×

Bhadohi News: नारी के जीवन को न समझो बेकार, असल में समाज का यही है आधार

Bhadohi News: ज्ञानपुर में अब महिलाओं-बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नहीं आना पड़ेगा।

Umesh Singh
Published on: 27 Aug 2023 6:07 PM GMT
Bhadohi News: नारी के जीवन को न समझो बेकार, असल में समाज का यही है आधार
X
नारी के जीवन को न समझो बेकार, असल में समाज का यही है आधार: Photo-Newstrack

Bhadohi News: ज्ञानपुर में अब महिलाओं-बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नहीं आना पड़ेगा। शक्ति दीदी द्वारा नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवों में उपस्थित होकर महिलाओं-बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का निराकरण कराया जा रहा है।

महिलाओं को किया जा रहा जागरूक

महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव की महिलाओं के साथ एक शक्ति दीदी के रूप में जुड़कर उन्हें सशक्त व सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण महिलाओं के साथ बेहतर निरंतर संवाद हेतु शक्ति दीदी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जुड़ रही हैं। समस्या कोई भी हो, कभी भी, कहीं भी ग्रामीण महिलाएं शक्ति दीदी से निसंकोच बात कर सकती हैं।

कोई करे परेशान तो बुलाएं शक्ति दीदी को

खाकी रंग में कार्यरत शक्ति दीदी चौपाल के दौरान महिलाओं के विभिन्न समस्याओं जैसे विधवा पेंशन या कोई शोहदा किसी को परेशान कर रहा हो या एफआईआर की कॉपी मिलने में दिक्कत हो यह सब चीजों का समाधान तुरंत प्रार्थना पत्र के साथ करा सकती हैं। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता हेतु पूर्व में चलाए गए 15 दिवसीय सफल अभियान के उत्साहवर्धक परिणामों के दृष्टिगत शासन के निर्देशानुसार मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ के आदेश के क्रम में प्रत्येक माह 10 दिवस हेतु 21 से 30 तक पुनः विशेष महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है।

जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि संविधान में उनको व्यापक अधिकार हैं, उनका प्रयोग करना चाहिए।

Umesh Singh

Umesh Singh

Next Story