×

यूपी में कोरोना का तांडव, बीते 24 घंटे में आये इतने मामले, मचा हड़कंप

प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 75 जनपदों में 12,208 हो गई है। वहीं अब तक 23,334 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक होने के बाद...

Newstrack
Published on: 12 July 2020 2:03 PM GMT
यूपी में कोरोना का तांडव, बीते 24 घंटे में आये इतने मामले, मचा हड़कंप
X

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ: प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 75 जनपदों में 12,208 हो गई है। वहीं अब तक 23,334 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक होने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। बीते चैबीस घंटों में संक्रमण के 1,388 नए मामले सामने आए हैं। वहीं अब तक प्रदेश में इस वायरस से 934 लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: बदला मस्जिद में: 84 साल बाद पढ़ी जाएगी नमाज, तुर्की सरकार का हो रहा विरोध

प्रदेश में अब तक इतने लोगों की हुई जांच

अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में शनिवार को विभिन्न प्रयोगशालाओं में 39,623 कोरोना नमूनों की जांच की गई। इससे पहले शुक्रवार को अभी तक की सर्वाधिक 42,354 नमूनों की जांच की गई थी। वहीं गुरुवार को 38,006, बुधवार को 32,826, मंगलवार को 34,085 और सोमवार को 30,329 कोरोना नमूनों की विभिन्न प्रयोगशालाओं में जांच की गई। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 11,56,089 कोरोना नमूनों की जांच की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें: इस एक्टर को हुआ कोरोना: सेट पर मचा हड़कंप, रोकी गयी शूटिंग

राज्य में इस समय 12,213 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। वहीं 4,407 लोग फैसिलिटी क्वारंटाइन में हैं। फैसिलिटी क्वारंटाइन में उन लोगों को रखा गया है जो कि कोरोना संक्रमितों के सम्पर्क में रहे हैं। हॉटस्पॉट में होने के कारण उनमें लक्षण नजर आये या जिनमें संक्रमण की सम्भावना होती है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 2,442 पूल के जरिए 13,930 नमूनों की जांच की गई।

इनमें 2,098 पूल के जरिए प्रति पूल पांच-पांच नमूनों की जांच की गई। वहीं 344 पूल के जरिए प्रति पूल दस-दस नमूनों की जांच की गई। इससे पहले शुक्रवार को 2,916 पूल के जरिए 16,945 नमूनों की जांच की गई। इनमें 2,443 पूल के जरिए प्रति पूल पांच-पांच नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 370 पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 473 पूल के जरिए प्रति पूल दस-दस नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 95 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

ये भी पढ़ें: सचिन पायलट संग बातचीत के मूड में नहीं सोनिया! अब तक नहीं हुई मुलाक़ात

आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने वालों से मिल रहे अलर्ट

उन्होंने बताया कि प्रदेश में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने वालों के जो अलर्ट मिल रहे हैं, उन्हें सम्बन्धित जनपदों को भेजा जा रहा है। वहीं कन्ट्रोल रूम के जरिए जो लोग संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आये हैं, उन्हें फोन करके इसकी जानकारी दे रहे हैं। अब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 भी इसमें मदद कर रही है और उसके जरिए भी लोगों को फोन किया जा रहा है।

अभी तक 2,01,167 लोगों को फोन किया जा चुका है। इन्हें सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच पहुंचकर सर्वेश्रण कर रही हैं। अभी तक कुल 27,833 क्षेत्रों में 1,64,788 टीमों ने 1,19,64,948 घरों के 6,11,43,056 करोड़ लोगों का सर्वेक्षण किया है।

ये भी पढ़ें: जारी हुई चेतावनी: रिपोर्ट निगेटिव आने पर भी रहें सतर्क, बढ़ी मुसीबत

Newstrack

Newstrack

Next Story