×

अखिलेश ने किया खुलासा, सीएम योगी को कैसे गुमराह कर रहे अफसर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी में अधिकारी, मुख्यमंत्री को फाइलों में 'आल इज वेल' की पट्टी लगाकर गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

Ashiki
Published on: 14 Jun 2020 3:47 PM GMT
अखिलेश ने किया खुलासा, सीएम योगी को कैसे गुमराह कर रहे अफसर
X

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी में अधिकारी, मुख्यमंत्री को फाइलों में 'आल इज वेल' की पट्टी लगाकर गुमराह करने का काम कर रहे हैं। सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता कानून व्यवस्था को धता बताते हुए गरीबों, दलितों पर अपनी दबंगई दिखा रहे हैं। भ्रष्टाचार का खेल विभागों से लेकर मंत्रियों के दफ्तरों तक से चल रहा है। नौकरियों में भर्ती, टेण्डर प्रक्रिया, विभागीय प्रोन्नति के मामलों में रोज ही शिकायतें सामने आ रही हैं। अवैध खनन के मामले बढ़ गए हैं। सरकार के हालात से क्षुब्ध कई भाजपा के विधायक व सांसद भी अब अपनी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं।

ये भी पढ़ें: ‘कोरोना देवी’ का भक्त बना ये शख्स, रोज करता है पूरा, किया ये दावा

भाजपा सरकार में सिर्फ उद्योगपतियों की सुनी जा रही

सपा अध्यक्ष ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकार में जब इसके नेताओं की ही सुनवाई नहीं हो रही है तो जन सामान्य की क्या सुनी जाएगी? आम चर्चा है कि भाजपा सरकार में सिर्फ उद्योगपतियों की सुनी जा रही है। झांसी सदर के भाजपा विधायक बेतवा नदी में हो रहे अवैध खनन से क्षुब्ध हैं। सरकार और अधिकारियों पर खनन माफिया से मिली भगत का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक ने पूछा है कि क्या मुख्यमंत्री आरोप की जांच करेंगे? केन नदी में भी अवैध खनन की शिकायतें मिली हैं। सोनभद्र से लेकर लखीमपुर खीरी तक खनन माफिया सक्रिय हैं। महोबा में भाजपा विधायक के रिश्तेदार की पत्थर की खदान में विस्फोट से 3 मजदूर मर गए और कई घायल हो गए। इन मजदूरों का न बीमा था और नहीं सुरक्षा मानकों का इंतजाम था।

ये भी पढ़ें: ‘छिछोरे’ में बेटे को दिया जीने का हौसला मगर असल जिंदगी में खुद वही काम कर बैठे सुशांत

भाजपा की बेरूखी से त्रस्त होकर प्रदेश में कई लोगों ने दी जान

अखिलेश ने कहा कि आजमगढ़ के उबारपुर गांव में दलित मजदूरों की भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। कौशांबी के सिराथू क्षेत्र से भाजपा विधायक ने ग्रामीणों को जो राशन किट वितरित किया, उसमें आटे में कीड़े निकले। पीड़ित जनता को राहत सामग्री देने के नाम पर मोदी-योगी के फोटो वाले पैकेट बांटे जा रहे हैं। स्वयंसेवी संगठनों की राहत सामग्री को भाजपा-आरएसएस वाले अपना बताकर बांट रहे। मुख्यमंत्री की तमाम घोषणाओं और योजनाओं का लाभ जनसामान्य को कहीं नहीं मिल पा रहा है। जो प्रवासी मजदूर प्रदेश में आए हैं, उन्हें न तो रोजगार मिल रहा है और न ही पर्याप्त आर्थिक मदद। आर्थिक तंगी के कारण बलिया के बैरिया मांझी मार्ग पर एक क्वारंटीन प्रवासी अंजनी सिंह ने फांसी के फंदे से लटकर कर जान दे दी। भाजपा सरकार की बेरूखी से त्रस्त होकर प्रदेश में कई लोग अपनी जान दे चुके हैं।

ये भी पढ़ें: खुल गया सुशांत सिंह राजपूत की मौत का राज! डॉक्टरों ने बताई वजह

समाजवादी पार्टी की योजनाओं को भाजपा ने किय बर्बाद

सपा मुखिया ने कहा कि कोरोना संकट काल में अपने घर-प्रदेश में लौट रहे श्रमिकों को सत्ता ने बेगाना बना दिया। जब वोट चाहिए तब भाजपा नेता अपने घर की थाली लेकर दलितों के घर भोजन करके उनके प्रति अपने प्रेम का दिखावटी प्रदर्शन कर आते हैं लेकिन सत्ता में आने पर वे गरीबों, दलितों और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों पर अत्याचार करने और उनका शोषण करने में शर्म नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की विशेषता यह भी है कि वह खुद तो जनहित की कोई योजना चलाती नहीं, समाजवादी पार्टी की सरकार में जो योजनाएं चलाई थीं, उनको भी बर्बाद कर दिया है।

एम्बुलेंस सेवा 108, यूपी डायल 100 नम्बर, महिलाओं की सुरक्षा के लिए वुमेन पावरलाइन 1090, स्वास्थ्य सेवाएं सभी निष्क्रिय बना दी गई हैं। समाजवादी सरकार में गम्भीर बीमारियों के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई थी। समाजवादी सरकार ने कैंसर मरीजों के इलाज के लिए कैंसर अस्पताल बनाया था, उसे भी भाजपा सरकार चालू नहीं कर सकी।

ये भी पढ़ें: CBSE ने जारी की हैंडबुक: ऑनलाइन पढ़ाई में छात्राओं संग दुर्व्यवहार से ऐसे बचाएगा बोर्ड

Ashiki

Ashiki

Next Story