×

सपा का UP में प्रदर्शन, एक क्लिक में जानें हर जिले का अपेडट

समाजवादी पार्टी क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Raghvendra Prasad Mishra
Published on: 15 July 2021 5:19 AM GMT (Updated on: 15 July 2021 8:22 PM GMT)
Akhilesh Yadav
X

कार्यकर्ताओं के साथ नज़र आए अखिलेश यादव (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

Live SP Protest: समाजवादी पार्टी क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में गुरुवार को 12 बजे से तहसील स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पार्टी की तरफ से हर कार्यकर्ता को निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं सपा के इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है। इसके लिए कुछ सपा नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। वहीं कुछ जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं को बाहर निकलने से भी रोका जा रहा है।

Live Updates

  • 15 July 2021 8:22 PM GMT

    गोंडा में सपा का प्रदर्शन
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद के चारों तहसील पर सपा का धरना प्रदर्शन कार्यक्रम गुरुवार को प्रस्तावित था। इसके मद्देनजर प्रशासन द्वारा सभी तहसील मुख्यालयों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पुलिस की लाख बंदिशों के बावजूद सपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय समेत सभी तहसीलों पर धरना प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
    गोंडा सदर तहसील मुख्यालय पर मुख्यालय पर सपा नेता कार्यालय पर एकत्र हुए तभी पुलिस ने चारों ओर नाकेबंदी कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने पुलिस ने कचहरी परिसर और सदर तहसील के चारों ओर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। हालांकि सपा कार्यालय में मौजूद सैकड़ों कार्यकताओं को वहीं धरना प्रर्दशन की इजाजत दे गई और उनका ज्ञापन ले लिया गया। समाजवादी नेताओं व कार्यकर्ताओं नें राष्ट्रपति को संबोधित 20 सूत्रीय ज्ञापन उपस्थित अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से बढ़ रही मंहगाई, पूरे प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, आम जन-मानस और सपा नेताओं का पुलिस उत्पीड़न, छुट्टा जानवर, पंचायत चुनाव में हुई धांधली सहित अनेकों गंभीर समस्याओं जैसे मुद्दों को रखा गया।

  • 15 July 2021 8:21 PM GMT

  • 15 July 2021 8:19 PM GMT

    सरकार के खिलाफ सपा का हल्लाबोल एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    विपक्षी दल कई मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार को घेरने में लगे हुए हैं। हाथरस के सादाबाद में समाजवादी पार्टी द्वारा बीते जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान लोकतंत्र की हत्या किए जाने के आरोप के साथ तहसील परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
    एसडीम अंजलि गंगवार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव में लोकतंत्र की हत्या भाजपा के राज में हुई है, उसकी कल्पना नहीं की गई थी। आठ जुलाई को जिला व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के समय विपक्ष के प्रत्याशी प्रस्तावक, समर्थक, महिलाओं के साथ शर्मनाक घटना और अभद्रता की गई। इन सब घटनाओं के बाद स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की बात बेमानी साबित होती है।

  • 15 July 2021 8:17 PM GMT

    बरेली में सपा का धरना प्रदर्शन
    समाजवादी पार्टी के बरेली कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सापाइयों ने कलेक्ट्रेट गेट पर जमीन पर बैठ कर जमकर नारे बाजी की। इस प्रदर्शन में जिन मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार को घेरने का प्रयास किया। लेकिन सपा नेताओं ने कोरोना गाइडलाइन पालन नहीं किया।

  • 15 July 2021 7:59 PM GMT

    फर्रुखाबाद में सपा नेताओं का हल्ला बोल

    सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर फर्रुखाबाद की तीनो तहसीलों में सपाईयों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष एंव ब्लाक प्रमुख चुनाव में सत्ता ने खुली लूट की है। ठीक 6 महीने बाद सपा की भारी बहुमत की सरकार बनेगी जिसमें एक-एक से चुन-चुन कर बदला लिया जाएगा।
    अमृतपुर तहसील में निवर्तमान प्रदेश सचिव डॉ.जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में सपाईयों ने धरना प्रदर्शन किया। विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी डॉ.जितेन्द्र यादव कहा, हम समाजवादी हैं न डरेंगे और न झुकेंगे। उन्होंने योगी-मोदी की सरकार को भ्रष्टाचार, महंगाई एंव बेरोजगार जैसे मुद्दों पर घेरा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि यह सरकार लोकतंत्र की हत्यारी है। इस सरकार में न जनता सुरक्षित और न ही संविधान। ऐसा पहली बार हुआ जब प्रत्याशियों को नामांकन करने से ही रोक दिया गया।

