×

Agra News: वाहन चोर गिरोह का मास्टर माइंड गिरफ्तार, 1000 से ज्यादा कारों की करवा चुका है चोरी

Agra News: पुलिस को सुराग मिला और टीम ने राजू गोली को बिहार के बेतिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त आगरा शहर के मुताबिक राजू गोली और उसका गैंग करीब 1000 कारों की चोरी कर चुका है।

Rahul Singh
Published on: 28 April 2023 10:01 AM GMT (Updated on: 28 April 2023 10:47 AM GMT)
Agra News: वाहन चोर गिरोह का मास्टर माइंड गिरफ्तार, 1000 से ज्यादा कारों की करवा चुका है चोरी
X
पुलिस के साथ राजू गोली (फोटो: सोशल मीडिया)

Agra News: आगरा में हरीपर्वत थाना पुलिस ने एक ऐसे 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। जो अपराध करवाने के लिए लोगो की गाड़ियां चोरी करवा रहा था। 9 राज्यो में अपराधियों को गाड़ी मुहैया करा रहा था। पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। आगरा पुलिस भी करीब डेढ़ साल से बदमाश की तलाश में थी। शातिर बदमाश के हर राज को एक एक कर खंगाल रही थी। पुलिस को सुराग मिला और टीम ने राजू गोली को बिहार के बेतिया जिले से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त आगरा शहर के मुताबिक राजू गोली और उसका गैंग करीब 1000 कारों की चोरी कर चुका है। राजू गोली बेहद शातिर अंदाज में इस पूरे गैंग को ऑपरेट कर रहा था।

लग्जरी कार को खपाने की एवज में मोटी रकम

देश के 9 राज्यों में राजू गोली ने वाहन चोरों से संपर्क कर रखा था। गिरोह के सदस्य गाड़ी चोरी करने के बाद राजू गोली से संपर्क करते थे। राजू गोली चुराई गई लग्जरी कार को खपाने की एवज में मोटी रकम कमा रहा था। पुलिस ने अब आरोपी राजू गोली को गिरफ्तार कर लिया है। आगरा में राजू गोली के खिलाफ 38 आपराधिक मामले दर्ज है। राजू गोली का नाम राजू शर्मा है लेकिन तेज रफ्तार में कार चलाने के कारण दोस्तों ने राजू के नाम के साथ गोली जोड़ दिया था।

राजू गोली और उसका गैंग ऑन डिमांड भी कार चोरी करता था। पुलिस के मुताबिक गैंग में अबतक 17 लोगो की संलिप्तता पाई गई है। पूर्व में गैंग में शामिल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब राजू गोली और उसके साथी नंदू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जेल में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

अपराधियो को चुराई गई कार की सप्लाई

गैंग पेशेवर तरीके से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गैंग केवल अपराधी किस्म के लोगों को चोरी की गई कारों की सप्लाई कर रहा था। इसके पीछे भी बदमाशों का बड़ा मकसद था। बदमाशों का मानना था कि अगर वारदात के दौरान कार छोड़कर भी भागना पड़ा तो पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाएगी क्योंकि कार चोरी की होगी। यही वजह है कि 9 राज्यों के बदमाश राजू गोली के संपर्क में थे।

जब भी उन्हें वारदात करनी होती थी तो वह राजू गोली की मदद से कार चोरी करवाते थे । उसे खरीद लेते थे। वारदात के बाद कार छोड़कर फरार हो जाते थे। फिलहाल पुलिस ने राजू गोली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे गिरोह के अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Rahul Singh

Rahul Singh

Next Story