×

BJP के नए क्षेत्राध्यक्ष के प्रथम जिला अगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

क्षेत्रीय अध्यक्ष के अनुभव और सांगठनिक क्षमता के कारण जनपद में संगठन तेजी के साथ आगे बढ़ते हुए आने वाले सभी चुनावों में जीत का परचम लहराने वाला है।

Newstrack
Published on: 26 Sep 2020 12:02 PM GMT
BJP के नए क्षेत्राध्यक्ष के प्रथम जिला अगमन पर हुआ जोरदार स्वागत
X
जनपद में प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

अम्बेडकर नगर: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र के अम्बेडकर नगर जनपद में प्रथम बार आगमन पर जनपद की सीमा यादव नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह (मिंटू), पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, भूमि विकास बैंक के नव निर्वाचित डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, जिला महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी, अमरेन्द्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, शिवनायक वर्मा, रमाशंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता के के मिश्र, जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडेय,मनोज मिश्र, रफत एजाज,मण्डल अध्यक्ष दिलीप तिवारी, कुलदीप सिंह, रवि सिंह चैहान, अभिषेक निषाद, रणंजय सिंह, कमलेश मौर्य, उपमा पांडेय, मंजू मिश्रा, मनोरमा मिश्रा, किसान मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, ने सैकड़ों गाड़ियों के काफिले साथ स्वागत किया।

नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का प्रथम जिला आगमन पर हुआ स्वागत

New Regional President नवनियुक्त क्षेत्राध्यक्ष का हुआ स्वागत (फाइल फोटो)

देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी के पास जिला उपाध्यक्ष राना रणधीर सिंह के साथ मण्डल अध्यक्ष अमरजीत मौर्य, जालिम सिंह, विकास सिंह, अमरेन्द्र यादव, वैभव सिंह, बाबा ओम प्रकाश गोस्वामी, सुबास वर्मा, आनंद श्रीवास्तव, अरविंद सिंह (डिंपू) ने बुके और माला देकर स्वागत किया। शिव बाबा में जिला उपाध्यक्ष पूर्व चेयरमैन चन्द्र प्रकाश वर्मा ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,

ये भी पढ़ें- नशे में डूबा बॉलीवुड: बचाने के लिए आगे आए बनारसी, हुआ विशेष यज्ञ

महामंत्री सुनील रजाभर, डाक्टर आनंद बहल, जिला कोषाध्यक्ष रितु बहल, जिला मंत्री दीपक तिवारी, चंद्रिका प्रसाद, मण्डल अध्यक्ष सुनील गुप्त, अभिषेक निषाद ने स्वागत किया। नगर के पुराने तहसील तिराहे पर नगर चेयर मैन सरिता गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा नेता मनोज गुप्त (गुड्डू),भाजपा नेता गौरव उपाध्याय, जिला सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक, जिला आईटी के मनीष मिश्र,आदर्श चैधरी ने स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा क्षेत्रीय अध्यक्ष के अनुभव से मिलेगी चुनाव में विजय

New Regional President नवनियुक्त क्षेत्राध्यक्ष का हुआ स्वागत (फाइल फोटो)

भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के अनुभव और सांगठनिक क्षमता के कारण जनपद में संगठन तेजी के साथ आगे बढ़ते हुए आने वाले सभी चुनावों में जीत का परचम लहराने वाला है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय अध्यक्ष के अनुभवों का लाभ अवश्य मिलेगा।

ये भी पढ़ें- फिर हत्या से हिला UP: हैवान बने बाप और भाई, काट डाला कुल्हाड़ी से

पार्टी कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र का स्वागत टांडा विधानसभा क्षेत्र की विधायक संजू देवी, आलापुर की विधायक अनीता कमल, पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, क्षेत्रीय मंत्री त्रयंबक तिवारी, रमापति मौर्य, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अमित तिवारी, राम निहाल निषाद, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञानसागर सिंह,जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त, विमलेंद्र प्रताप सिंह (मोनू), जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, डाक्टर शिवपूजन वर्मा, उपमा पाण्डेय, भाजपा नेत्री लीलावती वर्मा, डाक्टर रजनीश सिंह, मण्डल प्रभारी अमित तिवारी, डाक्टर पूनम राय, संदीप श्रीवास्तव, जिला कार्यालय प्रभारी अतुल वर्मा, टांडा नगर अध्यक्ष अनुराग जायसवाल, दिनेश पाण्डेय, अमर नाथ सिंह, शिव राम मिश्र, कपिल देव तिवारी ने स्वागत किया। स्वागत समारोह का संचालन जिला महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी ने किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने की कार्यकर्ताओं की सराहना

क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने अपने दो दिनी दौरे के प्रथम दिन भाजपा के सांगठनिक ढांचे का हाल जांचने और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के लिए अकबरपुर मण्डल के सैदा पुर, कुड़की और अकबरपुर नगर मण्डल के पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी,सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी के साथ बैठक कर संगठन और पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि भाजपा ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का वृहद समूह है।

ये भी पढ़ें- भारत में बनेंगी सुरंगें: राजनाथ सिंह करेंगे ई शिलान्यास, बढ़ेगी देश की ताकत

जिसके बल पर भाजपा कठिन से कठिन कार्य को पूरा करने का कार्य करती है। अभी हाल ही में हमारे साहसी और मेहनती कार्यकर्ताओं ने कोराना महामारी में जनता के बीच में जाकर गरीबों और असहायों की सहायता की है। उसकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम है।

रिपोर्ट- मनीष मिश्रा

Newstrack

Newstrack

Next Story