  • 15 July 2021 7:54 PM GMT

    श्रीवास्ती में भाजपा सरकार के खिलाफ सपाइयों का हल्ला बोल

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार को सपा के पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रमजान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बौद्ध परिपथ पर जुलूस निकाल कर जमकर नारेबाजी की। सपा कार्यकर्ता पुलिस के साथ धक्का मुक्की करते हुए इकौना तहसील परिसर में घुस जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
    प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रमजान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सरकार में जो हम लोगों के साथ हो रहा है वह बहुत ही दुखद है। हम लोगो का नामांकन नही दाखिल होने दिया गया। भाजपा सरकार में बहन बेटियों के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं, महंगाई चरम पर पहुंच गई है। पंचायत चुनाव के दौरान सत्ता की शह पर जिला प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का जमकर उत्पीड़न किया गया है ।
    प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी इकौना आरपी चौधरी को दिया। प्रदर्शन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वी सी दुबे क्षेत्राधिकारी इकौना महेंद्र पाल शर्मा ,प्रभारी निरीक्षक इकौना कमलाकांत त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कटरा बी बी सिंह,थाना प्रभारी गिलौलाअखिलेश पाण्डेय सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहे।

  • 15 July 2021 5:46 PM GMT

    सपा के प्रदर्शन में पार्टी के साथ धोखेबाजी करने वाली रही चर्चा

    जनपद में पंचायत चुनाव में सबसे अधिक 42 जिला पंचायत सदस्यों वाली सपा अध्यक्ष पद के चुनाव में हार कर 12 सदस्यों तक सिमटने वाली सपा के नेता गण आज पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में जब पूरे जोश के साथ जय अखिलेश का नारा लगा रहे थे तो आम जनता के बीच चर्चा हो रही थी जब अखिलेश के हाथ को मजबूत करने का अवसर जनपद में सपाईयों को अपनी जेब याद आ गयी और पार्टी के सपा के विधायक से लेकर जिले के बड़े नेताओं ने करारा धोखा दिया और जब अवसर निकल गया तो राजनीति चमकाने और दिखावा के लिए नारे बाजी कर रहे हैं।
    बता दें जनपद में आज पार्टी के जिलाअध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में सपाईयों ने धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया।
    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर ने कहा जिस तरह आज भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है और लोकतंत्र को खत्म कर दिया है, किसानों नौजवानों बेरोजगारों पर अत्याचार कर रही है इसके विरोध में आज समाजवादी साथी सड़क पर उतरने को मजबूर है। अगर अत्याचार योगी सरकार बंद नहीं करेगी तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नेता सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। हम मारेंगे नहीं लेकिन मानेंगे भी नहीं।
    उन्होंने कहा जिस तरह हाल में पंचायत चुनाव में जनता ने जहां समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत प्रधानों को जिताने का काम किया। वहीं प्रमुख जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में शासन प्रशासन का नंगा नाच किया गया और जब जनता ने नकारा सब शासन प्रशासन बलपर प्रमुख जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने का काम किया। इसे जनता सब जान रही है आने वाले 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। जनता ने मन बना लिया है। हलांकि पार्टी के धोखेबाजों की चर्चा करने से परहेज किया, लेकिन प्रदर्शन में भाग लेने आये कार्यकर्ता धोखेबाजों के प्रति अपमान जनक भाषा का प्रयोग करते नजर आये। हलांकि जनकी चर्चा कार्यकर्ता कर रहे थे ऐसे जिला पंचायत सदस्य और सपा नेता प्रदर्शन में नहीं नजर आये थे।
    इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक मल्हनी लकी यादव, पूर्व विधान परिषद सदस्य लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री श्री राम यादव, पूर्व मंत्री डॉक्टर के पी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, पूर्व अध्यक्ष अवधनाथ पाल, पूर्व मंत्री दीपचन्द सोनकर, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, महासचिव हिसामुद्दीन शाह, राजनाथ यादव, जितेन्द्र यादव, शकील अहमद ,प्रदीप यादव, शिवजीत यादव, पप्पू रंधुवशी, पूनम मौर्या, गुड्डू सोनकर, भानु मौर्य,रमेश साहनी, अनवारुल हक, रुख्शार, रायनी, मनोज मौर्य अरशद, आशा राम यादव, शेखू खान मालती निषाद, बाबा यादव, समरबहादूर यादव एडवोकेट, ऋषि यादव आदि ने अपने विचारो को व्यक्त किया।

