×

सपा नेताओं ने सादगी से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 46वां जन्मदिवस सोमवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में भी सादगी से मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके दीर्घायु होने तथा जीवन में सफलता की कामना की गई।

Dharmendra kumar
Published on: 1 July 2019 4:13 PM GMT
सपा नेताओं ने सादगी से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 46वां जन्मदिवस सोमवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में भी सादगी से मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके दीर्घायु होने तथा जीवन में सफलता की कामना की गई। इस अवसर पर अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, गरीबों को भोजन-वस्त्र बांटने तथा वृक्षारोपण के कार्यक्रम भी हुए।

यह भी पढ़ें...पूजा के बाद प्रसाद में बंटी पंजीरी, बच्चों समेत 40 की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप

जन्मदिन पर काटा गया केक

समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटा गया। हिन्दी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने अपनी तीन समसामयिक कविताओं का पाठ किया। इस अवसर पर अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार के कार्यकाल में जनहित की योजनाएं लागू करने के लिए सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि किसानों, गरीबों, के हितों के लिए समाजवादी आंदोलन की अगुवाई करने में अखिलेश यादव पर ही भरोसा है। उनकी शालीनता की सभी प्रशंसा करते है। लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव तथा समाजवादी व्यवस्था को सशक्त बनाने की लड़ाई के लिए समाजवादी पार्टी संकल्पित है। वक्ताओं ने कहा कि देश में विभाजनकारी नीतियों के चलते तमाम आशंकाए हैं। सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन के लक्ष्य की प्राप्ति तक संघर्ष जारी रहेगा। इस बड़ी लड़ाई को निर्णायक अंजाम तक पहुंचाने के अभियान में जनभागीदारी आवश्यक है। अखिलेश यादव का भरोसा जनता पर अटूट है।

यह भी पढ़ें...UP Board 2020: 10वीं और 12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां देखें पूरा डिटेल

जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण

लखनऊ में अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी के साथ कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के लखनऊ महानगर कार्यालय, कैसरबाग, लखनऊ में अखिलेश यादव का जन्मदिवस मनाया। जबकि एमएलसी आनंद भदौरिया ने चंद्रिका देवी मंदिर, बख्शी का तालाब में हवन पूजन और वृक्षारोपण किया। डा. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में युवा नेता राज्यवर्धन ने साथियों के साथ सपा अध्यक्ष का जन्मदिवस मनाया। लखनऊ विश्वविद्यालय में शहीद प्रतिमाओं की सफाई के साथ अवनीश यादव, माधुर्य सिंह मधुर, महेन्द्र यादव, दद्न यादव द्वारा वृक्षारोपण कर अखिलेश यादव का जन्मदिवस मनाया गया।

यह भी पढ़ें...UP बोर्ड के इतिहास में पहली बार हुआ यह काम, जानिए क्या है पूरा मामला

अनाथ बच्चों को बांटा वस्त्र तथा मिठाई

लीलावती निराश्रित बालगृह, मोतीनगर में नवीन धवन बंटी नगर उपाध्यक्ष एवं उनके साथियों के द्वारा अनाथ बच्चों में वस्त्र तथा मिठाई आदि का वितरण किया गया। टीबी. हाॅस्पिटल लखनऊ तथा लक्ष्मीबाई हाॅस्पिटल, राजाजीपुरम् में अनीस राजा ने मरीजों में फल वितरित किये। डा. राममनोहर लोहिया हाॅस्पिटल में राम कुमार मिश्र द्वारा मरीजों को फल वितरित किये गये। मनकामेश्वर मंदिर में राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु के लिए पूजा अर्चना की गई। हनुमान सेतु पर स्थित मंदिर के पास एडवोकेट धीरज द्वारा सुन्दर काण्ड के पाठ का आयोजन किया गया तथा महिलासभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह द्वारा गरीबों में फल विस्कुट बांटे गये।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story