UP Nikay Chunav 2023: मेरठ में एक उम्मीदवार ऐसा भी जो मेयर और पार्षद का लड़ रहा चुनाव

UP Nikay Chunav 2023: बहुजन मुक्ति पार्टी के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ रहे मो.अफजाल मेयर के साथ ही वार्ड 83 से पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। मेयर के चुनाव में उन्हें सेब का सिंबल मिला हैं। वहीं वार्ड -83 से पार्षद के चुनाव में उन्हें सीटी सिंबल मिला है।

Sushil Kumar
Published on: 29 April 2023 5:34 PM GMT (Updated on: 30 April 2023 7:46 AM GMT)
UP Nikay Chunav 2023: मेरठ में एक उम्मीदवार ऐसा भी जो मेयर और पार्षद का लड़ रहा चुनाव
X
जौनपुर में प्रत्याशियों की सूची जारी न होने से प्रचार में पिछड़ रही सपा, भाजपा- Photo- Newstrack

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ नगर निगम चुनाव में दिलचस्प बात यह है कि इस बार एक ऐसा उम्मीदवार भी मैदान में है, जो मेयर के साथ पार्षद का चुनाव भी लड़ रहा है। बहुजन मुक्ति पार्टी के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ रहे मो.अफजाल मेयर के साथ ही वार्ड 83 से पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। मेयर के चुनाव में उन्हें सेब का सिंबल मिला हैं। वहीं वार्ड -83 से पार्षद के चुनाव में उन्हें सीटी सिंबल मिला है। दरअसल, एक से अधिक पदों पर लड़ने को लेकर कोई बाध्यता नहीं है। इसी का लाभ उठाते हुए मो. अफजाल मेरठ में मेयर और पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं।

इसके अलावा मेरठ नगर निगम चुनाव में दो वार्ड ऐसे भी हैं जहां दो दलों के उम्मीदवारों और उनके पुत्रों में मुकाबला है। मसलन,वार्ड-71 (दक्षिणी इस्लामाबाद) में निवर्तमान पार्षद एहसान अंसारी के पुत्र जिशान अंसारी और पूर्व पार्षद तहसीन अंसारी के पुत्र मो.तालिब अंसारी निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में चुनावी मैदान में है। वहीं वार्ड -72 (पूर्वी इस्लामाबाद) में निवर्तमान पा4षद एहसान अंसारी सपा प्रत्याशी तो पूर्व पार्षद तहसीन अंसारी भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।

मेरठ में मेयर के लिए कुल 15 उम्मीदवार मैदान में

इस चुनाव में पहली बार तीन वार्डों में पार्षद का चुनाव निर्विरोध हो चुका है। बता दें कि मेरठ में मेयर के लिए कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं कुल 87 वार्डों में 522 पार्षद चुनावी मैदान में हैं। पार्षद उम्मीदवारों की बात की जाए तो वार्ड-75 (शाहजहां कालोनी) और वार्ड 81(तारापुरी) में सबसे अधिक 18-18 उम्मीदवारों में मुकाबला होगा। वहीं वार्ड -51(नगला बट्टू) वार्ड-32(सिविल लाइन),वार्ड-42(जैन नगर) और वार्ड-50(साबुन गोदाम) में सबसे कम दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं।

निकाय चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है

सहायक निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि निकाय चुनाव की तैयारी हो चुकी है। 11 मई को निर्धारित सभी मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। 13 मई 2023 को महापौर, पार्षदों की मतगणना परतापुर स्थित कतई मिल में, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की मतगणना तहसीलों में होगी। जिसकी प्रशासन ने पूरी तैयारी भी कर ली है।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story