  • 15 July 2021 5:34 PM GMT

    सुल्तानपुर में आपस में भिड़े सपाई

    समाजवादी पार्टी ने आज प्रदेश भर में महंगाई और अन्य विषयों पर जिले भर की तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। जिले की सभी तहसीलों में समाजवादियों ने भारी लव लश्कर के साथ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान टिकट की दावेदारी कर रहे प्रत्याशी भी अपने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इसी प्रदर्शन के दौरान दो सपाई टिकट के दावेदार आपस मे ही भीड़ गए, हालांकि अन्य नेताओं की मौजूदगी में दोनों को अलग किया गया।
    मुख्यालय पर आज हुए प्रदर्शन में समाजवादी कई धड़ों में बंटे दिखाई दिए एक तरफ सुल्तानपुर सीट से पूर्व विधायक रहे अनूप संडा की टीम थी तो दूसरी तरफ जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव की टीम थी। हालांकि इस दौरान इसौली सीट से दावेदारी कर रहे प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी मेराज अहमद की टीम और पूर्व सांसद ताहिर खान की टीम आपस मे भीड़ गए और जमकर हाथापाई हुई।
    दअरसल इसौली विधानसभा फिलहाल सपा के कब्जे में है और बीते दो बार से अबरार अहमद इस सीट से विधायक बन रहे हैं। इस सीट को मुस्लिम बाहुल्य सीट माना जाता है और इसी नाते ताहिर खान अंदर खाने इस सीट पर भी भविष्य तलाश रहे हैं। हालांकि वो पब्लिकली इस बात को नकारते रहते हैं तो दूसरी तरफ से मेराज अहमद इसी इसौली विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
    मौजूदा विधायक अबरार अहमद भी अभी अपनी दावेदारी नहीं छोड़ना चाहते इसलिए इनकी भी नाराज़गी अक्सर सड़क पर दिखाई दे जाती है। कुछ माह पूर्व विधायक अबरार ने भी मेराज से बदसलूकी कर दी थी, लेकिन बाद में मामला रफा दफा हो गया था। बहरहाल अगर ऐसा ही हाल सपाइयों का रहा तो 2022 की लड़ाई आसान नही होगी, क्योंकि जिस तरह जिले में सपाई अलग अलग गुटों में बंटे हैं उसे विपक्षी अपनी मजबूती मान रहे हैं।

  • 15 July 2021 3:42 PM GMT

    फतेहपुर में नरेश उत्तम ने सरकार पर साधा निशाना

    यूपी के फतेहपुर जिले में आज सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सपाइयों के साथ बिंदकी तहसील गेट के बाहर बैठकर महंगाई सहित कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले की समस्त तहसील में धरना प्रदर्शन सपाइयों द्वारा किया गया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सैकड़ो की संख्या में सपाइयों के साथ बिंदकी तहसील गेट के बाहर बैठकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
    उन्होंने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर कृषि कानून और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया। सरकार ने कहा था कि 90 दिन के अंदर महंगाई पर लगाम लगा लेंगे, लेकिन डीजल पेट्रोल सहित घरेलू गैस के दाम बढ़ गए हैं। देश की जनता परेशान है, लेकिन महंगाई में लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। कोरोना काल में भी भ्रष्टाचार किया। हजारों लोगों की जान गई, दवा नहीं मिली ऑक्सीजन नहीं मिला और सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करने में लगी रही। किसानों की खाद तक महंगी हो गई, किसान परेशान है और पुरे प्रदेश में पत्रकारों की हत्याए हो रही है और बहु बेटियां सुरक्षित नहीं है।
    प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव में विरोध करने वालों को पीटा गया, लेकिन सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करने में लगी है, जिसके लिए आज प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज अमेरिका के सामने चीन सीना तानकर खड़ा है और अमेरिका की हिम्मत नहीं पड़ रही कि चीन से टक्कर ले सके।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story