महिला पुलिस के पास जाती है।

ये भी पढ़ें...शाहजहांपुर: सीएम योगी ने कहा- जनवरी में होगी शिक्षकों और पुलिसकर्मियों की भर्ती

लेकिन उसकी सुनी जाती है। लेकिन शौहर सबसे पहले धर्म गुरूओं के पास जाते है और वहां से फतवा ले आते है। ऐसे मे उन तीन तलाक पीड़ितों को कैसे न्याय मिल पाए। इसके लिए हमारा एनजीओं एक अदालत लगाता है। लेकिन उसमे पुलिस प्रशासन की मदद चाहिए होती है लेकिन प्रशासन किसी तरह से मदद नही करता है। ऐसे मे हम चहाते है कि प्रशासन हमारी मदद करें।

इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला। उनका कहना है कि तीन तलाक पीड़ितों के बारे मे बीजेपी ने अच्छा सोचा है। लेकिन जब भी तीन तलाक पर कानून बनने का नंबर आता है तो कांग्रेस जेसी पार्टियां कानून बनने मे रोङा बन जाती है। ऐसे मे कानून नही बन पाता है। और कहीं न कहीं तीन तलाक के बाद जब महिलाएं थाने जाती है तो पुलिस का उनके प्रति व्यवहार भी अच्छा नही होता है। ऐसे मे इसमे सुधार की सख्त जरूरत है।

इस पर एडीजी कार्मिक नीरा रावत का कहना है कि उनकी बातों को नोट कर लिया गया है। इस मामले पर एडीजी से बात की जाएगी। और साथ ही ऐसी महिलाओं को पूरी सुरक्षा और उनको न्याय दिलाया जाएगा।

एसपी एस चिनप्पा का कहना है कि आज महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोकथाम के लिए ए मीटिंग की गई है। जिसमे एडीजी कार्मिक आई है। साथ ही सोशल वर्कर को भी बुलाया गया है। उनसे अपराधों को रोकने के लिए उनके विचार आदान प्रदान किए जाएंगे। इसमे नौ जिलों से अधिकारियों को बुलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें...शाहजहांपुर: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक की मौत, 25 घरों के उपकरण फुंके

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story