×

कोरोना से निपटने की तैयारियां तेज, इस जिले में बनाये जायेंगे अस्थायी कारागार

कोविड-19 संक्रमण के दौरान जनपद में अस्थाई जेल का निर्माण कराया जाएगा जिसके लिए जिले में कवायद शुरू हो गई है। शासन के अनुसार 20 अथवा उससे...

Ashiki
Published on: 22 Jun 2020 1:39 PM GMT
कोरोना से निपटने की तैयारियां तेज, इस जिले में बनाये जायेंगे अस्थायी कारागार
X

अयोध्या: कोविड-19 संक्रमण के दौरान जनपद में अस्थाई जेल का निर्माण कराया जाएगा जिसके लिए जिले में कवायद शुरू हो गई है। शासन के अनुसार 20 अथवा उससे अधिक मामले होने पर जनपदों में अस्थाई कारागार बनाए जाएंगे। ऐसी स्थिति में गिरफ्तार होने वाले सभी बंदियो को अनिवार्य रूप से 14 दिनों तक अस्थाई कारागार में रखे जाने एवं प्रवेश के बाद उनका कोविड-19 संक्रमण का परीक्षण कराया जायेगा। जाँच रिपोर्ट निगेटिव पाया जाता है तभी मुख्य कारागार में प्रवेश मिलेगी। अगर संक्रमण के लक्षण दिखे तो उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन के दौरान बंदियों ने कर डाला ये बड़ा काम, पेश की मिसाल

जिलाधिकारी ने गठित की समिति

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अस्थाई जेल के चयन हेतु उपजिला मजिस्ट्रेट सोहावल की अध्यक्षता में अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अयोध्या, क्षेत्राधिकारी सदर एवं अधीक्षक जिला कारागार अयोध्या की एक समिति गठित की है। समिति द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा स्थल, बहू बेगम मकबरा अयोध्या को अस्थाई जेल बनाने हेतु उपयुक्त पाया गया है।

ये भी पढ़ें: सदी के महानायक का वादा रहा अधूरा, ग्रामीणों ने खुद बनवाया महाविद्यालय

बंदी अधिनियम 1894 की धारा-5 एवं धारा-7 के अंतर्गत पदेन उपमहानिरीक्षक कारागार की हैसियत से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा स्थल, बहू बेगम मकबरा अयोध्या को अस्थाई कारागार घोषित किया गया। अस्थाई कारागार अग्रिम आदेशों तक आवश्यकता होने पर क्रियाशील रहेगी।

ऐसे की जाएगी की व्यवस्था

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अस्थाई कारागार पर आवश्यक दवाओं सहित पर्याप्त चिकित्सा स्टाफ की तैनाती तथा व्यवस्था का स्वयं व सक्षम अधिकारी द्वारा नियमित पर्यवेक्षण किया जाएगा। नीरज शुक्ला नगर आयुक्त द्वारा प्रतिदिन आवश्यकतानुसार अस्थाई कारागार पर पानी की आपूर्ति तथा सफाई व्यवस्था एवं सैनिटाइजेशन के लिए अस्थाई कारागार हेतु न्यूनतम 6 स्वच्छकारों की व्यवस्था की जाएगी। व्यवस्था का स्वयं व सक्षम अधिकारी के माध्यम से नियमित पर्यवेक्षण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: सदी के महानायक का वादा रहा अधूरा, ग्रामीणों ने खुद बनवाया महाविद्यालय

अधीक्षक जिला कारागार अयोध्या अस्थाई कारागार के संचालन की सामान्य व्यवस्थाएं एवं अभिलेखों आदि का रखरखाव सुनिश्चित कराएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अस्थाई कारागार हेतु चयनित कक्षों को खाली कराकर अधीक्षक जिला कारागार अयोध्या को अवगत कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: शिक्षक व पशुपालन भर्ती घोटाले पर कांग्रेस आक्रामक, मांगी गिरफ्तारी व बर्खास्तगी

जिला कमांडेंट होमगार्ड अयोध्या द्वारा अस्थाई कारागार की सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त होमगार्ड जवान की तैनाती तथा व्यवस्था का स्वयं व सक्षम अधिकारी के माध्यम से नियमित पर्यवेक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

रिपोर्ट: नाथ बख्श सिंह

ये भी पढ़ें: कौन हैं मरीना कुंवर: जिस पर मचा घमासान, भिड़े सिंगर सोनू और भूषण कुमार

Ashiki

Ashiki

Next Story