×

Azamgarh News: विभाजन की विभीषिका को हमेशा याद रखना होगा, भाजपा सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने कही बड़ी बात

Azamgarh News: भाजपा सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने कहा कि श्रेया के माता-पिता को न्याय जरूर मिलेगा।

Shravan Kumar
Published on: 14 Aug 2023 12:10 PM GMT
Azamgarh News: विभाजन की विभीषिका को हमेशा याद रखना होगा, भाजपा सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने कही बड़ी बात
X
भाजपा सांसद दिनेश लाल निरहुआ : Photo- Newstrack

Azamgarh News: भारत की स्वतंत्रता से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त के दिन भारत देश के दो टुकड़े हुए, लाखों लोगों की जानें गईं, करोड़ों लोग बेघर हो गए। देश में यह क्यों हुआ, इसे देश को हमेशा याद रखना होगा, आज की युवा पीढ़ी इस बात को न भूले इसलिए पूरा देश आज 14 अगस्त को इसे विभीषिका दिवस के रूप में मना रहा है। ये बातें भाजपा कार्यालय पर भाजपा सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। चिल्ड्रेन कॉलेज में छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के बारे में सांसद निरहुआ ने कहा कि छात्रा के परिजनों को न्याय मिलेगा, अगर पुलिस ने अपना काम सही से नहीं किया है तो न्यायालय अभी है, जहां से परिजनों को न्याय मिलेगा।

करोड़ों लोगों को विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा

विभीषिका दिवस पर भाजपा कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों के तहत आज यानी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। 14 अगस्त 1947 को देश के बंटवारे के दौरान विस्थापन का दर्द झेलने वाले लोगों की याद में ये दिन मनाया जाता है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन भारतवासियों को श्रद्धापूर्वक याद करने का अवसर है, जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया। यह दिन उन लोगों के कष्ट और संघर्ष की भी याद दिलाता है, जिन्हें विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा। निरहुआ ने कहा कि ऐसे सभी लोगों को मेरा शत-शत नमन। इस दिन लाखों लोगों की जानें गयी, करोड़ों लोग बेघर हो गये। देश में यह क्यों हुआ, इसे देश को हमेशा याद रखना होगा।

श्रेया की मौत पर दिया ये बयान

मीडिया द्वारा चिल्ड्रेन गर्ल्स कालेज की छात्रा की आत्महत्या के मामले में परिजनों द्वारा न्याय के लिए किये जो रहे संघर्ष के बावत सांसद निरहुआ ने बताया कि घटना की जानकारी हमें हुई, काफी दुख हुआ। हम बस यही कहेंगे कि युवा पीढ़ी, छात्र या कोई भी हो अगर कहीं किसी प्रकार की दिक्कत हो तो जान देने का फैसला न लें। अगर परिजनों को यह लग रहा है कि उनके साथ अन्याय हुआ है और पुलिस द्वारा सही तरीके से काम नहीं किया गया तो आगे न्यायालय है। वे पीड़ित परिजनों से मिलेंगे, जो संभव सहायता होगी, वह की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि पीड़ित परिजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले हैं। अब उनको जरूर न्याय मिलेगा। विभीषिका दिवस पर विस्थापन का दर्द झेलने उन भारतवासियों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक शोक यात्रा मौन जुलूस के रूप में निकाली गई, जो हरिऔध कला भवन ऑडोटोरियम तक गई।

Shravan Kumar

Shravan Kumar

Next Story