UP News: स्वतंत्रता दिवस पर लगाये गए 5.94 करोड़ पौधे लगा, योगी सरकार ने रचा इतिहास

UP News: 15 अगस्त को शाम 5:30 बजे तक 5 करोड़, 94 लाख 47 हजार 384 पौधे यूपी में रोप गए। यानी दो दिन में कुल 36 करोड़ 15 लाख 98 हजार 954 पौधे रोपे गए।

Newstrack
Published on: 15 Aug 2023 5:12 PM GMT
UP News: स्वतंत्रता दिवस पर लगाये गए 5.94 करोड़ पौधे लगा, योगी सरकार ने रचा इतिहास
X
CM Yogi Adityanath government planted 5 crore 94 lakh saplings on 77th Independence Day (Photo-Social Media)

UP News: माफिया के प्रति कठोर और बच्चों के लिए नर्म दिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। योगी ने उत्तर प्रदेश में दो दिन में 36 करोड़ 15 लाख 98 हजार 954 पौधे लगाए। इनमें से 15 अगस्त (स्वतन्त्रता दिवस) को 5 करोड़ 94 लाख 47, 384 पौधे और 22 जुलाई को 30,21,51,570 लगाए गए।

वृक्षारोपण महाभियान-2023

मुख्यमंत्री की मंशा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 22 जुलाई व 15 अगस्त को व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण महाभियान 2023 चलाया गया। सीएम योगी ने 22 जुलाई को बिजनौर और मुजफ्फरनगर में गंगा किनारे पौधरोपण कर इस महाभियान का शुभारंभ किया था, जबकि 15 अगस्त को अमृत वाटिका, गोमती तट (झूलेलाल वाटिका के निकट) लखनऊ में पौधरोपण किया। 15 अगस्त को शाम 5:30 बजे तक 5 करोड़, 94 लाख 47 हजार 384 पौधे यूपी में रोप गए। यानी दो दिन में कुल 36 करोड़ 15 लाख 98 हजार 954 पौधे रोपे गए।

सीएम योगी ने इस उपलब्धि के लिए जताई खुशी

इस अभिनंदनीय योगदान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक संगठनों तथा शासन-प्रशासन सहित प्रदेश वासियों के प्रति अभिनंदन भी जताया।

बता दें कि इससे पहले 22 जुलाई को करीब 30 करोड़ पेड़ लगाए गए थे। इस वृक्षरोपण अभियान में पेड़ों को वन भूमि, रक्षा, रेलवे की भूमि, ग्राम पंचायत एवं सामुदायिक भूमि, एक्सप्रेस वे, सड़क, नहर, रेल पटरी के किनारे, विकास प्रधिकरण, औद्योगिक परिसर, चिकित्सा संस्थान, शिक्षण संस्थान की भूमि, अन्य राजकीय भूमि, कृषकों की निजी भूमि, नागरिकों द्वारा निजी परिसर में बड़े पैमाने पर लगाया गया था। पौधरोपड़ अभियान की परदर्शिता के लिए योगी सरकार नें एण्ड्रायड आधारित हरीतिमा अमृत वन मोबाइल एप वर्जन 3.1 डेवलप किया है। इस एप के माध्यम से यूपी सरकार वृक्षारोपड़ के इस महाअभियान को पूरी पारदर्शिता से पूरा कर रही है। यह अभियान पर्यावरण के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है।

Newstrack

Newstrack

Next Story