×

फर्जी केसों में फंसा कर आजम को बदनाम करने की हो रही साजिश: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर के सपा सांसद मोहम्मद आजम खां को फर्जी केसों में बदले की भावना से फंसाकर उनको बदनाम करने की साजिश हो रही है। उनके द्वारा स्थापित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को बर्बाद करने का काम हो रहा है।

Dharmendra kumar
Published on: 1 Aug 2019 5:11 PM GMT
फर्जी केसों में फंसा कर आजम को बदनाम करने की हो रही साजिश: अखिलेश
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर के सपा सांसद मोहम्मद आजम खां को फर्जी केसों में बदले की भावना से फंसाकर उनको बदनाम करने की साजिश हो रही है। उनके द्वारा स्थापित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को बर्बाद करने का काम हो रहा है। विधायक अब्दुल्ला आजम को भी उत्पीड़न का शिकार बनाया जा रहा है। किताब चोरी की बात रागद्वेष से प्रेरित बचकानी हरकत है।

यह भी पढ़ें…भारत में चोरी-छुपे प्रवेश कर रहे थे इस देश के पूर्व उपराष्‍ट्रपति, हुए गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि सरकार जो आरोप लगा रही है उसकी जांच और जौहर विश्वविद्यालय के हालात का जायजा लेने तथा अब्दुल्ला आजम से मिलने के लिए छह जिलों सम्भल, पीलीभीत, मुरादाबाद, बरेली, बिजनौर और बदायूं के जनप्रतिनिधि रामपुर जा रहे थे, जिन्हें अवैधानिक ढंग से रोका गया है। उन्होंने इसे नागरिक अधिकारों पर कुठाराघात करार दिया है। सपा मुखिया ने गुरूवार को कहा कि रामपुर में भाजपा सरकार के इशारे पर प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के शांतिप्रिय प्रदर्शन को रोकने के लिए जो अलोकतांत्रिक रवैया अपनाया है, वह निंदनीय है।

यह भी पढ़ें…अयोध्या केस: मध्यस्थता पैनल ने SC को सौंपी अंतिम रिपोर्ट, कल होगी सुनवाई

रामपुर में नागरिक अधिकारों को कुचला गया है। रामपुर को पूरी छावनी बनाकर दहशत का माहौल बनाने के लिए विधायक अब्दुल्ला आजम को घर से निकलते ही हिरासत में ले लिया गया और रामपुर की सीमाओं को सील कर दिया गया। पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, सांसद एसटी हसन तथा विधायक हाजी इकराम कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अवैध ढंग से रामपुर आने से रोका और गिरफ्तार कर लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने कहा कि पुलिस के आतंक के बावजूद सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लखनऊ से रामपुर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें…एएमयू में ऐसा क्या हुआ, चप्पे –चप्पे पर तैनात करनी पड़ गई फोर्स?

अखिलेश ने उन्नाव की रेप पीड़िता के सम्बंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्नाव से भाजपा के आरोपित विधायक को प्रदेश के बाहर जेल में स्थानांतरित करना चाहिए ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो सके। उन्नाव की रेप पीड़िता के साथ न्याय होना चाहिए।उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा ने अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों को प्रश्रय दिया इससे अपराध की घटनाएं बढ़ी है। बच्चियां स्कूल जाने से डरती हैं।

यह भी पढ़ें…इस मंत्री ने ‘तीन तलाक कानून’ को बताया इस्लाम पर हमला, कहा- नहीं मानेंगे

उत्तर प्रदेश की बदनामी दुनिया भर में हो गई है। भाजपा राज में कानून की धज्जियां उड़ा दी गई। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य में कोई दिन नहीं जाता जब अपहरण, लूट, बलात्कार, हत्या की दुखद खबर न आती हो। लोकतंत्र में अब इससे बुरे दिन कभी नहीं आ सकते।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story