×

BJP में पसरा मातम: अब इस विधायक की हुई मौत, यूपी में शोक

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत बीते गुरुवार से हुई, तो वहीं देवरिया सदर से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का निधन हो गया।

Shivani
Published on: 21 Aug 2020 3:31 AM GMT
BJP में पसरा मातम: अब इस विधायक की हुई मौत, यूपी में शोक
X
Deoria BJP MLA Janmejay Singh died from heart attack

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ : देवरिया जिले की सदर सीट के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक 75 वर्षीय जन्मेजय सिंह (MLA Janmejaya Singh) का गुरुवार देर रात लखनऊ में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। रात में उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हे पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी कोरोना जांच हुई, जो निगेटिव आयी थी। इसके बाद रात 10 बजे हालत बिगड़ने पर उन्हेे लोहिया संस्थान रेफर किया गया।

देवरिया से BJP विधायक जन्मेजय सिंह का निधन

लोहिया संस्थान में मेडिसिन के डॉक्टरों ने उन्हे कार्डियोलॉजी विभाग रेफर किया। जहां पेसमेकर लगाने के दौरान उनकी मौत हो गई। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डा. विक्रम सिंह के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।

ये भी पढ़ेंः सुशांत केस: CBI कर सकती है इन नेताओं को तलब, दावों पर पूछताछ

लगातार दो बार भाजपा से विधायक बने

जन्मेजय सिंह का जन्म 7 जुलाई, 1945 को गोरी बाजार के देवगांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम गुजराती देवी है और उनके तीन बेटे और चार बेटियां हैं। वर्ष 2000 में हुए विधानसभा उपचुनाव में वह पहली बार बसपा के टिकट पर विधायक बने थे। लेकिन इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। वर्ष 2012 में उन्होंने बसपा के प्रमोद सिंह को हराया था तो वर्ष 2017 में उन्होंने सपा उम्मीदवार जेपी जायसवाल को पराजित किया था।

ये भी पढ़ेंः SDM की गुंडई पर CM योगी सख्त, किया सस्पेंड, जिला प्रशासन ने दिये जांच के आदेश

अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने जताया दुख

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने जन्मेजय सिंह के असामयिक निधन पर दुख प्रकट करते हुए इसे देवरिया जनपद व प्रदेश की राजनीति के साथ ही उनकी व्यक्तिगत क्षति भी बताया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 16वीं और 17वीं विधान में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में देवरिया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह अपने विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता के सुख-दुख के लिए सदैव तत्पर रहते थे। विधानसभा अध्यक्ष नेे ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोकाकुल परिवार को इस अपार वज्राघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

राजनीतिक दलों में भी शोक की लहर

इधर, जन्मेजय सिंह के निधन की खबर से राजनीतिक दलों में भी शोक की लहर है। समाजवादी पार्टी ने टवी्ट कर कहा कि देवरिया जिले की सदर सीट से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का लखनऊ में निधन अत्यंत दुखद! शत् शत् नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि!



इसके साथ ही सपा ने सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर आज पार्टी कार्यालय से विधानसभा तक होने वाली सपा विधायकों की विरोध प्रदर्शन साइकिल रैली को स्थगित कर दिया है।

ये भी पढ़ें- रिया की गिरफ्तारी आज? दिल्ली में CBI की खास बैठक, जांच को लेकर ये है प्लान

फिलहाल जन्मेजय सिंह का पार्थिव शरीर उनके लखनऊ स्थित आवास पर लाया गया है। उनके निधन की सूचना पा कर लगातार बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक उनके आवास पर पहुंच रहे है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story