UP Politics: घोषी उपचुनाव परिणाम के बाद बदल जाएगी देश की राजनीति-अखिलेश यादव

UP Politics: अखिलेश यादव ने कहा कि इस चुनाव में सभी दलों के एकजुट होकर सपा को समर्थन देने से सत्ता पक्ष घबराई हुई है।

Anant Shukla
Published on: 29 Aug 2023 12:27 PM GMT (Updated on: 29 Aug 2023 12:38 PM GMT)
UP Politics: घोषी उपचुनाव परिणाम के बाद बदल जाएगी देश की राजनीति-अखिलेश यादव
X
Akhilesh Yadav targets BJP (Photo-Social Media)

Ghosi Bypoll: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नें मंगलवार को कोपागंज स्थित बापू इंटर कॉलेज के मैदान में घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा जानती है कि वह घोसी विधानसभा चुनाव बड़े अंतर से हारने जा रही है। इसीलिए घोसी में अपने सभी मंत्रियों को उतार दिया है। आजकल पूरे घोसी विधानसभा क्षेत्र में मंत्री ही मंत्री दिखाई दे रहे हैं। यह सब जनता को धोखा देने आये हैं। उपचुनाव के बाद फिर कभी दिखाई नहीं देंगे। केन्द्र की भाजपा सरकार ने 10 साल और राज्य में 6 साल की सरकार में अगर कोई काम किया होता तो विधानसभा उपचुनाव में मंत्रियों की इतनी बड़ी फौज नहीं उतारनी पड़ती। भाजपा यह उपचुनाव हारने जा रही है। इसलिए ये प्रशासन को भी आगे करेंगे। घोसी की जनता बहादुर है। हमें उम्मीद है कि जिस भी तरह का मुकाबला करना पड़ेगा जनता मुकाबला करेगी। अपने वोट की रक्षा करेगी और समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक मतों से जिताएगी। यह लड़ाई बड़ी है। लोकतंत्र में बदलाव वोट से ही आएगा। समाजवादी पार्टी के पास बहुत वोट है, बहुत जनसमर्थन है और जनता का सहयोग है। हम लोगों को अपना वोट बचाना है। हर वोट पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा साजिश और षडयंत्र करेगी। लेकिन सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को पांच सितम्बर से 8 सितम्बर तक पूरी जिम्मेदारी से लगना है।

सभी दलों के एकजुट होने से घबराई है सत्तापक्ष-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक विधानसभा का चुनाव नहीं है। यह 2024 लोकसभा चुनाव के लिए एक संदेश है। सभी पार्टियों ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों का यह फैसला देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगा। इंडिया गठबंधन एकजुट है। गठबंधन की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्याशी पलायनवादी है। उसने अपने स्वार्थ और लाभ के लिए पलायन किया है। उसने घोसी के मतदाताओं को धोखा दिया। लोकतंत्र में जनता का विश्वास तोड़ा है। इस बार जनता उसे सबक सिखाने का काम करेगी।

इन्वेस्टमेंट के नाम पर किया इवेंट-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा गरीबों की जेब काट कर अमीरों की तिजोरी भर रही है। सरकार ने जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाये। इन्वेस्टमेंट के नाम पर इवेंट किया। 33 करोड़ रू0 के एमओयू का दावा किया। लेकिन लखनऊ से मऊ को लेकर पूर्वांचल तक एक भी कारखाना या फैक्ट्री नहीं लगी। भाजपा भाईचारा विरोधी है। समाज में दरार पैदा करती है। धर्म और जातियों दरार डालती है। भेदभाव करती है। सभी लोगों को भाजपा से सावधान रहना पड़ेगा। जब तक जातीय जनगणना नहीं होगी तब तक सबका विकास नहीं हो सकता। जातीय जनगणना नहीं होगी तो गैरबराबरी नहीं खत्म होगी। भाजपा जातीय जनगणना नहीं होने देना चाहती है। समाजवादी पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है। जातीय जनगणना कराकर सबको हक और सम्मान देना चाहती है।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story