×

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस, किया प्रदर्शन

देश में लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी के विरोध में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष तनुज पुनिया...

Ashiki
Published on: 25 Jun 2020 1:37 PM GMT
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस, किया प्रदर्शन
X

बाराबंकी: देश में लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी के विरोध में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष तनुज पुनिया, जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन की अगुवाई में कांग्रेसियों ने गांधी भवन से निकलकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के सिविल लाइन चौकी पर पहुंचते ही विरोध प्रदर्शन करने वालों को पुलिस बल द्वारा रोक लिया गया। जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन में झड़प भी हुई।

ये भी पढ़ें: PMModi: 26 को करेंगे आत्‍मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान’ का शुभारंभ

गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

इस दौरान बाराबंकी के देवा रोड स्थित गांधी भवन में कांग्रेसी एकत्र हुए और गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर 70 सालों में पहली बार, डीजल हुआ पेट्रोल के पार और डीजल पेट्रोल पर बढ़े दाम वापस लो की तख्ती लेकर सरकार विरोधी नारों के साथ सभी कांग्रेसी निकले।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किया पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों का विरोध, देखें तस्वीरें

...दाम वापस लेने की प्रार्थना कर खत्म किया प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों को सिविल लाइन चौकी पर भारी सुरक्षा व्यवस्था में रोक लिया गया। जहां पर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार से पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों की तत्काल वापसी की मांग की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने गांधी प्रतिमा के सामने मौन रखकर 'सरकार को सद्बुद्धि आये और गरीब किसान के हित में बढ़े', दाम तत्काल वापस लेने की प्रार्थना कर प्रदर्शन को खत्म किया।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/06/CONGRESS-KA-VIRODH-PRADARSHAN-1.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें: इस फेमस टिकटॉक स्टार ने की आत्महत्या, फैंस में छाई मायूसी

मोदी सरकार पर साधा निशाना

बढ़े हुए डीजल पेट्रोल के दाम वापस लेने को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों के अगवाकार तनुज पुनिया ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लगातार बीजेपी सरकार ने डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाकर ये बात साफ कर दिया है कि बीजेपी को इस संकट के समय भी जनता की जेब काटने में ज्यादा रुचि है। जनता इस लूट को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है।

रिपोर्ट: सरफराज वारसी

ये भी पढ़ें: बर्फ में भयानक आग: आने वाली तबाही का है ये संकेत, खौफ में दुनियाभर के वैज्ञानिक

प्रेमी करता था प्रेमिका की पिटाई, फिर युवती ने तंग आकर किया ये हाल

जिले में आकाशीय बिजली का कहर, 2 लोगों की ली जान, परिवारों में छाया मातम

अभी-अभी हिली धरती: भूकंप के जोरदार झटके से कांपा देश, दहशत में स्थानीय लोग

Ashiki

Ashiki

Next Story