×

कोरोना का खौफ: ग्रीन जोन में रोडवेज बसें तकती रहीं राह, नहीं पहुंचे यात्री

उत्तर प्रदेश में पहले यात्री रोडवेज बसों की राह तकते थे। लेकिन कोविड-19 संक्रमण के बाद हालात उलट हो गए हैं। यानी रोडवेज बसों को यात्रियों की राह तकनी पड़ रही है।

Ashiki
Published on: 7 May 2020 3:46 PM GMT
कोरोना का खौफ: ग्रीन जोन में रोडवेज बसें तकती रहीं राह, नहीं पहुंचे यात्री
X

मेरठ: उत्तर प्रदेश में पहले यात्री रोडवेज बसों की राह तकते थे। लेकिन कोविड-19 संक्रमण के बाद हालात उलट हो गए हैं। यानी रोडवेज बसों को यात्रियों की राह तकनी पड़ रही है। निगम अफसर इसे प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण को लेकर लोगों की दहशत मानते हैं। उनका कहना है कि कोरोना की दहशत के चलते लोग यात्रा करने से बच रहे हैं।

यही वजह है बुधवार से प्रदेश के ग्रीन जोन जनपदों में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बसों का संचालन तो शुरु कर दिया गया, लेकिन रोडवेज बसों को यात्रियों का खासा टोटा रहा। लोंगो के भय का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चंदौली क्षेत्र में परिवहन निगम की बसों पर यात्रा करने के लिए एक भी यात्री बस अड्डे पर नही पहुंचा।

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद से कन्नौज पहुंचे यूपी के श्रमिक, टिकट पर यात्रियों का चौंकाना वाला खुलासा

दरअसल, लॉकडाउन में घोषित भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के निर्देश पर परिवहन निगम ने प्रदेश के ग्रीन जोन जनपदों चित्रकूट, हमीरपुर, अकबरपुर, लखीमपुर गोला, शाहजहांपुर, चंदौली, सोनभद्र, फरुखाबाद, फतेहपुर, ललितपुर, बलिया में बुधवार से बसों का संचालन प्रारंभ किया है। निगम द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 11 जनपदों में कुल 76 बसें 41 मार्गो के लिए संचालित की गई। लेकिन परिवहन अधिकारियों को उस, समय निराशा हुई जब इन बसों को 1176 यात्री ही उपलब्ध हो सके। यानी औसत निकालें तो प्रति बस यात्रियों की संख्या 16 रही।

प्रदेश के चंदौली जनपद में तो एक भी व्यक्ति यात्रा के लिए बस अड्डे पर नही पहुंचा। जबकि निगम प्रशासन द्वारा यहां अलग-अलग दो मार्गो के लिए दो बसें लगाई गई थीं। यही हाल बलिया जनपद का रहा। इसी तरह चित्रकूट में निगम प्रशासन द्वारा दो बसें लगाई गई। लेकिन इन दोंनो बसों के यात्रियों की संख्या मात्र 12 रही।

ये भी पढ़ें: भारी बारिश ने उत्तराखंड में मचाई तबाही! गंगोत्री हाईवे बंद, युवती की मौत

इसी तरह ललितपुर में दो बसें संचालन के लिए लगाई गईं। इन दोंनो बसों के यात्रियों की संख्या मात्र 14 रही। फतेहपुर में 16 बसें अलग-अलग नौ मार्गो पर चलाई गईं। इन बसों पर यात्रा करने के लिए मात्र 132 यात्री ही पहुंचे। अकबरपुर में 10 मार्गो पर 10 बसें चलाई गईं। यहां पर कुल यात्रियों की संख्या मात्र 114 रही। यानी अगर औसत निकाले तो प्रति बस यात्रियों की संख्या 11 रही।

फरुखाबाद में तीन बसें संचालन केलिए लगाई गईं। इन बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या कुल 46 थी। सोनभद्र में तीन बसें संचालन के लिए लगाई गई। यहां भी कुल मिलाकर यात्रा करने वाले लोंगो की संख्या 110 रही। लखीमपुर गोला में चार मार्गो पर 20 बसें संचालन के लिए लगाई गई। यहां यात्रियों की कुल संख्या 202 थी। यानी प्रति बस 10 यात्री। हमीरपुर में पांच मार्गो पर 11 बसें संचालित की गई। यहां कुल मिलाकर 346 लोंगो द्वारा रोडवेज बसों में यात्रा की गई।

ये भी पढ़ें: छात्र ने पुलिस के लिए तीन दिन में बना दिया सैनिटाइजर टनल, सिर्फ इतनी है कीमत

निगम प्रवक्ता के अनुसार कोविड-19 संक्रमण के मानकों के आधार पर भविष्य के जोन श्रेणी में परिवर्तन होने की स्थिति में बसों के संचालन निर्णय संबंधित जिला प्रशासन से सम्पर्क कर क्षेत्रीय परिवहन निगम अधिकारी करेंगे।

रिपोर्ट: सुशील कुमार

ये भी पढ़ें: ट्रेन में भोजन-पानी के लिए परेशान हुए मजदूर, झेलनी पड़ीं ये परेशानियां

छात्र ने पुलिस के लिए तीन दिन में बना दिया सैनिटाइजर टनल, सिर्फ इतनी है कीमत

Ashiki

Ashiki

Next Story