×

Aligarh News: रिवाजों के बंधन को तोड़ा, पुत्री ने दी पिता की चिता को मुखाग्नि

Aligarh News: यह परिवार थाना गांधी पार्क के दुबे की सराय में रहता है। मृतक की तीन बेटियां है।

Laxman Singh Raghav
Published on: 23 May 2023 11:40 AM GMT
Aligarh News: रिवाजों के बंधन को तोड़ा, पुत्री ने दी पिता की चिता को मुखाग्नि
X
Aligarh News Daughter lit the father's funeral pyre

Aligarh News: अलीगढ़ में बेटी ने बेटे का फर्ज निभाते हुए पिता की अर्थी को कंधा दिया और मुखाग्नि दी। पिता का कैंसर की बीमारी के बाद निधन हो गया था। उसने घर का एक-एक सामान बेच कर पिता को बचाने की कोशिश की। लेकिन उसके 52 साल के पिता राजकुमार की सोमवार को दिल्ली में इलाज की दौरान मौत हो गई। यह परिवार थाना गांधी पार्क के दुबे की सराय में रहता है। मृतक की तीन बेटियां थीं, जिनमें से 13 साल की बेटी चित्रा ने अपने पिता का दाह संस्कार किया।

मां रहती है बीमार, बेटियों ने निभाई जिम्मेदारी

राजकुमार नाम के शख्स खराद मशीन पर मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर करता था। वो पिछले 6 महीने कैंसर से ग्रस्त हो गए थे। बेटियों ने जिम्मेदारी निभाते हुए इलाज के लिए खराद मशीन और घर का कीमती सामान भी बेच दिया गया। दिन-रात एक करके पिता की सेवा की लेकिन राजकुमार की बीमारी के चलते मौत हो गई। राजकुमार की तीन बेटियां रति,गौरी और चित्रा है। बड़ी बेटी रति की शादी कर हो चुकी है। 16 साल की गौरी और 13 साल की चित्रा की मां रचना बीमार रहती हैं।

भाई नहीं है, लिहाजा खुद किया अंतिम संस्कार

बेटी रति ने बताया कि हमारे पास बहुत ज्यादा पैसे नहीं थे। इसलिए अच्छे से इलाज नहीं करा सके। पिता की मौत के बाद छोटी बहन ने मुखाग्नि थी। रति ने कहा कि मेरा कोई भाई नहीं है। पिता राजकुमार की मौत के बाद तीन बेटियों ने कंधा देकर शमशान तक बॉडी को पहुंचाया। सबसे छोटी बेटी 13 साल की चित्रा ने पिता को मुखाग्नि दी। चित्रा ने बेटे होने का पूरा फर्ज निभाया। सराय दुबे के रहने वाले सुनील कुमार ने बताया कि राजकुमार उनके पड़ोसी थे। उनकी तीन बेटियों को आर्थिक आवश्यकता के साथ सामाजिक सुरक्षा की जरूरत है। पत्नी बीमार रहती हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन इनकी कुछ मदद कर दे तभी इस परिवार का भला संभव है।

Laxman Singh Raghav

Laxman Singh Raghav

Next Story