×

मुसलमानों के लिए खुशखबरी: अयोध्या में 5 एकड़ में बनेगी मस्जिद, ऐसा होगा स्वरूप

ताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 9 नवंबर को राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद में ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। कोर्ट ने विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण करने का आदेश दिया, साथ ही मुसलमानों को मस्जिद के निर्माण के लिए अयोध्या में किसी प्रमुख स्थान पर 5 एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था।

Newstrack
Published on: 29 July 2020 2:31 PM GMT
मुसलमानों के लिए खुशखबरी: अयोध्या में 5 एकड़ में बनेगी मस्जिद, ऐसा होगा स्वरूप
X

लखनऊ: अयोध्या में 5 अगस्त को श्री राम जन्मभूमि का पूजन होगा।इसके लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पीएम मोदी के हाथों का भूमि पूजन होना है।

इस बीच अयोध्या में मस्जिद निर्माण से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अयोध्या में आवंटित की गई जमीन पर मस्जिद निर्माण के लिए बुधवार को ट्रस्ट का गठन कर सदस्यों के नामों की सूची जारी कर दी। बोर्ड के अध्यक्ष जुफर अहमद फारुकी ने यह जानकारी दी।

फारुकी ने बताया इस ट्रस्ट में कुल नौ सदस्य हैं। बोर्ड खुद इसका संस्थापक ट्रस्टी होगा और बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी इसके पदेन प्रतिनिधि होंगे। इसके अलावा वह खुद इस ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी और अध्यक्ष होंगे।

अयोध्या को दहलाने के लिए साथ आए दो खूंखार आतंकी संगठन, चप्पे-चप्पे पर फ़ोर्स तैनात

9 नवंबर को राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद केस में आया था फैसला

बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 9 नवंबर को राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद में ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। कोर्ट ने विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण करने का आदेश दिया, साथ ही मुसलमानों को मस्जिद के निर्माण के लिए अयोध्या में किसी प्रमुख स्थान पर 5 एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था।

बता दें कि अयोध्या के धन्नीपुर गांव में आवंटित की गई 5 एकड़ जमीन पर मस्जिद, इंडो इस्लामिक रिसर्च सेंटर, लाइब्रेरी और अस्पताल के निर्माण के लिए 'इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन' नाम से एक ट्रस्ट बनाया है।

रामभक्तों के लिए खुशखबरी: अयोध्या से जुड़ेगा चित्रकूट, सरकार की बड़ी तैयारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या की सोहावल तहसील स्थित धन्नीपुर गांव में 5 एकड़ जमीन वक्फ बोर्ड को दी थी। वक्फ बोर्ड ने उस जमीन पर मस्जिद के साथ-साथ इंडो इस्लामिक रिसर्च सेंटर, अस्पताल और पुस्तकालय बनाने का ऐलान किया था। यह तमाम निर्माण कैसे होगा, इस बारे में फैसला लेने के लिए इस ट्रस्ट का गठन किया जाना था, जो बुधवार को कर दिया गया।

राम मंदिर भूमि पूजन: अयोध्या में ऐसी होगी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

Newstrack

Newstrack

Next Story