×

संचारी नियंत्रण अभियान आज से खत्म, पहली बार चलाई गई ऐसी योजना

कोरोना संक्रमण के चलते पूरे प्रदेश में चलाया गया संचारी रोग नियंत्रण अभियान आज से खत्म हो रहा है। पहली बार योगी सरकार ने दस्तक अभियान गुरू कराया।

Newstrack
Published on: 31 July 2020 6:12 AM GMT
संचारी नियंत्रण अभियान आज से खत्म, पहली बार चलाई गई ऐसी योजना
X

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: कोरोना संक्रमण के चलते पूरे प्रदेश में चलाया गया संचारी रोग नियंत्रण अभियान आज से खत्म हो रहा है। पहली बार योगी सरकार ने दस्तक अभियान गुरू कराया। इस अभियान में शामिल आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री के अलावा एएनएम ने घर घर जाकर संचारी रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने का काम किया।

ये भी पढ़ें: अयोध्या में बनेगी भगवान राम की इतनी ऊंची मूर्ति, भारत के नाम होगा विश्व रिकॉर्ड

इस महीने एक जुलाई से उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही योगी सरकार ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत कर 'जन-जन को स्वस्थ रखना ही सरकार का लक्ष्य है’ बताते हुए अधिकारियों से कोविड-19 को नियंत्रित करने में भी स्वच्छता की बड़ी भूमिका पर जोर दिया। यहां यह बताना जरूरी है कि वर्ष 2016 और 2017 में संचारी रोगों के चलते 600 लोगों की जान चली गई थी, जिसे साल 2019 में 126 लोगों की मृत्यु दर तक सीमित किया गया।

ये भी पढ़ें: अगस्त में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक: इन दिनों नहीं होगा कोई काम, देखें ये पूरा चार्ट

इंसेफेलाइटिस को रोकने के लिए बड़े स्तर पर काम किया गया

सीएम योगी ने प्रदेश के अंदर इंसेफेलाइटिस को रोकने के लिए बड़े स्तर पर काम किया गया है। उन्होंने कहा कि अब मलेरिया, डेंगू और संचारी रोगो को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। बारिश के कारण तापमान 15 से 30 डिग्री व वायुमंडल में आर्द्रता सात फीसद से ज्यादा होने पर मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे समय में मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए मलेरिया विभाग संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अलावा विभिन्न प्रयास कर बीमारी की रोकथाम करता है। घर-घर पहुंचकर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव व मलेरिया की जांच की जाती है।

इस अभियान को अलग-अलग विभागों के समन्वय के साथ आगे बढ़ाया गया है। सीएम योगी ने कहा कि हर हाल में संचारी रोगों को सरकार रोकने का काम करेगी। बारिश के मौसम में मलेरिया की संभावना बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें: लाॅन्च हुआ धांसू ट्रू वायरलेस इयरफोन, कीमत सबसे कम, जानें खासियत

Newstrack

Newstrack

Next Story