×

Ram Mandir: मोहन भागवत ने दिया संदेश, अब हमे अयोध्या को सजाना है

उन्होंने कहा कि सबको लेकर आगे चलने की जो विधि भारत की है उसका ये अधिष्ठान है। भारत के नए निर्माण की शुरुआत हो रही है।

Newstrack
Published on: 5 Aug 2020 8:54 AM GMT
Ram Mandir: मोहन भागवत ने दिया संदेश, अब हमे अयोध्या को सजाना है
X

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के प्रमुख मोहन राव भागवत ने कहा कि सब राम के हैं और सबमें राम है। मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है बस हमे अपने मन की अयोध्या को सजा संवारना हैं। राम की ध्वजा को अपने कंधे पर रखकर हम भारत को खडा कर सके इसलिए हमे अपने मन को अयोध्या बनाना है। इस मंदिर को पूर्ण होने के पहले हमे अपना मनमंदिर सजाना होगा। सरसंघ चालक बाला साहेब देवरस ने कहा था कि यह काम तभी होगा जब इसमें समय दिया जाएगा।

मोदी का संकल्प पूरा: सदियों बाद आया ये पल, राम लला के सामने नतमस्तक हुए PM

देश में आनंद की लहर

संघ प्रमुख ने कहा कि आज आडवाणी जी नही है क्योंकि परिस्थितियां ऐसी है कि ऐसे कई लोग हैं जो आ नहींे सकते लेकिन देश में आनंद की लहर है। जो सदियों बाद आई है लेकिन इससे भी बड़ा आनंद देश को आत्मनिर्भर बनाने की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि अपने को सारे जगत मे देखने की प्रवत्ति तो भारत की है जिसमें वसुधेव कुटुम्बकम की भावना हैं।

उन्होंने कहा कि सबको लेकर आगे चलने की जो विधि भारत की है उसका ये अधिष्ठान है। भारत के नए निर्माण की शुरुआत हो रही है। मोहन भागवत ने मंदिर आंदोलन से जुडे रहे अशोक सिंहल और रामचन्दपरमहंस को याद करते हुए कहा कि वो होते तो कितना अच्छा होता लेकिन विधि को जो मंजूर होता है वहीं होता है। पर जो लोग यहां मौजूद है वह भाग्यषाली है।

मोदी बोले जय सियाराम: राम नाम से गूंजी पूरी दुनिया, पीएम ने दिया ये संदेश

हमारे मन में भी राम का बसेरा होना चाहिए

मोहन भागवत ने कहा कि कोरोना को लेकर पूरा विश्व परेशान है लेकिन भारत में भगवान राम के रास्ते पर चलते हुए हम विश्व की मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मन में भी राम का बसेरा होना चाहिए। दुनिया का व्यवहार कैसा भी हो मन के सारे भेद मिटाकर सम्पूर्ण जगत को अपनाकर इसे गढने का कामषुरू हो रहा है।

रिपोर्ट- श्रीधर अग्निहोत्री, लखनऊ

अयोध्या राम मंदिर: भूमिपूजन के संपन्न होने के बाद योगी ने कही ये बात

Newstrack

Newstrack

Next Story