×

अयोध्या से भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ताः जनता से गौरवान्वित

वेद प्रकाश गुप्ता का कहना है अयोध्या का विकास बड़े पैमाने पर हो रहा है जिसमें जिला मुख्यालय पर कोर्ट न्यायालय का निर्माण हो रहा है। ब्रांच सिविल लाइन का निर्माण हो रहा है। रामायण सर्किट थीम रामकथा गैलरी पर्यटन के क्षेत्र में तमाम काम जिले में चल रही है।

Newstrack
Published on: 29 Aug 2020 11:22 AM GMT
अयोध्या से भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ताः जनता से गौरवान्वित
X
एमएलए वेद प्रकाश गुप्ता अयोध्या में पीएम मोदी और सीएम योगी के अटेंशन से आह्लादित

नाथ बख्श सिंह

अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधायक बने वेद प्रकाश गुप्ता ने व्यापार मंडल से राजनीति की शुरुआत की थी। कांग्रेस, सपा, बसपा सभी दलों में रहकर राजनीति का ककहरा भी पढ़ा। यही नहीं अयोध्या विधानसभा से एक बार सपा, एक बार बसपा से चुनाव लड़ कर दूसरे स्थान पर भी रहे। तीसरी बार श्री गुप्ता ने भाजपा का टिकट हासिल कर पहली बार विधानसभा में हाजिरी लगाई है।

वेद प्रकाश पेशे से व्यवसाई हैं और जयपुरिया ग्रुप का स्कूल भी चलाते हैं। इनकी शिक्षा बीएससी है। इनकी रूचि मुख्य रूप से धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक है। जिस में अपना योगदान हमेशा देते रहते हैं।

अयोध्या के विधायक होने का गर्व है। इनका मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो विकास का खाका मेरे मन में था वह अयोध्या मैं पूरा हो रहा है। मैं धन्य हो गया हूं।

ऐसे तय करता हूं प्राथमिकता

श्री गुप्ता बताते हैं कि विधायक निधि के अलावा क्षेत्र के विकास के लिए अनेक योजनाएं चल रही हैं। जिसमें नगर निगम क्षेत्र में नगर का विकास होता है। ज्यादातर मैं प्रयास करता हूं ग्रामीण अंचल में विधायक निधि से जरूरी काम पहले कराया जाए। जिसमें कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर विकास के कामों को प्राथमिकता देता हूं।

MLA Ved Prakash Gupta with Maulana

गौरतलब है कि 2012 के चुनाव में भाजपा अयोध्या से चुनाव हार गई थी। इससे पहले वर्तमान सांसद लल्लू सिंह विधायक निर्वाचित होते रहे लेकिन हारने के बाद वह सांसद बन गए।

यहां पर प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता को बनाया गया जिन्होंने जीत हासिल कर भाजपा का जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया है। वेद गुप्ता को 107014 मत प्राप्त हुआ था जबकि प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को 56574 मत प्राप्त हुए थे।

श्री राम जन्मभूमि परिसर में आयोजित भूमि पूजन के भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम का साक्षी बनना मेरा परम् सौभाग्य रहाl प्रभु श्रीराम के चरणों मे बारम्बार नमन करता हूं।

जनता के प्रति जवाबदेही को हमेशा तैयार

जनता के प्रति जवाबदेही के लिए हमेशा तैयार रहने वाले विधायक सिंचाई विभाग द्वारा 23 माइनरों की सफाई ठीक से ना कराए जाने की ग्रामीणों की शिकायत पर स्वयं निरीक्षण कर हकीकत को जाना। उसके बाद अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी कराई।

इसी तरह जनता का उपचार हो सके, इसके लिए जिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण कर दिशा निर्देश जारी करते रहते हैं। जनहित में जनता के प्रति इनका का विशेष लगाव रहता है।

कोरोना महामारी के दौरान इन्होंने जानवरों को भी भोजन खिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई इस दौरान ईट भट्टा मजदूरों को छत्तीसगढ़ पहुंचाना हो, चाहे रेलवे स्टेशन पर आ रहे प्रवासी मजदूरों को भोजन खिलाने की बात हो, जरूरतमंद के द्वार पर जाकर राशन किट देना होना हो।

MLA Ved Prakash Gupta with Doctors

विधायक ने मुंह नहीं फेरा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण हो वृक्षारोपण हो स्वदेशी सामान अपनाने के लिए जनता को प्रेरित करना हो परेशान जानवर, गाय, बंदर जैसे लोगों को भोजन उपलब्ध कराना हो आरोग्य मेले का कार्यक्रम निश्चित कर मुख्यमंत्री से उसका उद्घाटन कराना हो यह सब बातें विधायक की कार्यप्रणाली में शामिल हैं।

जनता के प्रति समर्पित

जनता के प्रति खुद को समर्पित करते हुए चाहे तहसील दिवसों वहां पर खुद बैठकर जन भावनाओं के अनुसार समस्याओं का निस्तारण कराना हो किसी भी क्रिकेट या अन्य खेल के दौरान उनको बुलाया जाए। वहां पहुंच कर भी लोगों का उत्साहवर्धन करना भी इनकी कार्यप्रणाली का हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें मेरठ दक्षिण के भाजपा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमरः विधायक नहीं, विकास पुरुष

