×

बलिया गोलीकांड: आरोपी के पक्ष में उतरे BJP विधायक-बोले-आत्मरक्षा में चलाई गोली

बलिया गोलीकांड को हुए 24 घंटे से अधिक का वक्त पूरा हो चुका है लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। उसके भाई और इस घटना में शामिल अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Newstrack
Published on: 16 Oct 2020 10:26 AM GMT
बलिया गोलीकांड: आरोपी के पक्ष में उतरे BJP विधायक-बोले-आत्मरक्षा में चलाई गोली
X
सुरेंद्र सिंह किसी भी मुद्दे पर खुलकर बोलने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने समय-समय पर अपने बयानों के जरिये पार्टी के लिए मुसीबतें खड़ा करने का काम किया है।

बलिया: बलिया गोलीकांड में एक युवक की मौत होने के बाद से ये मामला गरमाता ही जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह अभी भी लापता है। बताया जा रहा है कि उसका ताल्लुक बीजेपी से भी है।

हालांकि पार्टी की तरफ से इस विषय में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस बीच बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का ताजा बयान सामने आया है।

उन्होंने आरोपी धीरेंद्र सिंह को लेकर कई सारी बातें कही हैं। विधायक ने कहा कि आरोपी ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी। अगर धीरेंद्र सिंह ने ऐसा नहीं किया होता तो कम से कम उसके परिवार के दर्जनों लोग मार दिए गए होते। जिस तरह से प्रशासन अपनी कार्रवाई कर रहा है, मैं आग्रह करूंगा कि दूसरे पक्ष की बात भी करें।

DHIRENDRA SINGH बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेन्द्र सिंह की फोटो(सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें…Twitter हुआ ठप्प: दुनियाभर में मचा बवाल, कंपनी ने जारी किया बड़ा बयान

आत्मरक्षा के लिए ही मिलता है लाइसेंस

बलिया विधायक ने कहा, ‘अगर आरोपी ने गोली चलाई तो वो आत्मरक्षा में चलाई है, ये अपराध हो सकता है लेकिन आत्मरक्षा के लिए ही लाइसेंस मिलती है। लेकिन उनके सामने मरने और मारने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था।’

यहां ये भी बता दें कि इससे पहले बलिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने आरोपी धीरेंद्र सिंह को चुनाव में अपना सहयोगी बताया था।

ये भी पढ़ें…बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री को हुई जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा, जानें वजह…

BJP MLA Surendra Singh Statement on Ballia Firing बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह की फोटो(सोशल मीडिया)

धीरेंद्र सिंह ने चुनाव में मेरा और पार्टी का सहयोग किया

उन्होंने कहा था कि धीरेंद्र सिंह ने लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में पार्टी का सहयोग किया है, ऐसे में मैं कैसे कह दूं कि वो मेरा सहयोगी नहीं है।

बलिया विधायक सुरेंद्र सिंह किसी भी मुद्दे पर खुलकर बोलने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने समय-समय पर अपने बयानों के जरिये पार्टी के लिए मुसीबतें खड़ा करने का भी काम किया है।

बीजेपी के पुराने नेताओं में उनकी गिनती होती है। बलिया के अंदर उनका अच्छा खासा प्रभाव है।

ये भी पढ़ें…चक्रवाती तूफान से तबाही: इन राज्यों में दो दिन होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Newstrack

Newstrack

Next Story