×

चीन को चेतावनी: BJP विधायक ने दिया बयान, राहुल को बताया अज्ञानी

बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री सिंह ने आज संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि देश इस समय चीन के साथ तनाव के दौर से गुजर रहा है।

Aradhya Tripathi
Published on: 19 Jun 2020 1:01 PM GMT
चीन को चेतावनी: BJP विधायक ने दिया बयान, राहुल को बताया अज्ञानी
X

बलिया: भाजपा के चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह ने आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अज्ञानी नेता करार देते हुए कहा है कि चीन से तनाव के मध्य राहुल को एक परिपक्व राजनेता के रूप में दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित को सियासत से उपर रखा जाना चाहिए।

ऐसी परिस्थिति में देश को एकजुट रहना चाहिए- सुरेन्द्र सिंह

बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री सिंह ने आज संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि देश इस समय चीन के साथ तनाव के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित को सियासत से उपर रखा जाना चाहिए। देश के विपक्षी दलों के नेताओं को ऐसा कोई बयान व कार्य नही करना चाहिए , जिसका लाभ चीन को मिल जाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में देश के सभी राजनैतिक दलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ एकजुट रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें- डॉक्टरों से अभ्रदता: परिजनों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तोड़ डाली हड्डी

उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल जी देश की सबसे पुरानी पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान परिवेश में देश उनसे एक परिपक्व बयान की अपेक्षा कर रहा है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि राहुल जी को एक अज्ञानी नेता के रूप में बयानबाजी करने से परहेज करना चाहिए। उन्होंने चीन को भ्रम में न रहने की नसीहत दी। बीजेपी विधायक ने कहा कि चीन को यह समझ लेना चाहिए कि देश की अगुवाई नरेंद्र मोदी जैसे साधक व लौह पुरुष के हाथों में है।

ये भी पढ़ें- IPS ऑफिसर का जलवा: मिल रही बधाई, जानें आखिर क्या है वजह

यह 2020 का सशक्त आधुनिक भारत है। हमारे सैनिकों का मनोबल इतना ऊंचा है कि हमारे एक- एक सैनिक 20-20 चीनी सैनिकों पर भारी पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि विश्व के फलक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया के नेता के रूप में उभरे हैं। विश्व के देशों में प्रधानमंत्री मोदी का यह सम्मान चीन को रास नही आ रहा। उन्होंने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भूल से भी चीन ने इस बार भारत के साथ युद्ध किया तो परिणाम चीन के लिए बहुत बुरे होंगे तथा चीन के कई टुकड़ें हो जायेंगे।

नेपाल के प्रधानमंत्री की हालत कुकुरमुत्ते जैसी- बीजेपी विधायक

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने सेना को पूरी छूट दे रखी है। एलएसी पर हुई घटना हमारी सेना के मजबूत होने तथा सैनिकों के पराक्रमी इरादे का साक्षात प्रमाण प्रस्तुत कर रही है। चीन ने नियोजित ढंग से धोखे से हमला कर हमारे वीर सैनिकों को मार दिया। लेकिन प्राणों की परवाह न करते हमारे बहादुर व जांबाज सैनिकों ने 43 चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। भाजपा विधायक श्री सिंह ने दावा किया है कि बहुत जल्द ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी भारत का अंग होगा।

ये भी पढ़ें- International Yoga Day: ऐसा होगा इस बार का कार्यक्रम, साथ करें योगा

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि चीन चाहकर भी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत का भाग होने से बचा नहीं पाएगा। भाजपा विधायक सिंह ने नेपाल पर प्रहार करते हुए कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री की स्थिति कुकुरमुत्ते जैसी हो गई है। उन्होंने कहा कि नेपाल के लिए फौज की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमारे देश के होमगार्ड व पीआरडी के जवान ही नेपाल को सबक सिखाने के लिए पर्याप्त हैं।

ये भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण का रास्ता साफ, कोर्ट ने निर्माण को सही बताया

उन्होंने क‌हा कि नेपाल के साथ हमारे सदियों से सामाजिक सरोकार जुड़े रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम राम की ससुराल नेपाल के जनकपुर में है। उन्होंने नेपाल सरकार को चेताया कि नेपाली लोगों के भारत से भावनात्मक रिश्ते हैं नेपाल सरकार ने यदि भारत के साथ अपने रिश्तों को खराब किया तो नेपाल को गृहयुद्ध का सामना करना पड़ जाएगा ।

रिपोर्ट- अनूप कुमार हेमकर

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story