×

पेड़ पर लड़कियों की लाश: खाना बनाकर निकली थी, फिर मिली ऐसी हालत में

उत्तर प्रदेश के बहराइच में दो नाबालिग सहेलियों ने फांसी लगा ली। बीते शाम को एक ही गांव की रहने वाली दो पक्की सहेलियों ने गूलर के पेड़ से लटक कर जान दे दी। इस घटना के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार, इन दोनों लड़कियों की उम्र 17 और 15 साल है।

Newstrack
Published on: 21 Sep 2020 8:37 AM GMT
पेड़ पर लड़कियों की लाश: खाना बनाकर निकली थी, फिर मिली ऐसी हालत में
X
उत्तर प्रदेश के बहराइच में दो नाबालिग सहेलियों ने फांसी लगा ली। बीते शाम को एक ही गांव की रहने वाली दो पक्की सहेलियों ने गूलर के पेड़ से लटक कर जान दे दी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बहराइच में दो नाबालिग सहेलियों ने फांसी लगा ली। बीते शाम को एक ही गांव की रहने वाली दो पक्की सहेलियों ने गूलर के पेड़ से लटक कर जान दे दी। इस घटना के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार, इन दोनों लड़कियों की उम्र 17 और 15 साल है। बताया गया कि इन लड़कियों के परिवार वालों को लड़कियों का मिलना-जुलना बिल्कुल पसंद नहीं था। जिससे परेशान होकर बहराइच की इन दो लड़कियों ने आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें... नौसेना जवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग: हत्या से हिल उठी दिल्ली, मारी गई कई गोलियां

पूरे गांव में मातम

बहराइच में इन लड़कियों के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और लाशों के पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। ऐसे में इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम मचा हुआ है। लड़कियों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इस घटना के बारे में गांव वालों का कहना है कि लक्ष्मी और प्रेमा में काफी गहरी दोस्ती थी।

सहेली मृतक लक्ष्मी के पिता राम सूरत के अनुसार, उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है उन्हें यह भी इस बात की जानकारी नहीं है कि ये मामला कैसे और क्यों हो गया है। एक साथ दो नाबालिग सहेलियों के क्यों इस तरह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

dead body फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...हादसे से हिला यूपी: बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार

सहेली से मिलने से रोका था

इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण अशोक कुमार का कहना है कि दोनों लड़कियों में प्रगाढ़ मित्रता थी। दोनों साथ रहकर काम करती थीं लेकिन इनके घरवालों को इनका मिलना जुलना पसंद नहीं था। दोनों के पिता मजदूरी करते हैं। एक के पिता ने अभी जल्दी ही अपनी लड़की को उसकी सहेली से मिलने से रोका था।

घटना के बारे में परिवार वालों का कहना है कि सुसाइड से पहले एक लड़की ने घर पर खाना बनाया लेकिन खुद नहीं खाया और दोनों एक साथ घास काटने चली गई। इसके बाद में दोनों की लाश एक गूलर के पेड़ में लटकने की सूचना पुलिस को मिली। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें...धमाके में उड़ा एयरक्राफ्ट: हो गए टुकड़े-टुकड़े, हादसे से कांप उठा यूपी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story