×

कोरोना वायरस का कहर, बचाव के लिए गोरखनाथ मंदिर में शुरु हुआ विशेष यज्ञ

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर बरपाया हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरक्षापीठ में भी यज्ञ का आयोजन किया गया।

Aradhya Tripathi
Published on: 18 March 2020 11:15 AM GMT
कोरोना वायरस का कहर, बचाव के लिए गोरखनाथ मंदिर में शुरु हुआ विशेष यज्ञ
X

गोरखपुर: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर बरपाया हुआ है। ऐसे में देश और प्रदेश में भी इस वायरस से बचने के लिए तमाम तरह के उपाय किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरक्षापीठ में भी यज्ञ का आयोजन किया गया। कोरोना वायरस से वातावरण को बचाने और शुद्ध रखने के लिए गोरखनाथ मंदिर में पुजारियों ने यज्ञ की आहुति दी।

यज्ञ से शुद्ध होगा वातावरण

गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी बाबा कमलनाथ के नेतृत्व में गोरखनाथ मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वातावरण की शुद्धि के लिए मंदिर के मुख्य पुजारी बाबा कमलनाथ के नेतृत्व में यज्ञ की आहुति दी गई।इस अवसर पर पुजारी वेद आचार्य रामानंद त्रिपाठी ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है।

ये भी पढ़ें- नागरिकों के कॉल रिकॉर्ड मांग रही सरकार, कांग्रेस ने पूछे ये बड़े सवाल

अन्य मंदिरों और घरों में भी उन्होंने यज्ञ करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से मंत्रों का उच्चारण कर यज्ञ के माध्यम से वातावरण को शुद्ध करने के साथ कोराना जैसे वायरस को भगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी ऐसी आपदाएं आईं हैं जब गोरखनाथ मंदिर में यज्ञ की आहुति दी गई है।

घरों में भी लोगों को करना चाहिए यज्ञ

ये भी पढ़ें- कोरोना संक्रमित डॉक्टर करता रहा मरीजों का इलाज, सच आया सामने तो मचा हड़कंप

गोरखनाथ मंदिर के कार्यालय सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि हर आपदाओं और ऐसे लोगों पर जब देश को जरूरत होती है, तो गोरखनाथ मंदिर पीठ प्रमुखता से आगे रहती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना को लेकर बहुत ही गंभीर हैं। ऐसे में यज्ञ की आहुति देने में कोई बुराई नहीं है। अन्य मंदिरों और घरों में भी लोगों को यज्ञ करना चाहिए, जिससे वातावरण शुद्ध हो सके और ऐसी महामारी से हम सभी निपट सकें।

कोरोना से लड़ने को पूरा देश एक साथ

ये भी पढ़ें- कोरोना से तबाह हो रहा बॉलीवुड: कहीं शूटिंग, तो किसी की शादी हुई कैंसिल

कोरोना वायरस से बचने के लिए गोरखनाथ मंदिर में यज्ञ किया जा रहा है। पूरा देश और प्रदेश जहां इस महामारी से तड़प रहा है। ऐसे में हर कोई अपने-अपने तरीके से इस बीमारी को खतम करने का प्रयास कर रहा है। देश में फैले इस खतरनाक वायरस से लड़ने के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस को मिल रहे एक बाद एक झटके, अब इस राज्य की सत्ता खतरे में

वहीं गोरखनाथ मंदिर में वातावरण को शुद्ध करने के लिए यज्ञ किया जा रहा है। गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी बाबा कमलनाथ के नेतृत्व में यज्ञ की आहुति दी जा रही है। वहीं वेद आचार्य रामानंद त्रिपाठी के नेतृत्व में संस्कृत विद्यालय के शिष्य मंत्रों का उच्चारण कर रहे हैं। जिससे कोरोना वायरस को जड़ से खत्म किया जा सके।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story