×

घोषित हुए प्रत्याशी: BJP के 10 और SP के 6 कैंडिडेट्स में कांटे की टक्कर

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 10 विधानसभा सीटों पर तो समाजवादी पार्टी ने छह विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अभी प्रतापगढ विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है।

Vidushi Mishra
Published on: 22 Jun 2023 12:55 PM GMT
घोषित हुए प्रत्याशी: BJP के 10 और SP के 6 कैंडिडेट्स में कांटे की टक्कर
X
bjp and sp

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 10 विधानसभा सीटों पर तो समाजवादी पार्टी ने छह विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अभी प्रतापगढ विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है। बताया जा रहा है कि इस सीट पर भाजपा की सहयोगी अपना दल का दावां है जबकि भाजपा चाहती है कि इस सीट पर प्रत्याशी भले ही अपना दल का हो लेकिन वह चुनाव भाजपा के सिंबल पर ही लड़ें।

यह भी देखें... अभी-अभी भूकंप के झटके! यहां रहें अलर्ट, कभी भी हिल सकती है धरती

13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में रिक्त हुई 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना था। जिसमे से हमीरपुर में चुनाव हो चुका है और इस सीट पर भाजपा के युवराज जीत गये है। इसके अलावा टूंडला में उच्च न्यायालय के रोक लगाये जाने के कारण चुनाव नहीं हो रहा है। अब शेष 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिन पर आगामी 21 अक्टूबर को मतदान होना है और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

इन 11 सीटों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रतापगढ़ विधानसभा सीट को छोड़ कर शेष पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसमे लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से सुरेश तिवारी, चित्रकूट की मऊ मानिकपुर विधानसभा सीट से आनन्द शुक्ला, रामपुर से भारत भूषण गुप्ता, सहारनपुर की गंगोह सीट से किरात सिंह, अलीगढ़ की इगलास सुरक्षित सीट से राजकुमार सहयोगी, कानपुर की गोंविदनगर सीट से सुरेन्द्र मैथानी, बाराबंकी की जैदपुर सुरक्षित सीट से अम्बरीश रावत, बहराइच की बल्हा सुरक्षित सीट से श्रीमती सरोज सोनकर, अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट से राजेश सिंह और घोसी विधानसभा सीट से विजय राजभर शामिल है।

यह भी देखें... 1 करोड़ से भरी कार! लबालब था नोटों से बैग, सच्चाई सामने आते ही मचा हड़कंप

छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित

इधर, समाजवादी पार्टी ने भी विधानसभा उपचुनाव के लिए छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए है। जिसमें घोसी विधानसभा सीट से सुधाकर सिंह, मऊ मानिकपुर से डा. निर्भय सिंह पटेल, जैदपुर से गौरव कुमार रावत, जलालपुर से सुभाष राय, प्रतापगढ़ से बृजेश वर्मा पटेल और रामपुर से डा. तंजीन फातिमा को प्रत्याशी बनाया है।

समाजवादी पार्टी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने पांच प्रत्याशियों के नाम पहले ही घोषित कर चुकी है। जिसमें बहराइच की बल्हा सुरक्षित विधानसभा सीट से किरण भारती, सहारनपुर की गंगोह विधानसभा सीट से चैधरी इंद्रसेन, लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से मेजर आशीष चतुर्वेदी को तथा कानपुर की गोविंदनगर विधानसभा सीट से सम्राट विकास को प्रत्याशी बनाया है।

जबकि फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभा सीट से महराज सिंह धनगर सपा के प्रत्याशी घोषित है, हालांकि टूंडला में उच्च न्यायालय के रोक लगाये जाने के कारण चुनाव नहीं हो रहा है। इन 11 विधानसभा सीटों में से रामपुर की सीट सपा और जलालपुर की सीट बसपा के पास थी और बाकी नौ सीटों पर भाजपा का कब्जा था।

यह भी देखें... रहें सावधान! इन वजहों से बारिश और तबाही झेलने की बना लीजिए आदत

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story