×

सनसनीखेजः यहां छोटे कारोबारी की सिर कूचकर हत्या, नहीं थी कोई दुश्मनी

मुख्यालय से लगभग 35 किमी दूर स्थित थाना खुटहन क्षेत्र के महमदपुर गांव में शुक्रवार की रात बरात गये युवा व्यापारी की सिर कूचकर हत्या कर दी गई।

Newstrack
Published on: 25 July 2020 7:35 AM GMT
सनसनीखेजः यहां छोटे कारोबारी की सिर कूचकर हत्या, नहीं थी कोई दुश्मनी
X

जौनपुर। मुख्यालय से लगभग 35 किमी दूर स्थित थाना खुटहन क्षेत्र के महमदपुर गांव में शुक्रवार की रात बरात गये युवा व्यापारी की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। हत्या के पश्चात हत्यारे ने व्यापारी की ही बोलेरो गाड़ी में शव रखने के बाद बोलेरो को घर से कुछ दूरी पर खेत में छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी लोगों को आज सुबह हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

सर्वे में सच आया सामनेः पीओके और गिलगित से क्यों भाग रहे लोग, ऐसा क्या है दर्द

खेत में खड़ी बोलेरो में अशोक का शव पाया

मूल रूप से खेतासराय कस्बा निवासी अशोक कुमार (38) पुत्र रामधनी की ससुराल खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में है। यहीं पर वह मकान बनवाकर पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। इसी मकान में अशोक जनरल स्टोर की दुकान और पत्नी रिशु ब्यूटी पार्लर चलाती है। मृतक की पत्नी रीशू देवी के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे अशोक घर से जफराबाद एक बरात में शामिल होने की बात कहकर अपनी बोलेरो खुद चलाते हुए निकले थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। सुबह बगल के गांव महमदपुर में इमामपुर मार्ग पर खेत में खड़ी बोलेरो में अशोक का शव पाया गया।

लखनिया दरीः ये है गुमनाम टूरिस्ट स्टेशन, यहां की गुफाओं के रहस्य हैं गहरे

रिजनों ने किसी से भी रंजिश से इंकार किया

ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त के बाद सूचना पुलिस और परिजनों को दी। शव की स्थिति देख सिर पर किसी वजनी वस्तु से प्रहार कर हत्या की बात स्पष्ट हो रही है। परिजनों ने किसी से भी रंजिश से इंकार किया है। थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने बताया कि शव कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। मृतक के मोबाइल नंबर से कॉल डिटेल निकलवाया जा रहा है।हत्या की पहेली कब सुलझेगी यह तो पुलिस जाने लेकिन इस घटना से दहशत का माहौल कायम हो गया है।

रिपोर्टर-कपिल देव मौर्य, जौनपुर

घंटों में हो गए एक लाख से ज्यादा मरीज, मुसीबत बना कोरोना का कहर

Newstrack

Newstrack

Next Story