औरैया: महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की समस्याएं , निकाले समाधान

महिला आयोग की सदस्य रंजना शुक्ला के सामने कई शिकायतें रखी उसमें तत्काल 4 का निस्तारण भी हुआ। रंजना शुक्ला ने कहा महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

suman
Published on: 17 Feb 2021 3:07 PM GMT
औरैया: महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की समस्याएं , निकाले समाधान
X
एनटीपीसी द्वारा स्थानीय ग्रामवासियों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन

औरैया: योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए व उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए महिला आयोग कि कई कमेटियां गठित की है। आज महिला आयोग की सदस्य रंजना शुक्ला ने ककोर पहुंचकर महिलाओं की समस्या सुनी और उनका निवारण करने का आश्वासन दिया। इससे महिलाओं में अपनी सुरक्षा को लेकर चेहरे पर डर कम दिखा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार का यह कदम भी सराहनीय है।

महिलाओं की भीड़ लग गई

ककोर में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लग गई थी। पीड़ितों को सूचना मिली थी की महिला आयोग की सदस्य के द्वारा शिकायतों की सुनवाई होनी है। दोपहर एक बजे से महिला आयोग की सदस्य रंजना शुक्ला के सामने कई शिकायतें रखी उसमें तत्काल 4 का निस्तारण भी हुआ। रंजना शुक्ला ने कहा महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह पढ़ें....बर्बाद हो रही किसानों की फसलें: पानी का संकट लाया तबाही, बन्द हुआ रजवाह

न्याय के लिए हर संभव प्रयास

वह महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। अगर जरूरत पड़ी तो हर मामले की जानकारी मुख्यमंत्री को देंगी। शिकायत करने वालों में पूनम पत्नी गौरव समस्तपुर इटावा, सौम्या यादव पत्नी हिमांशु दिबियापुर, कमला देवी पत्नी ब्रह्मदेव औरैया, अनीता देवी पत्नी पिंटू प्रेमलता देवी पत्नी राम तीरथ बमुरीपुर औरैया, मोनिका देवी पत्नी शंभू दयाल।

auraiya

यह पढ़ें....यूपी बजट सत्र 2021 कल से: विधानसभा स्पीकर की सभी दलों से अहम अपील, बैठक में कही ये बात

आशा पत्नी रजनीश इटावा, दिव्या द्विवेदी पत्नी पवन अछल्दा, सपना पत्नी सौरभ बिधूना, मंजू पत्नी संतोष औरैया, रितु चौधरी पत्नी शैलेंद्र अटा, सुनीता देवी पत्नी राकेश औरैया, मीरा देवी पत्नी शिव कुमार प्रतापपुर दिबियापुर, श्यामा देवी पत्नी ओमप्रकाश अछल्दा आदि ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

यह पढ़ें....पाकिस्तान का बचना मुश्किल: ग्रे लिस्ट से निकलने की संभावना कम, जानें आगे का प्लान

रिपोर्टर प्रवेश चतुर्वेदी औरैया

suman

suman

Next Story