×

UP Politics: बघेला से मिले अखिलेश यादव, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

UP Politics: अखिलेश यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। जब से भाजपा सत्ता में आई है महंगाई आसमान छू रही है। आम जनता महंगाई से त्रस्त और परेशान है।

Anant Shukla
Published on: 28 Jun 2023 1:24 PM GMT
UP Politics: बघेला से मिले अखिलेश यादव, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
X
Akhilesh Yadav meets Shankar Singh

UP Politics: लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी बिशात बिछानी शुरु कर दी हैं। चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सब अलग-अलग रणनीतियों पर काम कर रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से आज गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह बाघेला मुलाकात की। उन्होंने भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता में सम्मिलित होने व वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य के बारे में चर्चा की।

राजनीतिक गलियारों में शुगबुगाहट तेज

अखिलेश यादव का बघेला से मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में शुगबुगाहट तेज हो गई है। अब अखिलेश यादव प्रधानमंत्री के घर में घुसने का प्रयास कर रहै। गुजरात के मुक्यमंत्री होने और राजनीति में सक्रीय रहने के नाते बघेला के पास मोदी से लड़ने का काफी इक्सपीरियंस भी। अखिलेश यादव इसी बात का फायदा फायदा उठाने के फिराक में।

शंकर बाघेला ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम है। भाजपा को उत्तर प्रदेश में सपा सपा ही चुनौती देगी। बता दें कि बघेला केन्द्र सरकार में भी मंत्री रहे है। बाघेला गुजरात के वरिष्ठ नेताओं में शुमार किये जाते है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी उपस्थित रहे।

मंहगाी को लेकर सरकार पर साधा निसाना

अखिलेश यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। जब से भाजपा सत्ता में आई है महंगाई आसमान छू रही है। आम जनता महंगाई से त्रस्त और परेशान है। भाजपा सरकार को गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की कोई चिंता नहीं है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने जनता के घरेलू बजट को बिगाड़ दिया है। खाने पीने की चीजों के अलावा दूध के दाम भी बढ़ गए। बसों का किराया बढ़ा दिया गया। पढ़ाई-लिखाई महंगी हो गयी है। भाजपा सरकार का बाजार पर कोई नियंत्रण नहीं है। महंगाई कम करने को लेकर भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए। भाजपा सरकार की पूंजीपरस्त और गलत नीतियों के कारण महंगाई नियंत्रण से बाहर चली गयी है।

पूंजीपतियों की सरकार

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में उसके कुछ पूंजीपति मित्रों को छोड़कर बाकी जनता संकट के दौर से गुजर रही है। आम आदमी को सामान्य जीवन जीने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। भाजपा सरकार में दाल, चावल, आटा, तेल और सब्जी सब कुछ महंगी हो गयी है। लोगों को दो वक्त की रोटी मिलना मुष्किल हो गया है लेकिन सरकार जनसरोकारों से पूरी तरह से आंख बंद कर बैठी है। झूठे वादे कर सरकार में आयी भाजपा न महंगाई रोक पायी, न बेरोजगारी कम कर पायी है। अन्याय, अत्याचार बढ़ गया है। भाजपा सरकार में गरीब और मध्यम वर्ग बे-मौत मारा जा रहा है।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story