×

श्रीमद्भागवत कथा हजार वर्षों की जीवन्त परम्परा को सबके सामने रखती है: सीएम योगी

अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की। उसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ व दिग्विजय नाथ का आशीर्वाद लिया।

Aditya Mishra
Published on: 17 April 2023 11:50 AM GMT (Updated on: 17 April 2023 12:19 PM GMT)
श्रीमद्भागवत कथा हजार वर्षों की जीवन्त परम्परा को सबके सामने रखती है: सीएम योगी
X
कमलेश मर्डर पर CM योगी का बड़ा बयान, पढ़ें पूरी खबर

गोरखपुर: अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की। उसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ व दिग्विजय नाथ का आशीर्वाद लिया।

उसके उपरांत ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के सप्ताहिक पुण्यतिथि समारोह में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शोभायात्रा में शामिल हुए।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज यह पावन कथा हजारों सालों में भी उसी तरह से श्रद्धा और विश्वास की पात्र बनी है।

व्यास पीठ सर्वोच्च पीठ बन गया है। यह एक नई ऊर्जा का केंद्र बन गया है। हमने व्यास पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा को इनके साथ जोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें...इस ‘शूटर दादी’ के सीएम योगी भी हैं कायल, दुख की घड़ी में बढ़ाया मदद का हाथ

इस कार्यक्रम के शुभारंभ पर स्वामी राधाचार्य जी का अभिनन्दन है। हर साल यहां ब्रह्मलीन आचार्यों के लिए श्रद्धा और कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए, इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

दोनों लोगों की पुण्यतिथि में सिर्फ एक दिन का अंतर है। इस कार्यक्रम से ना केवल आध्यत्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम जुड़ते है, और इस साल श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा स्वामी राधाचार्य जी से सुनने को मिलेगा।

श्रीमद्भागवत कथा हजार वर्षों की जीवन्त परम्परा को सबके सामने रखती है, और 5000 साल से भारत के सामाजिक और आर्थिक परम्परा को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें...सीएम योगी ने मंत्रियों संग राज्यपाल से की मुलाकात, जानिए किसने क्या कहा?

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज की वर्तमान स्थिति में ये कथा समाज का मार्गदर्शन कैसे कर सकती है, यह यहां पर देखने को मिलेगी।

महंत दिग्विजय नाथ और महंत अवेद्यनाथ जी ने जीवन के जिन मूल्यों और आदर्शों के लिए उन्होंने जो काम किया वो इस आयोजन के माध्यम से लोगो तक पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें...इस जिले से सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी किया फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story