गरीबों को कंबल बांटना, दैवी आपदा में परिवार के घर व घटनास्थल पर पहुंचकर सांत्वना देना, सहायता करना इसी तरह से सिंधियों मुस्लिमों सिखों के धार्मिक त्योहारों पर धर्मगुरुओं से भी मिलने का इनका अपना कल्चर क्षेत्र में दिखाई पड़ता है।

क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार अयोध्या के विकास के लिए बहुत काम हो रहा है। विधायक निधि के अलावा पूर्वांचल विकास निधि और प्रदेश सरकार से तमाम योजनाएं यहां संचालित हो रही हैं।

MLA Ved Prakash Gupta with CM Yogi

चाहे वह मेडिकल कॉलेज हो, श्रीराम हवाई अड्डा हो, राम की पैड़ी में जल प्रभावित करना हो अयोध्या में बस स्टॉप का निर्माण हो राम मंदिर का निर्माण हो अब राम की मूर्ति लगना हो।

इसे भी पढ़ें गाजीपुर सदर विधायक संगीता बलवंतः राजनीति में न आती तो लेखन कार्य करती

विधायक कहते हैं, सौभाग्य है अब तक दर्जनों बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पधार कर विकास की गंगा बहा रहे हैं, अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम ने भी अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वह कहते हैं कि 3 वर्ष में विकास से संबंधित पुस्तक का प्रकाशन कर स्वयं मुख्यमंत्री को प्रस्तुत कर चुका हूं।

संगठन के रहते कोई तकलीफ नहीं

श्री गुप्ता ने चुनाव सुधार पर बात करते हुए कहा जब बूथ स्तर तक संगठन होगा तो चुनाव में कोई खर्च ज्यादा नहीं होता मैंने तो कई चुनाव लड़े हैं। संगठन के रहते हुए आर्थिक रूप से कोई परेशानी कहीं नहीं उठानी पड़ती है।

MLA Ved Prakash Gupta laying foundation stones

वह कहते हैं, हमारी सरकार इस तरफ काफी प्रयास कर रही है चुनाव सुधार हों। लेकिन हवा में लड़ने वाले लोगों को जब मौका मिलता है, तो वह क्षेत्र में आकर फिजूलखर्ची करते हैं। जिससे लगता है बड़े पैमाने पर रुपया खर्च हो रहा है। जिस पर कहीं ना कहीं से अंकुश लगाने की आवश्यकता है।

जनता के कामों के प्रति अपने को समर्पित करते हुए विधायक का कहना है कि मैं तो दिनभर लोगों के कामकाज का काम व्यापार मंडल के पदाधिकारी के रूप में करता था। आज वही काम विधायक के रुप में कर रहा हूं लोगों का काम आसानी से हो यही मेरी प्राथमिकता रहती है।

इसे भी पढ़ें सलोन विधायक दल बहादुर कोरीः विधायक न होता तो मजदूरी करता

अधिकारियों की कार्यप्रणाली के सवाल पर विधायक श्री गुप्ता ने कहा मुझे तो किसी प्रकार की कोई दिक्कत अधिकारी से नहीं होती है, सभी अधिकारी सामान्य रूप से काम करते रहते हैं, सहयोग की भावना से किसी प्रकार की कहीं कोई परेशानी नहीं दिखाई पड़ती।

लंबी फेहरिश्त क्या क्या सुनाऊं

श्री गुप्ता का कहना है अयोध्या का विकास बड़े पैमाने पर हो रहा है जिसमें जिला मुख्यालय पर कोर्ट न्यायालय का निर्माण हो रहा है। ब्रांच सिविल लाइन का निर्माण हो रहा है। रामायण सर्किट थीम रामकथा गैलरी पर्यटन के क्षेत्र में तमाम काम जिले में चल रही है।

MLA Ved Prakash Gupta flagoff train

चिकित्सा स्वास्थ पेयजल भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण पशुपालन वन एवं पर्यावरण ग्राम विकास समाज कल्याण उर्जा कृषि और सिंचाई सड़क एवं पुल पर बहुत काम है। विधानसभा में हो रहे हैं एक लंबी फेहरिस्त क्या क्या सुनाऊं।

उन्होंने कहा जिस दिन अयोध्या में राम भव्य मंदिर का निर्माण हो जाएगा उस दिन अयोध्या का विकास स्वतः दिखाई पड़ने लगेगा जिसे कोई रोक नहीं सकता।

इसे भी पढ़ें गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंहः प्रचारक से कम उम्र में मुकाम

मैं यहां का विधायक होने का बड़ा गर्व है मुझे कि मेरे कार्यकाल में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाए जाने की आधारशिला स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, रखकर जो 500 वर्षों से एक विवाद चल रहा था उसका अंत कर दिया। इस कारण मैं अपने को इस क्षेत्र का विधायक होने के नाते गौरवान्वित महसूस करता हूं।

Newstrack

Newstrack

Next Story